{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Kal ka rashifal 20 November 2026 : मेष राशि कार्यक्षेत्र में मिलेगा लाभ, विद्यार्थियों के लिए भी सफलता के योग,जानें सभी का राशिफल 

Kal ka rashifal 20 November 2026 : अधिकतर लोगों के दिन की शुरूआत राशिफल के साथ होती है। वो दिन भी में क्या सारवधानी बरतनी है। इन सबको लेकर सतर्क हेा जाते हैं। चलिए जानते हैं। 20 नवंबर (Kal ka rashifal) का राशिफल कैसा रहने वाला है। 
 

HR Breaking News (Kal ka rashifal 20 November 2026) : 20 नवंबर को  राशियों के लिए नए अवसरों के द्वार खुलेंगे तो कुछ को पारिवारिक और कार्यक्षेत्र की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारिक मामलों में सोच-समझकर लिए गए फैसले लाभ दिलाएंगे। विद्यार्थियों को मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। वहीं, रिश्तों में धैर्य और आपसी समझ बनाए रखना जरूरी होगा।

मेष राशि (mesh rashi)

कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी या खुद को सही साबित करने की जिद परेशानी बढ़ा सकती है। दूसरों की राय को भी महत्व दें। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन कम होने के संकेत हैं। नए लोगों से जुड़ने और संपर्क बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

वृषभ राशि

मन में कई तरह के विचार चलने से किसी नतीजे पर पहुंचना कठिन हो सकता है। व्यापार में किए गए प्रयास अच्छा मुनाफा दिला सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा।

मिथुन राशि (mithun rashi)

अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए आप पूरी ऊर्जा के साथ जुटे रहेंगे। हालांकि, निजी रिश्तों में बढ़ती खामोशी मन को परेशान कर सकती है। कार्यस्थल पर अधिकारियों की अपेक्षाओं को समझकर काम करें। आर्थिक फैसलों में जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा।

कर्क राशि (kark rashi)

दिन की शुरुआत कुछ नई चुनौतियों के साथ हो सकती है। बदली हुई परिस्थितियों में सामंजस्य बैठाने में समय लगेगा। परिवार के सदस्यों की अपेक्षाएं आपके फैसलों को प्रभावित कर सकती हैं। धैर्य बनाए रखें और हर परिस्थिति का व्यावहारिक तरीके से सामना करें।

सिंह राशि (singh rashi)

कार्यस्थल पर कुछ लोग आपकी प्रगति में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। लगातार बदलते हालात के कारण नौकरी या काम में बदलाव का विचार मन में आ सकता है। अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। धार्मिक गतिविधियों की ओर झुकाव बढ़ेगा।

कन्या राशि (kanya rashi)

अपनी बात स्पष्ट रखने में ही समझदारी है, क्योंकि छोटी सी गलतबयानी भी परेशानी खड़ी कर सकती है। परिवार और दोस्तों को समय न दे पाने से वे नाराज हो सकते हैं। कामकाज की व्यवस्था में सुधार करने की जरूरत महसूस होगी। विरोधियों की योजनाएं सफल नहीं होंगी।

तुला राशि (tula rashi)


कार्यस्थल पर कुछ सहकर्मी आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अपने काम पर ध्यान दें। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के लिए नए अवसर खोल सकती है। व्यापार में साझेदारी से फायदा होने की संभावना है। बिना पूरी तैयारी के कोई प्रस्ताव न रखें।

वृश्चिक राशि

सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें, पुरानी परेशानी दोबारा उभर सकती है। कारोबार में नए रास्ते तलाशने के लिए दिन अनुकूल रहेगा। भावनाओं में बहकर लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखेंगे तो आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

धनु राशि (dhanu rashi)

शुभ अंक 3, शुभ रंग जामुनी। कम समय में अच्छे परिणाम देने वाली योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। अनुभवी लोगों की सलाह आपके काम को नई दिशा देगी। घर और दफ्तर से जुड़ी उलझनों को सुलझाने में आपकी भूमिका अहम रहेगी। सूझबूझ से लिए गए फैसले आगे लाभ पहुंचाएंगे।

मकर राशि (makar rashi)

पैसों के लेनदेन में पूरी सतर्कता रखें। किसी की बातों में आकर आर्थिक फैसला लेना भारी पड़ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद है।

कुंभ राशि (kumbh rashi)

फिलहाल किसी नई योजना में हाथ डालने के बजाय पुराने कामों को व्यवस्थित करना अधिक फायदेमंद रहेगा। घर से जुड़े मामलों में सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही निर्णय लें। अपनी बात मनवाने की जिद से बचें। 

मीन राशि (meen rashi)

विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के लिहाज से दिन उत्साहजनक रह सकता है। आर्थिक मामलों में दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय खुद निगरानी रखें। किसी जरूरी निर्णय को लगातार टालना नुकसान का कारण बन सकता है। समय रहते विकल्पों पर विचार करना बेहतर रहेगा।