{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हिसार में सेक्टर 14 के नाम से बनेगा 5वां बिजली निगम का सब डिविजन 

Hisar News : शहर में सिटी और सिविल लाइन सब डिविजन का दायरा घटाने के लिए अब बिजली विभाग की और से 5वां सब डिविजन बनाया जाएगा। इसके बनने से 1.16 लाख से अधिक उपभोक्ताओं का भार कम होगा। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
 

HR Breaking News (Hisar News) : हिसार शहर में बिजली से जुड़ी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) प्रशासन ने नया सब डिविजन गठित करने की तैयारी शुरू कर दी है। सेक्टर-14 के नाम से प्रस्तावित इस सब डिविजन के बनने के बाद शहर में इनकी संख्या पांच हो जाएगी। फिलहाल चार सब डिविजन के माध्यम से ही पूरे शहर के एक लाख 16 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को सेवाएं दी जा रही हैं। लगातार बढ़ते उपभोक्ताओं के कारण मौजूदा व्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में निगम ने क्षेत्र का नए सिरे से बंटवारा करने की योजना बनाई है।

सिटी और सिविल लाइन क्षेत्र में होगा बदलाव

 

नए सब डिविजन के (Bijli nigam news) गठन के लिए मौजूदा सिटी और सिविल लाइन सब डिविजन के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया जाएगा। इन दोनों क्षेत्रों में उपभोक्ताओं की संख्या और भौगोलिक दायरा अधिक होने के कारण इनका कुछ हिस्सा अलग किया जाएगा। प्रस्ताव के तहत सिटी सब डिविजन (City Sub Division) का बड़ा क्षेत्र नए सेक्टर-14 सब डिविजन में शामिल करने की योजना है। फिलहाल सेक्टर-14, सेक्टर-14 पार्ट टू, क्लॉथ मार्केट, सिरसा चुंगी, ऑटो मार्केट (auto market hisar) और गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (Guru Jambheshwar University) तक का क्षेत्र सिटी सब डिविजन के अंतर्गत आता है। इनमें से कुछ इलाकों को नए कार्यालय के अधीन किया जा सकता है। इससे चारों मौजूदा सब डिविजन के बीच काम का बंटवारा भी संतुलित हो सकेगा।

15 हजार उपभोक्ताओं पर एक सब डिविजन का प्रावधान

 

 

निगम के निर्धारित मानकों के अनुसार करीब 15 हजार बिजली उपभोक्ताओं पर एक सब डिविजन बनाया जाना चाहिए। इसके विपरीत हिसार शहर के मौजूदा सब डिविजन में उपभोक्ताओं की संख्या इससे काफी अधिक है। सिविल लाइन में 34,500 और सिटी सब डिविजन में 34 हजार उपभोक्ता हैं। वहीं सेक्टर-1 से 4 सब डिविजन में 27 हजार तथा मॉडल टाउन सब डिविजन (Model Town Sub Division) में 21 हजार उपभोक्ता हैं। इस तरह सभी चारों सब डिविजन में निर्धारित क्षमता से अधिक उपभोक्ताओं का भार है। इसी स्थिति को देखते हुए नए सब डिविजन का प्रस्ताव तैयार कर प्रबंधन के पास भेजा गया है।

शिकायतों के समाधान से लेकर बिजली आपूर्ति तक में होगा सुधार

नया सब डिविजन बनने के बाद उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी कार्यों के लिए पहले से बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। अलग एसडीओ (SDO), जेई और तकनीकी कर्मचारियों की नियुक्ति होने से शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई की जा सकेगी। नए कनेक्शन, लोड बढ़वाने, मीटर बदलवाने और बिलिंग संबंधी समस्याओं के समाधान में भी समय कम लगेगा। 


इसके अलावा बिजली लाइनों की निगरानी बेहतर होने से फॉल्ट और लाइन लॉस पर नियंत्रण करने में मदद मिलेगी। निगम (hisar bijli nigam) को निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने में भी सहूलियत होगी।अधिक उपभोक्ता होने से नए सब डिविजन की जरूरत महसूस हुई है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार करके प्रबंधन के पास भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बिजली शिकायतों के  समाधान का ब्यौरा पोर्टल पर करना होगा अपडेट 

डीएचबीवीएन बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान में अब लापरवाही और देरी छिपाना आसान नहीं होगा। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने शिकायत निवारण प्रक्रिया को ऑनलाइन पारदर्शी बनाने की दिशा में सख्ती शुरू कर दी है। निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि डिजिटल उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (Digital Consumer Grievance Redressal Forum) पोर्टल पर प्रत्येक शिकायत से संबंधित जानकारी नियमित रूप से अपडेट की जाए। इसमें शिकायत मिलने, उस पर हुई कार्रवाई, फोरम के फैसले और उनके पालन तक का पूरा रिकॉर्ड दर्ज करना अनिवार्य होगा।

उपभोक्ता खुद देख सकेंगे शिकायत का स्टेटस

डीएचबीवीएन के जनसंपर्क अधिकारी संजय चुघ (DHBVN Public Relations Officer Sanjay Chugh) के अनुसार, पोर्टल पर पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध होने से उपभोक्ताओं को शिकायत के संबंध में जानकारी लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वे ऑनलाइन ही देख सकेंगे कि उनकी शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई है और उसका समाधान किस स्तर तक पहुंचा है। इससे अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी और शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता भी बढ़ेगी।