बरवाला में मेले में चल रही मिठाई की दुकानों से विभाग ने भरे सैंपल
HR Breaking News (Hisar News) : नवरात्रि के दौरान बनभौरी स्थित मां भ्रामरी देवी मंदिर (banbhori sthit maa bhramari devi mandir) में लगने वाले मेले में मिठाइयों की बिक्री बढ़ाने के साथ एक खाद्य सुरक्षा विभाग (Food Safety Department) ने जांच तेज कर दी है। मेले में प्रसाद और मिठाइयां खरीदने पहुंचे श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग की टीम ने शुक्रवार को अलग-अलग दुकानों पर जांच की। इस दौरान 6 स्थानों से मिठाइयों के नमूने इकट्ठे किए।
उपायुक्त के पास पहुंची थी शिकायत
दरअसल उपायुक्त कार्यालय (barwala news) तक मेले में कुछ दुकानदारों की ओर से घटिया का बिना गुणवत्ता वाली मिठाइयां बेचे जाने की शिकायत पहुंची थी। इसके बाद खाद्य विभाग की टीम को मौके पर भेज कर जांच करवाई गई। टीम ने दुकानों से लड्डू, बूंदी, खोया, बर्फी, पेठा और पेड़े के सैंपल लिए हैं।
जांच के लिए भेजा चंडीगढ़
खाद्य सुरक्षा (bhanbhori mandir) अधिकारी रितेश कुमार ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। लैब से रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के आधार पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
त्यौहारों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान
उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के कारण उनकी गुणवत्ता की जांच पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी कड़ी में जल्द ही बरवाला, उकलाना और अग्रोहा स्थित अन्य क्षेत्रों में भी यह अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान दुकानों पर बिकने वाली खाद्य सामग्री के सैंपल लिए जाएंगे।