{"vars":{"id": "93802:4123"}}

इस सप्ताह मेष राशि वालों की परेशानियां होगी दूर, सिंह राशि वालों को अटका धन मिलेगा, जाने किसका कैसा रहेगा भाग्य

Weekly Rashifal 26 October to 1 November : अधिकतर लोगों के जीवन में राशिफल का विशेष महत्व होता है। वो अपने आने वाले कल को लेकर सतर्क हो जाते हैं। किस काम में उन्हें क्या सावधानी बरतनी है आदी का उन्हें आभास हो जाता है। चलिए जानते हैं आज इस सप्ताह के राशिफल (Weekly Rashifal )के बारे में विस्तार से कि किस-किस राशि वाले जातकों के लिए क्या शुभ अवसर है और किन्हें सावधानी बरतने की जरूरत है आदी विस्तार से।        
 

HR Breaking News (Weekly Rashifal 26 October to 1 November) : 26 अक्तूबर से 1 नवंबर तक का यह सप्ताह धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस हफ्ते चाल में होने वाले बदलाव का प्रभाव कई जातकों के कारोबार, स्थिति पर पड़ सकता है। ग्रह नक्षत्रों की चाल के हिसाब से कई राशि के जातकों के भाग्य चमक सकते हैं। आइए जानते हैं, 26 अक्तूबर से 1 नवंबर 2026 का सप्ताह सभी 12 राशियों (saptahik rashifal) के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि (mesh rashi)

पुराने समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। कामकाज में गति आएगी और बीते दिनों हुए नुकसान की भरपाई करने का अवसर मिल सकता है। मंगलवार और बुधवार को परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। शनिवार को किसी बात को लेकर मन चिंतित रह सकता है।

वृषभ राशि (vrushabh rashi)

सप्ताह की शुरुआत में मन थोड़ा निराश रह सकता है। आर्थिक मामलों में सोच समझकर निर्णय दिन निवेश करते समय सावधानी बरतें। मंगलवार से परिस्थितियों में सुधार होने लगेगा। योजनाओं को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी और दूसरों का सहयोग भी प्राप्त होगा। शनिवार का दिन विशेष उपलब्धियां दिला सकता है।

मिथुन राशि (mithun rashi)

सप्ताह का आरंभ उत्सव और सकारात्मक के साथ होगा कम समय पर पूरे होंगे कई मामलों में सफलता मिल सकती है। मंगलवार और बुधवार को कुछ परेशानियां सामने आ सकती है। वीरवार और शुक्रवार आपके लिए अनुकूल रहेंगे। इस दौरान महत्वपूर्ण कार्य पूरे होने की उम्मीद है। शनिवार को आमदनी के बेहतर अवसर मिल सकते हैं।

कर्क राशि (kark rashi)

रविवार और सोमवार को कामकाज का दबाव अधिक रह सकता है। विदेश जाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए मंगलवार और बुधवार राहत भरे हो सकते हैं। वीजा से जुड़ी अड़चनें दूर होने की उम्मीद है। गुरुवार और शुक्रवार को बेवजह के विवादों से दूरी बनाए रखें। शनिवार को मन प्रसन्न रहेगा और परिस्थितियां अनुकूल रहेगी। 

सिंह राशि (singh rashi)

सप्ताह की शुरुआत में भाग्य का साथ मिलेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। अपने प्रयासों से महत्वपूर्ण काम पूरे कर सकते हैं। मंगलवार और बुधवार को परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। वीरवार और शुक्रवार को रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। शनिवार को मन थोड़ा उदास रह सकता है। इसलिए खुद को सकारात्मक बनाए रखें।

कन्या राशि (kanya rashi)

सप्ताह की शुरुआत में कोई सुखद समाचार मिल सकता है। हालांकि रविवार और सोमवार को खर्च बढ़ने की आशंका है। मंगलवार और बुधवार को समय अनुकूल रहेगा तथा कार्य क्षेत्र में तेजी आएगी। नए लोगों से संपर्क भविष्य में लाभकारी साबित हो सकते हैं। शुक्रवार और शनिवार को आर्थिक लाभ मिलने के अच्छे संकेत हैं।

तुला राशि (tula rashi)

रविवार और सोमवार को चंद्रमा के अनुकूल दृष्टि से कई कामों में सफलता मिल सकती है। सप्ताह की शुरुआत सकारात्मक रहेगी। मंगलवार और बुधवार को कुछ चिंताएं परेशान कर सकती है। वीरवार और शुक्रवार को परिस्थितियां बेहतर रहेगी। शनिवार को काम की व्यस्तता रहेगी। लेकिन अच्छे परिणाम मिलने से मन प्रसन्न होगा।

वृश्चिक राशि 

सप्ताह के शुरुआती दिनों में कुछ परेशानियां सामने आ सकती है और किसी काम के लिए दूसरों की मदद लेनी पड़ सकती है। मंगलवार और बुधवार को आर्थिक लाभ मिलने से खुशी मिल सकती है। वीरवार और शुक्रवार को फिर से कुछ चिंताएं बढ़ सकती है। शनिवार को राहत मिलेगी और परिस्थितियों में सुधार महसूस होगा।

धनु राशि (dhanu rashi)

रविवार और सोमवार को संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। मंगलवार और बुधवार को विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। वीरवार और शुक्रवार को मन प्रसन्न रहेगा तथा कामकाज में संतोष मिलेगा। शनिवार को आर्थिक नुकसान की आशंका है। कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

मकर राशि (makar rashi)

सप्ताह की शुरुआत में काम में देरी होने से परेशानी महसूस हो सकती है। मंगलवार और बुधवार को संतान से जुड़ी परिस्थिति अनुकूल रहेगी। वीरवार और शुक्रवार को परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। शनिवार का दिन विशेष रूप से अच्छा रह सकता है। आय में बढ़ोतरी होने के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत है।

कुंभ राशि (kumbh rashi)

चंद्रमा का गोचर किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने के अवसर बना रहा है। हालांकि मंगल और बुधवार को कार्य क्षेत्र में रुकावट आ सकती है। वीरवार और शुक्रवार को आर्थिक स्थिति बेहतर होने की संभावना है। परिवार के लिए कुछ खास करने की इच्छा प्रबल होगी। शनिवार को आय में कमी महसूस हो सकती है इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। 

मीन राशि (meen rashi)

रविवार और सोमवार को उत्साह में कुछ कमी रह सकती है। लेकिन जरूरी कामों में बड़ी रूकावट आने की आशंका नहीं है। मंगलवार और बुधवार को खालीपन महसूस हो सकता है। वीरवार और शुक्रवार को साझेदारी के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं शनिवार को सुखद परिस्थितियां बनेगी।