हरियाणा में 13 विकास कार्यों के लिए 399.85 करोड़ रुपये मंजूर
HR Breaking News (Haryana News) : हरियाणा में पेयजल आपूर्ति सीवरेज व्यवस्था (Drinking water supply and sewerage system in Haryana) और सरकारी भवनों के निर्माण से जुड़े 13 विकास कार्यों को हरी झंडी मिल गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने इन परियोजनाओं को 399.85 करोड रुपए की लागत से पूरा करने की मंजूरी दी है। इन कार्यों की शुरुआती अनुमानित लागत 419.34 करोड रुपए थी। प्रक्रिया में कमरा मिलने से सरकार को 19.49 करोड़ रुपये की बजत हुई है।
सीएम ने की समीक्षा
मुख्यमंत्री ने बुधवार को चंडीगढ़ में हाई पावर्ड परचेज कमेटी (High Powered Purchase Committee) और हाई पावर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (High Powered Works Purchase Committee)की बैठक में परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लोगों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी दिशा में जलघर और बूस्टिंग स्टेशनों (boosting stations) के ताल आईसीसी से तैयार किए जाएंगे। जिससे पानी का रिसाव रोकने और जल संरक्षण में मदद मिलेगी।
रोहतक में सीवेज लाइनों की मरम्मत
रोहतक (rohtak news) , अंबाला, जगाधरी, धनोरी और हिसार सहित विभिन्न क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निवेश किया जाएगा। शहजादपुर में 48 करोड रुपए की लागत से सीवरेज लाइन और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (Sewerage Treatment Plant) से जुड़े कार्य होंगे। जगाधरी में 24 करोड रुपए और धनोरी में 42.50 करोड रुपए की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन कार्यों से संबंधित क्षेत्र में सीवरेज और पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
करनाल में बनेगा रेस्ट हाउस
सरकारी ढांचे को मजबूत करने के लिए पंचकूला में जन स्वास्थ्य विभाग (public health department) का नया भवन 58.50 करोड रुपए की लागत से बनाया जाएगा। महेंद्रगढ़ जिले के असरावास में 25.49 करोड़ रुपए से जलघर का निर्माण होगा। करनाल में 29 .91 करोड रुपए की लागत से रेस्ट हाउस बनाया जाएगा। इसके अलावा बैठक में लोकायुक्त भवन शैक्षणिक ब्लॉक, छात्रावास, सड़क, सिंचाई और वेयरहाउस से संबंधित परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई।
