{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हिसार के मिर्जापुर से सुलखनी के बीच 6 किलोमीटर सड़क निर्माण का काम अधूरा, लोगों को हो रही परेशानी 

Hisar News : प्रदेश सरकार सड़कों के ढ़ांचे को मजबूत करने के लिए अनकों प्रयास कर रही है। उसके बावजूद भी सड़कों के हालात नहीं सुधर रहे। जिले के गांव मिर्जापुर-सुलखनी मार्ग पर 6 किलोमीटर तक सड़क उखाड़कर छोड़ दी गई है। इससे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
 

HR Breaking News (Hisar News) : मिर्जापुर से सुलखनी (Mirzapur to Sulkhani road) जाने वाली करीब 6 किलोमीटर लंबी सड़क मार्ग की बदहाल स्थिति से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। सड़कों को उखाड़ने के बाद निर्माण कार्य करने से रास्ते में जगह-जगह पत्थर उभरे हुए हैं। इससे वाहन चालकों को संभलकर चलना पड़ रहा है। खराब सड़क पर केवल सफर में परेशानी नहीं हो रही है बल्कि वाहनों के क्षतिग्रस्त होने और दुर्घटना होने आशंका भी बनी रहती है।

दो पहिया वाहनों को अधिक परेशानी (hisar latest news) 

स्थानीय वाहन चालक को सुरेंद्र, रमेश, सुखदेव और राधेश्याम का कहना है कि सड़क की हालत ऐसी है हो गई है कि यहां से गुजरते समय हर वक्त सावधानी बरतनी पड़ती है। उखड़ी हुई सड़क और बाहर निकले पत्थरों के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। 2 पहिया वाहन चालकों को कुछ ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय सड़क की स्थिति का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। जिसके चलते हादसों का जोखिम बढ़ जाता है।  

नए सिरे से होगा निर्माण 

लागों को उम्मीद है कि विभाग जल्द निर्माण कार्य पूरा करवा कर इस समस्या से छुटकारा दिलवाएगा। करीब 6 किलोमीटर का नए का नए सिरे से  निर्माण कराया जाना है। सड़क की मौजूदा स्थिति को देखते हुए लोगों को जल्द काम शुरू करने की उम्मीद है।

इसी महीने काम पूरा होने की संभावना 

लोक निर्माण विभाग (Public Works Department news) के एसडीओ अरूण वर्मा ने बताया कि  मिर्जापुर सड़क का काम इसी महीने पूरा होने की संभावना है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद वाहन चालकों को राहत मिलेगी। फिलहाल क्षेत्र के लोगों की नजरे सड़क निर्माण कार्य पूरा होने पर टिकी है।