{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Kal ka Rashifal 16 November 2026 : मिथुन राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी सफलता, कुंभ वालों को कामकाज में होगी उलझन

Kal ka Rashifal 16 November 2026 : अधिकतर लोगों के जीवन में राशिफल का विशेष महत्व होता है। जो लोग अपने दिन की शुरूआत राशिफल पढ़कर करते हैं। वो दिनभर में आने वाली चुनौतियों आदी को लेकर सतर्क हो जाते हैं। चलिए जानते हैं 12 (rashifal today) राशियों के बारे में कैसा रहेगा आज का दिन।  
 

HR Breaking News (Kal ka Rashifal 16 November 2026) :  आज ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ राशियों के लिए तरक्की और आर्थिक लाभ के अवसर लेकर आ सकती है, वहीं कुछ लोगों को रिश्तों और कार्यक्षेत्र में सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। मेहनत, धैर्य और सकारात्मक सोच से मुश्किल परिस्थितियों को संभालने में मदद मिलेगी। जानिए सभी 12 (today rashifal) राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन और क्या है आपका शुभ अंक व शुभ रंग।

मेष राशि (mesh rashi)

नए लोगों से संपर्क भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं। पारिवारिक मतभेद दूर होने से राहत मिलेगी। मन में बना डर कम होगा। दिखावे के लिए खर्च करना आर्थिक परेशानी बढ़ा सकता है। काम में देरी होने से चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे।

वृषभ राशि (vrushabh rashi)

सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ने के योग हैं। मनपसंद काम मिलने से उत्साह बना रहेगा। लंबे समय से अटके कार्य गति पकड़ेंगे। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन राशि (mithun rashi)

दोस्तों का साथ मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकलने में मदद करेगा। बिजनेस में सफलता मिलने की उम्मीद है। दूसरों के प्रभाव में आकर करीबी रिश्तों में गलतफहमी पैदा हो सकती है। नए कार्य की शुरुआत को लेकर मन में दुविधा बनी रहेगी।

कर्क राशि (kark rashi)

विदेश जाने से संबंधित कोई प्रस्ताव मिल सकता है। शुभ कार्यों में खर्च की योजना बनेगी। पुराने अधूरे काम पूरे होने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। अचानक सामने आई परिस्थितियां आपकी योजनाओं में बदलाव करवा सकती हैं।

सिंह राशि (singh rashi)

विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है, वे अवसर पाकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। उच्च शिक्षा से जुड़े प्रयासों में सफलता मिलेगी। मन में अनजाना डर बना रह सकता है। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाए रखें।

कन्या राशि (kanya rashi)

अपनी लगन और मेहनत से कठिन कार्यों को भी पूरा कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं। युवाओं को करियर में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। परिवार की अपेक्षाओं पर खरा उतरना थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा।

तुला राशि (tula rashi)

परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। लालच में आकर गलत व्यक्ति के साथ लेन-देन करने से बचें। कुछ लोग आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। सतर्कता बरतना जरूरी होगा।

वृश्चिक राशि

नौकरी में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। किसी कारण यात्रा की योजना टालनी पड़ सकती है। सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा। निजी मामलों में दूसरों का हस्तक्षेप पसंद नहीं करेंगे। मन में अनहोनी की चिंता बनी रह सकती है।

धनु राशि (dhanu rashi)

कार्यक्षेत्र की उलझनों को समझदारी और धैर्य से सुलझाने का प्रयास करें। अपनी बात दूसरों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में सफल रहेंगे। कुछ लोग आपके काम में रुकावट पैदा कर सकते हैं। संयम बनाए रखना बेहतर होगा।

मकर राशि (makar rashi)

विरोधियों की रणनीति को समझकर उचित जवाब देने में सफल रहेंगे। कारोबारी फैसलों में समझदारी बरतने से लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों से मानसिक शांति मिलेगी। जीवनसाथी के व्यवहार से नाराजगी बढ़ सकती है, इसलिए विवाद से बचें।

कुंभ राशि (kumbh rashi)

मित्रों के बदलते व्यवहार से मन परेशान हो सकता है। कामकाज में उलझन बनी रहेगी। पुरानी स्वास्थ्य समस्या दोबारा उभरने की आशंका है। किसी व्यक्ति से बढ़ती नजदीकी परिवार में तनाव पैदा कर सकती है। व्यवहार में नम्रता बनाए रखें।

मीन राशि (meen rashi)

मानसिक दबाव के कारण कामकाज प्रभावित हो सकता है। सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने से आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। कठिन परिस्थितियों का सामना आत्मविश्वास के साथ करने से समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी।