{"vars":{"id": "93802:4123"}}

10 मीटर चौड़ी सड़क का प्रोजेक्ट 10 साल से अटका, मंत्री ने अफसरों से मांगा जवाब 

hisar news : 10 मीटर चौड़ी सड़क बनाने का प्रोजेक्ट 10 साल से अटका पड़ा है। इसको लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री ने अफसरों से जवाब मांगा है। यह प्रोजेक्ट बनने से हजारों लोगों को जाम से राहत मिलेगी। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

 

HR Breaking News (hisar news) : हिसार में दिल्ली रोड (Delhi Road in Hisar) पर वाहनों का दबाव कम करने के उद्देश्य से प्रस्तावित डाबड़ा माइनर रोड (Dabda Minor Road) परियोजना करीब एक दशक बाद भी धरातल पर नहीं उतर पाई है। तोशाम रोड से राजगढ़ रोड (Tosham Road to Rajgarh Road) को जोड़ने वाली इस सड़क का निर्माण अवैध कब्जों और विभागों के बीच अटकी प्रक्रियाओं के कारण लगातार टल रहा है। वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसकी घोषणा की थी, लेकिन अब तक निर्माण शुरू नहीं हो सका है।

कब्जो से जुड़े मामलो का निपटारा करने के दिए निर्देश

परियोजना में हो रही देरी को लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा (PWD Minister Ranbir Gangwa) ने हाल ही में अधिकारियों से जवाब मांगा है। उन्होंने एसडीएम और सिंचाई विभाग (irrigation department) के अधिकारियों को पिछले दो वर्षों से लंबित कब्जों से जुड़े मामलों का जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए हैं। इन मामलों का समाधान होने के बाद ही सड़क निर्माण की राह साफ हो पाएगी।

सिंचाई विभाग के एसडीओ वीरेंद्र डांडा (Irrigation Department SDO Virendra Danda) के अनुसार, डी-कंजेशन (De-congestion) को लेकर हुई बैठक में अधिकारियों ने परियोजना को जल्द आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल करीब 70 मामले एसडीएम कोर्ट में लंबित हैं। विभाग को उम्मीद है कि अगले डेढ़ महीने में इन मामलों की सुनवाई पूरी हो जाएगी।

दो हिस्सों में पूरा होगा सड़क निर्माण

डाबड़ा माइनर (hisar latest news)  के साथ प्रस्तावित सड़क को प्रशासन ने दो चरणों में तैयार करने की योजना बनाई है। पूरी सड़क 10 मीटर चौड़ी होगी। पहले चरण में कैमरी रोड से राजगढ़ रोड तक 740 मीटर सड़क बनाई जानी है। इस हिस्से पर करीब 7.5 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके एस्टीमेट को मंजूरी मिल चुकी है। कब्जे हटने और अंतिम एनओसी मिलने के बाद निर्माण शुरू किया जा सकेगा। 

दूसरे चरण में तोशाम रोड से कैमरी रोड (Tosham Road to Camry Road) तक 2700 मीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। इस हिस्से पर करीब 70 करोड़ रुपये की लागत प्रस्तावित है। इसके साथ रेलवे ओवरब्रिज (railway overbridge) का निर्माण भी किया जाना है।

अब भी 70 मामले लंबित

सिंचाई विभाग (latest news hisar) की ओर से किए गए सर्वे में माइनर की जमीन पर कुल 129 अवैध कब्जों की पहचान की गई थी। इनमें से कुछ हिस्सों को कब्जा मुक्त कराया जा चुका है, जबकि कैमरी रोड से राजगढ़ रोड के बीच करीब 70 मामलों का निपटारा एसडीएम कोर्ट में होना बाकी है। ये मामले लगभग दो साल से लंबित हैं। इसके अलावा सड़क के रास्ते में आने वाले करीब 450 पेड़ों की कटाई के लिए वन विभाग की अंतिम एनओसी भी अटकी हुई है।

इन कॉलोनियों और सेक्टरों को मिलेगा फायदा

डाबड़ा माइनर के साथ सड़क बनने से दिल्ली रोड के समानांतर एक नया मार्ग उपलब्ध होगा। इससे दिल्ली रोड पर वाहनों का दबाव कम होने और पीक आवर्स में लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। सेक्टर 9-11, सेक्टर 13, सेक्टर 16-17, मॉडल टाउन, पीएलए, जवाहर नगर, हाउसिंग बोर्ड और डिफेंस कॉलोनी के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।