{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हिसार में कचरे से बनेगी बिजली, टीम ने जांची जमीन 

Hisar News - हिसार में कचरे का निपटारा करना एक बहुत बड़ी समस्या है। इस समस्या का समाधान करने के लिए बेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगाने की योजना बनाई गई है। यानी अब कचरे से बिजली बनाई जाएगी। इस प्रस्तावित प्रोजेक्ट की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। हाल ही में ओजीईएल टीम ने प्रोजेक्ट लगाने के लिए जमीन की जांच की है। चलिए खबर में जानते हैं पूरी जानकारी -

 

HR Breaking News - हिसार तेजी से विकसित हो रहा है। ऐसे में कचरा शहर में एक बड़ी समस्या बन गया है। शहर को साफ-स्वच्छ करने और कचरे का सही समाधान करने के लिए सरकार ने कचरे से बिजली बनाने की योजना तैयार की है। हिसार में कचरे से ऊर्जा बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। दरअसल वेस्ट टू एनर्जी प्लांट (New Waste to Energy Plant) लगाने के लिए आयल  ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (Oil Green Energy Limited) की तरफ से तीन सदस्य विशेषज्ञ टीम ने गांव ढंढूर के पास चिन्हित जमीन का निरीक्षण किया है।


परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए मिट्‌टी की होगी जांच - 


एक्सपर्ट ने सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण कर वहां की मौजूदा स्थिति की रिपोर्ट तैयार की है। निगम आयुक्त सी. जयाश्रद्धा के मार्गदर्शन में नगर निगम (Municipal Corporation Hisar) की तकनीकी टीम भी एक्सईएन जयवीर डूडी के नेतृत्व में मौके पर मौजूद रही। अब परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए जमीन की मिट्टी की जांच की जाएगी। इसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे तकनीकी प्रक्रिया शुरू होगी।


5 जिलों से आने वाले कचरे से बनेगी बिजली - 


हिसार में इस प्रस्तावित प्रोजेक्ट के शुरू होने से कचरा प्रबंधन व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। इस योजना के तहत 5 जिलों हिसार, हांसी, फतेहाबाद, जींद और भिवानी, सिवानी जिले से आने वाले कचरे का उपयोग कर 5 से 10 मेगावाट बिजली उत्पादन करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए राजकीय पशुधन फॉर्म (Government Livestock Farm, Hisar) की 55 एकड़ भूमि में से 15 एकड़ जमीन लीज पर ली गई है। कचरा प्रोसेसिंग के काम के लिए मेरठ की एजेंसी को 9.93 करोड रुपए में टेंडर दिया गया है।

लगाया जाएगा वेस्ट टू एनर्जी प्लांट - (Latest News)


विशेषज्ञों की टीम ने निगमायुक्त सी. जयाश्रद्धा से परियोजना के संबंध में बातचीत की है। वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगाने की दिशा में आगे बढ़ते हुए मिल ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की तीन सदस्य विशेषज्ञ टीम ने जमीन के संबंध में जानकारी जुटा है।


चिकनवास के 220 केवी सब स्टेशन से जुड़ेगा वेस्ट टू एनर्जी प्लांट -


वेस्ट टू एनर्जी परियोजना के लिए बिजली को ग्रेड तक पहुंचाने की तैयारी भी की जा रही है। HVPNL के एक्सइएन सत्यप्रकाश के नेतृत्व में चिकनवास में 220 केवी का सबस्टेशन तैयार किया गया है। प्रस्तावित योजना के मुताबिक, वेस्ट टू एनर्जी प्लांट (Waste-to-energy plant in Hisar) को इस सबस्टेशन से कनेक्ट किया जाएगा। इसके लिए लगभग 10 किलोमीटर लंबी 33 केवी लाइन बिछाई जाएगी। इससे प्लांट में उत्पादित बिजली को बिजली व्यवस्था में शामिल करने का रास्ता तैयार हो गया है।

अधिकारी ने दी जानकारी - 


हिसार (Hisar News) मेयर प्रवीण पब्लिक का कहना है कि प्रदेश सरकार हिसार के विकास को व्यापक स्तर पर रफ्तार देने के लिए लगातार काम कर रही है। अब इसी दिशा में कलस्टर स्तर पर वेस्ट- टू -एनर्जी प्लांट (waste-to-energy plant) लगाने की परियोजना तैयार की गई है। यह परियोजना कचरे की समस्या का समाधान करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।