हिसार नागरिक अस्पताल में शुरू होगी यूपीआई पेमेंट्स की सुविधा
HR Breaking News (Hisar News) : नागरिक अस्पताल में मरीजों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का शुल्क जमा करने के लिए जल्द ही डिजिटल भुगतान की सुविधा मिलेगी। अस्पताल प्रशासन (UPI payments available at Hisar Civil Hospital) इसके लिए शुरुआती चरण में 10 स्थानों पर क्यूआर कोड लगाने की तैयारी कर रहा है। इसके बाद मरीज नगद राशि देने की बजाए यूपीआई के माध्यम से भी फीस जमा कर सकेंगे। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य है भुगतान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना और अस्पताल में होने वाली प्रत्येक लेनदेन का रिकॉर्ड रखना है।
डीआईजी ने दिए निर्देश
स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक (Director General of Health Department) की ओर से अस्पताल में डिजिटल भुगतान की सुविधा चल शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री चिकित्सा अधिकारी में संबंधित एसएमओ को पानीपत (panipat civil hospital) के नागरिक अस्पताल में संचालित डिजिटल भुगतान व्यवस्था का निरीक्षण करने भेजा है। वहां की व्यवस्था का जायजा लेने के बाद हिसार इसे हिसार में लागू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
शुरूआत में इन 10 जगहों पर होगी शुरूआत
अस्पताल प्रशासन की और से मिली जानकारी के अनुसार बिलिंग काउंटर, सीटी स्कैन, रिकॉर्ड रूम, नर्सिंग स्टेशन और सिविल सर्जन कार्यालय सहित 10 स्थान पर क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। इन स्थानों पर जिन सेवाओं के लिए निर्धारित शुल्क लिया जाता है। वहां मरीज ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। इससे नगद लेन-देन पर निर्भरता कम होगी और जमा की गई राशि का मिलान करना भी आसान होगा।
नागरिक अस्पताल में इन सुविधओं के लिए लगता है
नागरिक अस्पताल (civil hospital hisar news) में अलग-अलग जांच प्रमाण पत्र मेडिकल रिपोर्ट रक्त संबंधी सेवाओं के लिए निर्धारित धारों पर भुगतान करना होता है। ओपीडी पर्ची के लिए 5 रुपये, एमएलडी के लिए 270, मधुमेह का एचबीए 1 सी टेस्ट के 100 रुपये और थैलेसीमिया जांच के लिए 250 रुपए का शुल्क निर्धारित है। एक्स-रे फिल्म के लिए 50 रुपये तथा सीटी स्कैन की जांच के लिए 1100 से 4500 तक देने होते हैं। इसके अलावा ब्लड यूनिट और पीआरबीसी के लिए 1100-1100 रुपये, एफएमपी और आईडीपी के लिए 300 रुपए तथा एसडीपी के लिए 8500 शुल्क लिया जाता है। डॉग बाइट से संबंधित सेवा के लिए 100 रुपये, एमएलडी की प्रति के लिए 250 रुपये निर्धारित है। प्रमाण पत्र मेडिकल परीक्षण करने सेवाओं के लिए भी अलग-अलग शुल्क लागू है।
लेनदेन के मामलों में गड़बड़ी होगी कम
सिविल सर्जन डॉक्टर सपना गहलावत ने बताया की नागरिक अस्पताल में डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य नगद और ऑनलाइन दोनों माध्यम से होने वाले भुगतान का व्यवस्थित रिकॉर्ड रखना होता है। इससे हिसाब-किताब का मिलान करने में आसानी होगी। लेनदेन में गड़बड़ी की आशंका कम होगी साथ में मरीजों से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने जैसी शिकायतों पर अंकुश लगाने में भी मदद मिलेगी।
