{"vars":{"id": "93802:4123"}}

नवंबर में 19 दिन रहेंगे व्रत और त्यौहार, अहोई अष्टमी से होगी शुरुआत

festivals in november : नवंबर महीने की शुरुआत कुछ ही घंटो में होने वाली है। यह महीना कई मायनों में खास रहने वाला है। नवंबर की शुरुआत अहोई अष्टमी व्रत से होने वाली है। अहोई अष्टमी व्रत (Ahoi Ashtami Vrat) में संतान की सुख समृद्धि की कामना की जाती है। इस बार नवंबर में 19 दिन व्रत और त्यौहार रहने वाले हैं और अहोई अष्टमी से इसकी शुरुआत की जाने वाली है।
 

HR Breaking News (festivals in november) नवंबर महीने में कई महत्वपूर्ण त्योहार रहने वाले हैं। इस बार नवंबर में 19 दिन 19 दिन व्रत और त्यौहार रहेंगे और इसकी शुरुआत अहोई अष्टमी (festivals in november) से होने वाली है। अब त्योहारों के चलते बाजारों में खरीदारी की रौनक रहने वाली है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि नवंबर में किस दिन कौन सा त्योहार रहने वाला है और इन पर्व का क्या महत्व है।

महीने के पहले पखवाड़े में रहेगी दिवाली 


इस महीने में धनतेरस (Dhanteras kab Ki Hai), दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ महापर्व जैसे कई बड़े त्यौहार रहने वाले हैं। महीने के पहले पखवाड़े में दिवाली और छठ जैसी प्रमुख पर्व (Diwali and Chhath festival) मनाया जाएंगे और आखिरी सप्ताह कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली मनाई जाने वाली है। ऐसे में मंदिरों में पूजा अर्चना, घरों में धार्मिक अनुष्ठान और बाजारों में खरीदारी की रौनक रहने वाली है।

 

किस दिन से कौन सा होगा त्योहार 


1 नवंबर को अहोई अष्टमी (November me festival) और राधा कुंड स्नान के साथ पर्वों की शुरुआत होगी। इस दिन महिलाएं संतान की लंबी आयु और सुख समृद्धि के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखने वाली है। 5 नवंबर को रमा एकादशी और 6 नवंबर को धनतेरस मनाया जाने वाले हैं। 7 नवंबर को काली चौदस और 8 नवंबर को नरक चतुर्दशी और दीपावली (Diwali Kab Hai) मनाए जाने वाली है। 9 नवंबर को अमावस्या और 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा, अन्नकूट और चंद्र दर्शन होगा।

 

11 नवंबर को है भाई दूज


गोवर्धन पूजा पर भगवान श्री कृष्णा और गोवर्धन पर्वत की पूजा होती है। 11 नवंबर को भाई दूज (Bhai Dooj on November 11) का त्योहार मनाया जाएगा। 13 नवंबर को नहाए खाए के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हो जाएगी और 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को संध्या अघ्र्य और 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाने वाला है।
 


18 नवंबर को मनाई जाएगी अक्षय नवमी 


17 नवंबर को दुर्गा अष्टमी व्रत (Durga Ashtami fast on November 17) और गोपाष्टमी, 18 नवंबर को अक्षय नवमी मनाई जाएगी। 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी और 21 नवंबर को तुलसी विवाह किया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक देव उठानी एकादशी पर भगवान विष्णु के योग्यनिद्रा से जागने के साथ चातुर्मास खत्म हो जाता है और मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। 22 नवंबर को प्रदोष व्रत और 23 नवंबर को बैकुंठ चतुर्दशी मनाई जाने वाली है।

कब की है छठ महापर्व 


24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima on November 24) के साथ देव दीपावली और गुरु नानक जयंती मनाई जाने वाली है। ऐसे में दीपदान, स्नान का खास महत्व रहेगा। कार्तिक मास में व्रत, स्नान दान और पूजा पाठ का खास पुण्य कार्य माना जाता है। दिवाली पर सुख समृद्धि की कामना होती है। गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति आभार का संदेश देती है और छठ महापर्व में सूर्य उपासना के जरिए परिवार की खुशहाली की कामना की जाती है।