हिसार राजगुरू मार्केट में व्यापारियों को राहत, दिवाली से 7 दिन पहले से बरामदों का कर सकेंगे प्रयोग
HR Breaking News (Hisar News Update today) हिसार में राजगुरु मार्केट सबसे बड़ी मार्केट है। यहां त्योहारी सीजन में काफी भीड़ देखने को मिलती है। वहीं, व्यापारियों के लिए दिवाली का त्योहार काफी अहम है। ऐसे में व्यापारियों को प्रशासन की तरफ से बड़ी छूट दी जा रही है। व्यापारी 7 दिन तक बरामदों में भी सामान रख सकेंगे। वहीं, पार्किंग को लेकर भी विशेष व्यवस्था करने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर शहर के मेयर प्रवीण पोपली, व्यापारी और अधिकारियों के साथ दशहरे के बाद बैठक भी करेंगे। यातायात और पार्किंग व्यवस्था बेहतर बनाने पर बैठक में चर्चा की जाएगी और व्यापारियों से भी सुझाव लिए जाएंगे।
व्यापारी लंबे समय से कर रहे मांग (Rajguru martket News Update)
व्यापारियों की तरफ से काफी समय से बाजार की व्यवस्था अच्छी बनाने की मांग की जा रही है। दिवाली से कुछ दिन पहले दुकानदारों को बरामदों में सामान रखने की छूट मांगी जा रही है। दिवाली के आसपास बाजार गुलजार रहते हैं और व्यापारियों के लिए साल में यह बड़ा मौका होता है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक अपने सामान की पहुंच हो सके, इसलिए व्यापारी बरामदों में सामान रखने की छूट मांग रहे हैं। नगर निगम की तरफ से पिछले दिनों ही बरामदे खाली करवा दिए गए थे। वहां सामान रखने वालों को परेशानी होती है, क्योंकि सामान जब्त कर लिया जाता है। दुकानदार डिस्प्ले के लिए बरामदों में सामान रखने की भी जगह चाहते हैं।
जाम की स्थिति बन रही समस्या (Rajguru market News Update)
राजगुरु मार्केट में रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। मार्केट के अंदर आवाजाही काफी प्रभावित होती है। पैदल चलने वालों को पर्याप्त जगह तक नहीं मिल पाती। दशहरा संपन्न होने के बाद दिवाली के लिए खरीदारी शुरू हो जाएगी। ऐसे में यहां पर पार्किंग की व्यवस्था भी दुरुस्त करने की आवश्यकता है। त्योहारी सीजन पर निश्चित तौर पर यहां पर भीड़ बढ़ेगी। ऐसे में हिसार व्यापार संघ के प्रधान अजय सैनी और दुकानदार सोनू, महेश के अनुसार इस दौरान पार्किंग यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की जरूरत है। नगर निगम को पुलिस प्रशासन के साथ बैठक कर अभी अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती करनी चाहिए।
रोजाना 8000 से ज्यादा आते हैं ग्राहक (Hisar News Update)
राजगुरु मार्केट (Rajguru market news) में रोजाना 8000 से ज्यादा ग्राहक खरीदारी करते हैं। यहां 700 से अधिक दुकानें हैं। राजगुरु मार्केट के साथ-साथ पूजा मार्केट, न्यू राजगुरु मार्केट, तेलियान पुल मार्केट, बिश्नोई मंदिर मार्केट, नागोरी गेट मार्केट भी हैं। बाजार में रोजाना 8000 से अधिक ग्राहक आते हैं और वाहनों की आवाजाही की बात करें तो हजार के करीब वहान आते हैं। ऐसे में नगर निगम की तरफ से पिछले महीने ही यहां स्वयं सहायता समूह को वहान नियंत्रित करने के लिए ठेका दिया गया है।
क्या कहते हैं मार्केट प्रधान (Hisar Rajguru Market Welfare association)
हिसार राजगुरू मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र बजाज के अनुसार नगर निगम मेयर से बातचीत की गई है। दुकानदारों को बरामदों में सामान रखने की जगह देने पर आग्रह किया गया है। उन्होंने जल्द विषय पर बैठक बुलाने की भी बात कही है।
क्या कहते हैं मेयर (Hisar Mayor Parveen Popli)
नगर निगम हिसार के मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि दिवाली से 7 दिन पहले राजगुरु मार्केट में दुकानदारों को बरामदा में सामान रखने की छूट दी जाएगी। एक-दो दिन बाद व्यापारियों और अधिकारियों के साथ बैठक बुलाकर इस पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।