{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Weekly Rashifal 12 to 18 October : इस सप्ताह 5 राशियों को धन लाभ, निवेश और करियर में तरक्की के मिलेंगे अवसर 

Weekly Rashifal Updates : वीकली राशिफल अलग-अलग जातियों के लिए अलग-अलग रहने वाला है। ग्रह नक्षत्रो की चाल के हिसाब से ये सप्ताह 6 राशियों के जातकों के लिए काफी लकी (Weekly Lucky Horoscope October 12 to 18) रहने वाला है। इन जातकों को धन लाभ, निवेश और करियर में तरक्की का मौका मिल सकता है। खबर में जानिए किन राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह लकी रहने वाला है। 
 

HR Breaking News (Weekly Rashifal Updates) साप्ताहिक राशिफल के हिसाब से 12 से 18 अक्तूबर 2026 के बीच कई राशि (Weekly Rashifal Updates) के जातकों के लिए शुभ योग बनने वाले हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक शुभ योग से 5 राशियों को धन लाभ, निवेश और करियर में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं किन पांच राशियों का साप्ताहिक राशिफल लकी रहने वाला है। 

कई राशियों के जीवन पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव


ज्योतिष के मुताबिक 12 से 18 अक्तूबर 2026 के बीच ग्रहों की स्थिति कई राशियों (Aaj Ka Rashifal)  के जीवन पर बड़ा प्रभाव डाल सकती है। इस अवधि में सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल, गुरु और चंद्रमा की चाल महत्वपूर्ण रहने वाली है। कुछ विशेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद अनुकूल रह सकता है। 

 

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)


ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार मिथुन राशि (mithun rashi) के जातकों के लिए 12 से 18 अक्तूबर का सप्ताह बेहद उत्साह भरा रहने वाला है। इस दौरान इन जातकों का व्यवहाल, कला और समझदारी कार्यक्षेत्र में फायदा करा सकती है। इस सप्ताह इन जातकों के नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल से कार्य समय पर पूरे हो सकते हैं। 


आर्थिक मामलों में यह हफ्ता (mithun saptahik rashifal) बेहद पॉजिटिव रहने वाला है। अगर आप आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखते हैं तो इससे सफलता मिल सकती है। हालांकि कहीं पैसा लगाने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार कर लें। पारिवारिक जीवन में बातचीत से पुराने मतभेद दूर होने की संभावना हैं। 

 

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)


सिंह राशि के जातकों (singh rashifal) के लिए यह हफ्ता अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करने का मौका ला सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इन जातकों के विचारों को कार्यक्षेत्र में महत्व मिल सकता है। इस दौरान अच्छे रिजल्ट के लिए सहकर्मियों की सलाह को ध्यान में रखें। 


कारोबार से जुड़े लोगों (singh saptahik rashifal) को विस्तार की योजनाओं पर कार्य का अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता हैं, लेकिन बजट और लाभ का आकलन करने के बाद ही जरूरी फैसला लें। पारिवारिक जीवन में मधुरता बने रहने के आसार है। 

तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)


तुला राशि (tula rashi) के जातकों के लिए 12 से 18 अक्तूबर का सप्ताह नई योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिहाज से एकदम बेहतर रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नए विचारों के साथ कार्य करने का मौका मिल सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वालों के लिए आपसी तालमेल बेहद जरूरी रहने वाला है और किसी नए व्यावसायिक संपर्क से आगे लाभ हो सकता है।


तुला राशि के जातक (tula saptahik rashifal) बचत और खर्च के बीच बेहतर संतुलन बनाए रखें। इन्वेस्टमेंट से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें और अपनी जरूरतों पर गौर कर योजना बनाएं। प्रेम जीवन और पारिवारिक रिश्तों में आपसी सम्मान बनाए रखें और स्वास्थ्य के लिए नियमित दिनचर्या और शारीरिक गतिविधियों पर गौर करें।

धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)


धनु राशि (dhanu rashifal) के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर में आगे बढ़ने का नया मौका ला सकता है। नौकरी बदलने की तैयारी कर रहे लोगों को नए ऑप्शन (dhanu saptahik rashifal) की जानकारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता बढ़ाने और नए कौशल सीखने से आगे लाभ हो सकता है। कारोबारियों को नए लोगों से जुड़ने और व्यावसायिक योजनाओं को विस्तार देने का मौका मिल सकता है।


आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। इनकम बढ़ाने के नए रास्तों पर सोच-विचार करें, लेकिन किसी भी योजना को अपनाने से पहले उसकी व्यवहारिकता को समझ लें। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहने की संभावना हैं। अपनी योजनाओं को सफल बनाने के लिए लगातार कोशिश करते रहें।


कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)


कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह (kumbh saptahik rashifal) नए विचारों के जरिए आगे बढ़ने का अवसर दे सकता है। नौकरीपेशा लोगों को किसी नई योजना पर कार्य करने का मौका मिल सकता है। इस दौरान टीम के साथ मिलकर काम करने से बेहतर रिजल्ट मिल सकते हैं। कुंभ राशि के जातक अगर नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो ऐसे में नए ऑप्शन पर सोच-विचार का अवसर मिल सकता है।


व्यापारियों के लिए यह अवधि नई योजनाओं और संपर्कों के लिहाज से बेहतर हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी बनाए रखने के लिए आमदनी के साथ खर्चों पर भी ध्यान दें। किसी नए काम में इन्वेस्टमेंट से पहले पूरी जानकारी जुटाएं। दोस्तों और परिवार के साथ बढ़िया संबंध रह सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने और अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।