हिसार में हजारों लोगों को झटका, 1234 प्रॉपर्टी वैध लिस्ट से बाहर, लिस्ट जारी
Hisar News : हिसार में वैध कॉलोनियों के आसपास 1234 प्रोपर्टी वैध लिस्ट से बाहर मिली है। इससे इन प्रोपर्टी धारकों को तगड़ा झटका लगा है। इन प्रोपर्टी की लिस्ट विभाग की और से जारी कर दी गई है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
HR Breaking News (Hisar News) : हिसार शहर में अवैध कॉलोनियों (illegal colonies) की प्रॉपर्टी को वैध दिखाकर सरकारी रिकॉर्ड में शामिल करने का मामला सामने आया है। नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच (Municipal Corporation Building Branch) की जांच में 1234 ऐसी प्रॉपर्टी आईडी चिह्नित की गई हैं, जो वास्तविकता में अन-अप्रूव्ड एरिया में स्थित हैं, लेकिन रिकॉर्ड में इन्हें अप्रूव्ड कॉलोनियों का हिस्सा दर्शाया गया था। मुख्यालय के निर्देश पर हुई जांच के बाद निगम (nagar nigam hisar) ने इन सभी प्रॉपर्टी आईडी को वैध कॉलोनियों की सूची से हटा दिया है।
जांच में सामने आई कई त्रुटियां
जांच में सामने आया कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग Urban Local Bodies Department) की वेबसाइट पर उपलब्ध कॉलोनियों के नक्शों में कई तरह की विसंगतियां थीं। अप्रूव्ड कॉलोनियों की वास्तविक सीमा स्पष्ट नहीं होने के कारण उनसे सटे अवैध क्षेत्रों की प्रॉपर्टी भी वैध दायरे में दर्ज हो गईं। यह गड़बड़ी नक्शों की त्रुटियों या रिकॉर्ड तैयार करने में हुई चूक के चलते हुई। अब इन प्रॉपर्टी को दोबारा अन-अप्रूव्ड श्रेणी में दर्ज किया गया है।
सेक्टर-24 पार्ट-1 और चंद्र एन्क्लेव में मिली ज्यादा गड़बड़ी
निगम की पड़ताल में करीब डेढ़ दर्जन कॉलोनियों में ऐसी प्रॉपर्टी मिली हैं। इनमें सेक्टर-24 पार्ट-1 (Sector-24 Part-1) सबसे ऊपर है, जहां 116 प्रॉपर्टी आईडी गलत तरीके से वैध सूची में शामिल थीं। आजाद नगर स्थित चंद्र एन्क्लेव (Chandra Enclave, Azad Nagar) में 115 और सेक्टर-24 में 98 प्रॉपर्टी आईडी चिह्नित की गई हैं। वहीं सूर्य नगर पार्ट-1 में 97, सत्या नगर पार्ट-1 में 74 और इंडस्ट्रियल एरिया पार्ट-1 में 66 प्रॉपर्टी इस श्रेणी में मिली हैं।
इसके अलावा सातरोड विलेज आउटर में दो हिस्सों में 53 और 28, यानी कुल 81 प्रॉपर्टी आईडी मिली हैं। आदर्श नगर में 50 नॉन-एग्रीकल्चर प्रॉपर्टी, शिव नगर के मेला ग्राउंड एरिया (Mela Ground Area of Shiv Nagar) में 42 और महावीर कॉलोनी पार्ट-1 में 30 प्रॉपर्टी को वैध सूची में गलत तरीके से शामिल किया गया था।
इन कॉलोनियों में भी मिलीं गलत प्रॉपर्टी आईडी
ग्लोबल सिटी (global city hisar) में 26, हनुमान नगर पार्ट-1 में 17, साकेत नगर में 17, न्यू ऋषि नगर में 13, विश्वकर्मा कॉलोनी-2 में 13, गवर्नमेंट कॉलोनी में 10 और जगजीवन नगर में 5 प्रॉपर्टी आईडी भी जांच के दौरान सामने आई हैं।
वैध सूची से नाम हटने पर प्रॉपर्टी धारकों की बढ़ेंगी मुश्किलें
इन प्रॉपर्टी आईडी (property news hisar) को अप्रूव्ड कॉलोनियों की सूची से बाहर किए जाने के बाद संबंधित लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अब इन प्रॉपर्टी के आधार पर भवन निर्माण का नक्शा पास करवाना, रजिस्ट्री कराना और एनओसी लेना आसान नहीं होगा। पहले वैध कॉलोनी का हिस्सा मानी जा रही ये संपत्तियां अब अन-अप्रूव्ड श्रेणी में आ गई हैं।
अवैध श्रेणी में वापस दर्ज करने के निर्देश
नगर निगम कमिश्नर सी. जया श्रद्धा (Municipal Corporation Commissioner C. Jaya Shraddha) ने बताया कि अप्रूव्ड कॉलोनियों की सीमा के साथ लगते अन-अप्रूव्ड क्षेत्रों की कुछ प्रॉपर्टी रिकॉर्ड में वैध दिखाई दे रही थीं। इनकी जांच और वेरिफिकेशन करवाकर सूची से हटाने तथा दोबारा अवैध श्रेणी में दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही अप्रूव्ड और अन-अप्रूव्ड कॉलोनियों से संबंधित यह प्रक्रिया तहसील कार्यालय के अधीन भी चली जाएगी।