बस स्टैंड के पास बनेगी मल्टी स्टोरी पार्किंग, पूरी प्लानिंग जानिए
hisar news : शहर के बस स्टैंड और इसके आसपास के इलाके को जाम मुक्त बनाने के लिए बस स्टैंड पर मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाई जाएगी। इसके लिए विभाग की और से पूरी प्लानिंग बना ली है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
HR Breaking News (hisar news) : शहर के बस स्टैंड (bus stand hisar) और आसपास के बाजारों में लगने वाले जाम की समस्या दूर करने के लिए अब पार्किंग व्यवस्था (parking system bus stand hisar) को नए सिरे से विकसित करने की तैयारी है। इसके तहत रोडवेज की जमीन पर मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रशासन ने इसके लिए दो जगहों को संभावित विकल्प के तौर पर रखा है। इनमें से किस स्थान पर पार्किंग बनाना ज्यादा सुविधाजनक रहेगा, इसका निर्णय तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं की जांच के बाद लिया जाएगा। फिलहाल बस स्टैंड (hisar bus stand news) के आसपास आने वाले बाजारों, अस्पतालों और सरकारी कार्यालयों में लोगों की आवाजाही काफी रहती है। इसके अलावा बस से सफर करने वाले यात्री भी अपने निजी वाहन लेकर पहुंचते हैं। पार्किंग (parking system hisar) की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग सड़क किनारे ही वाहन खड़े कर देते हैं। इससे दिल्ली रोड सहित आसपास के संपर्क मार्गों पर यातायात प्रभावित होता है।
दो जगहों पर किया जा रहा विचार
मल्टीस्टोरी पार्किंग (multistorey parking hisar bus stand) के लिए पहला विकल्प मेन बस स्टैंड के मुख्य प्रवेश द्वार के साथ मौजूद ग्राउंड पार्किंग की जमीन है। इस स्थान पर बहुमंजिला पार्किंग विकसित करने के लिए रोडवेज के जीएम की ओर से मुख्यालय से एनओसी मांगी गई है। हालांकि अभी तक मुख्यालय से इसकी मंजूरी नहीं मिली है और फाइल लंबित है।
दूसरे विकल्प के रूप में लोकल बस स्टैंड (local bus stand hisar) के सामने खाली पड़ी जमीन पर विचार किया जा रहा है। इस जगह पर पार्किंग निर्माण की संभावनाओं को लेकर भी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। अधिकारियों की ओर से दोनों स्थानों की उपयोगिता का आकलन किया जाएगा। फिजिबिलिटी रिपोर्ट आने के बाद ही उपयुक्त जगह पर अंतिम निर्णय होगा।
पार्किंग बनने से ये होंगे फायदे
पार्किंग के बनने से बाजारों और बस स्टैंड में आने वाले लोगों के वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़े हो सकेंगे। इससे सड़कों पर अवैध पार्किंग का दबाव घटेगा। इसके अलावा दिल्ली रोड और आसपास के रास्तों पर वाहनों की जगह खाली होने से ट्रैफिक का संचालन (ट्रैफिक का संचालन ) बेहतर हो सकेगा। वहीं मुख्य गेट के आसपास निजी वाहनों की भीड़ कम होने से रोडवेज और निजी बसों के प्रवेश व निकासी में आसानी होगी।
मुख्यालय से मांगी एनओसी
बीएंडआर के एक्सईएन गौरव जैन (B&R XEN Gaurav Jain) ने बताया कि आसपास के दुकानदारों और बाजारों में आने वाले ग्राहकों को भी राहत मिलेगी। मेन बस स्टैंड के मुख्य गेट के साथ बनी ग्राउंड पार्किंग की जगह के लिए रोडवेज जीएम मुख्यालय से एनओसी मांग चुके हैं। फिलहाल मंजूरी लंबित है। हाल ही में हुई बैठक में दूसरे विकल्प पर भी चर्चा हुई थी।
