{"vars":{"id": "93802:4123"}}

29 October को करवा चौथ, जानें किस शहर में किस समय निकलेगा चांद

Karwa Chauth 2026 :  इस साल करवाचौथ का व्रत 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। अगर आप इस असमंजस में है कि आपके शहर में चांद किस समय निकलेगा तो चलिए जानते हैं आपके शहर में चांद  किस समय निकलेगा आदि पूरी जानकारी इसके बारे में विस्तार से।
 

HR Breaking News (Karwa Chauth 2026) : साल 2026 का करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर 2026 को रखा जाएगा। इस दिन महिलाओं को शाम के समय चांद निकलने का इंतजार रहता है। चांद के निकलने से पहले सुहागिन महिलाएं (Karwa Chauth news 2026) करवा माता, भगवान शिव और पार्वती की पूजा करती हैं। करवा चौथ पर देशभर में अलग-अलग स्थानों पर चांद निकने का समय अलग है। 

देशभर में अलग-अलग समय पर निकलेगा चांद (Karwa Chauth 2026 Moon Rise Time)

 

करवा चौथ पर देशभर में चांद के निकलने के समय स्थानीय आधार पर तय होता है। करवा चौथ पर सही समय पर पूजा करना शुभ माना जाता है। इस दिन महिलाएं शाम को भगवान गणेश, माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करतीपूजा के दौरान करवा चौथ की कथा भी सुनी जाती है।

ये रहेगा व्रत का शुभ मुहुर्त (Karwa Chauth par chand niklne ka time)

 

जानकारों का कहना है कि सरगी खाने का समय सुबह 6:31 बजे से पहले रहेगा। वहीं ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:48 बजे से 5:39 बजे तक व अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:42 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक रहेगा। वहीं करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक रहेगा। 

 

जानिए प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय  

 

सिटी चांद उगने का समय
  दिल्ली   शाम 8:17 बजे
नोएडा शाम 8:16 बजे
गुरूग्राम  शाम 8:18 बजे
चंडिगढ़  शाम 8:12 बजे
जयपुर शाम 8:28 बजे
लखनऊ शाम 8:06 बजे
पटना  शाम 7:52 बजे
कोलकत्ता   शाम 7:47 बजे
भोपाल  शाम 8:31 बजे
इंदौर  शाम 8:39 बजे
अहमदाबाद  शाम 8:52 बजे
मुबंई रात 9:00 बजे
पुणे शाम 8:58 बजे
हैदराबाद  शाम 8:41 बजे
बेंगलुरू शाम 8:55 बजे
चेन्नई  शाम 8:44 बजे
रायपुर  शाम 8:18 बजे