नगर निगम ने डोर टू डोर कचरा उठाने वाली एजेंसियों की बढ़ाई जिम्मेदारी, गीले व सूखे कचरे का होगा अलग-अलग वजन
Hisar News : शहर में डोर टू डोर कचरा उठाने वाली एजेंसियों की जिम्मेदारी बढ़ा दी गई है। नगर निगम की और से कचरे उठाने वाली एजेंसियों को अब गीले व सूखे कचरे का अलग-अलग वजन करना होगा। चलिए इसके अलावा जानते हैं विस्तार से।
HR Breaking News (Hisar News ) : शहर में कचरा उठान (garbage collection in the city) और गीले-सूखे कचरे के अलग-अलग संग्रहण की व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम ने निगरानी बढ़ा दी है। अब कचरा उठाने वाली एजेंसियों के कामकाज की नियमित जांच होगी। निगम (nagar nigam news hisar) प्रशासन ने दोनों जोन में एकत्रित होने वाले गीले कचरे का सप्ताह में दो दिन वजन करवाना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए संबंधित वार्डों के सहायक सफाई निरीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। निगम का उद्देश्य कचरे के वजन का सही आंकड़ा जुटाने के साथ सेग्रीगेशन व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का पता लगाना है।
20 वार्डों में दो एजेंसियों की जिम्मेदारी तय
निगम (nagar nigam hisar) के आदेश के अनुसार जोन-1 के वार्ड 1 से 10 तक कचरा उठान का काम कर रही करणी कॉर्पोरेशन और जोन-2 के वार्ड 11 से 20 तक जिम्मेदारी संभाल रही मैसर्स वी-वॉइस लैब्स प्राइवेट लिमिटेड (M/s V-Voice Labs Pvt Ltd) को निर्देश दिए गए हैं। दोनों एजेंसियों को अपने क्षेत्र से उठाए गए गीले कचरे का हर बुधवार और शनिवार को वजन करवाना होगा। यह प्रक्रिया संबंधित सहायक सफाई निरीक्षक की मौजूदगी में ही पूरी होगी। निरीक्षक वजन के रिकॉर्ड का सत्यापन भी करेंगे, ताकि आंकड़ों में पारदर्शिता बनी रहे।
वाहन से लेकर वजन तक का रखना होगा पूरा हिसाब
एजेंसियों (hisar latest news) को प्रत्येक वाहन के कचरे का अलग रिकॉर्ड तैयार करना होगा। इसमें वाहन नंबर, वार्ड, तारीख, समय, ग्रॉस वेट, टेयर वेट और नेट वेट दर्ज करना अनिवार्य होगा। रिकॉर्ड पर संबंधित सहायक सफाई निरीक्षक के हस्ताक्षर भी करवाने होंगे। इसके अलावा वजन की पर्चियां और पूरे सप्ताह की समेकित रिपोर्ट निगम कार्यालय में जमा करवानी होगी, ताकि कचरे के संग्रहण और वजन का मिलान किया जा सके।
लापरवाही पर एजेंसियों को चेतावनी
ज्वाइंट कमिश्नर कुलभूषण बंसल (Joint Commissioner Kulbhushan Bansal) ने बताया कि दोनों एजेंसियों (Door-to-door garbage collection agencies) को आदेशों का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। कचरा अलग-अलग करने, वजन करवाने या रिकॉर्ड तैयार करने में किसी भी तरह की लापरवाही सामने आने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।