Weekly Horoscope : 21 से 27 सितंबर तक का राशिफल, जानें किसका बदलेगा भाग्य
HR Breaking News - (Weekly Horoscope)। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार ग्रह नक्षत्र की चाल राशि को प्रभावित करती है। अपनी राशि के हिसाब से भविष्य में घटने वाली घटना का पहले ही अंदाजा लगाया जा सकता है। इससे आप अपने आने वाले कल को सुधार सकते हैं और उन गलतियों से बच सकते हैं, जो आपके काम और रिश्तो पर बुरा प्रभाव डालेगी। बता दें कि सितंबर का यह हफ्ता काम की जिम्मेदारियां को अलग रखकर रिश्तों और अपनों के साथ ध्यान देने का है।
अगर आपके कोई काम पेंडिंग है तो उन्हें निपटने में थोड़ा समय लग सकता है। इसके बाद सप्ताह के बीच में दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा। हफ्ते के आखिरी दिनों में मन थोड़ा इमोशनल होगा। ऐसी स्थिति में घर परिवार में शांति से बातचीत करें और रिश्तो को बिगड़ने वाली बात करने से बचें। बता दें कि मिथुन, तुला, मेष, मकर और धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह (Weekly Horoscope 2026) काफी अच्छा रहने वाला है बाकी अन्य राशि के जातकों को समझदारी से काम लेने की जरूरत है।
मेष राशि (mesh rashi)
मेष राशि (mesh rashi) के जातकों का कोई पुराना अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। हफ्ते की शुरुआत में ऑफिस का काम भारी लगेगा। पर यही वह समय होगा, जब आप अपनी काबिलियत दिखा सकते हैं। सप्ताह के बीच में दोस्तों के साथ कोई काम की बात कर सकते हैं। किसी के द्वारा दी गई सलाह अच्छा असर डालेगी और टीम के साथ तालमेल बैठाने में भी आसानी होगी। हालांकि हफ्ते के आखिरी दिनों में थोड़ा इमोशनल फूल करेंगे तो पार्टनर या कॉलीग से बात करते समय जल्दबाजी न करें। सेहत पर ध्यान रखें अगर थकान महसूस हो तो आराम करें परिवार में छोटी सी बात पर गलतफहमी हो सकती है। उसे सुलझा लेना ठीक रहेगा।
वृषभ राशि (vrushabh rashi)
वृषभ राशि (vrushabh rashi) के जातकों के लिए इस हफ्ते पैसों के मामले में हाथ थोड़ा टाइट रह सकता है और करियर की रफ्तार भी धीमी रहेगी। हफ्ते की शुरुआत में कुछ नया सीखने को मिलेगा। किसी पुरानी प्लानिंग पर आपका भरोसा बढ़ेगा और किसी सीनियर की दी गई सलाह आगे चलकर आपके काम आएगी। हफ्ते के बीच में पूरा ध्यान अपने काम पर रखें। अगर आप पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ काम करते हैं तो ऑफिस में आपकी वाह-वाही होगी। हफ्ते के आखिरी दिनों में आपका फॉक्स पैसे सेव करने और भविष्य के गोल्स पर रहेगा। ऑफिस में काम करने वालों के साथ बातचीत करते हुए काम को आगे बढ़ना आपके लिए ठीक रहेगा। घर में किसी बड़े खर्च की योजना बन सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें नींद के साथ किसी भी तरह का कंप्रोमाइज ना करें।
मिथुन राशि (mithun rashi)
मिथुन राशि (mithun rashi) के जातकों के लिए यह हफ्ता काम के मामले में सकारात्मक रहने वाला है। इस हफ्ते की शुरुआत में आपको लोन, टैक्स, पैसे, जैसे पेंडिंग काम निपटाना पड़ सकते हैं। डॉक्यूमेंट या पेपरवर्क से जुड़ा कोई भी कम समय पर पूरा करना ही ठीक रहेगा। पैसों के मामले में जल्दबाजी न करें, इस दौरान बजट बनाकर ही आगे की सोचें। हफ्ते के आखिर में कैरियर उभरकर सामने आएगा। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस नोटिस की जाएगी और यह नए आइडिया शेयर करने का सही समय है। बात-बात पर ओवरथिंकिंग करने से बचने की जरूरत है। टीम मीटिंग में अपनी बात रखते समय हिचकिचाय नहीं। थोड़ा समय अपने लिए जरूर निकालें।
कर्क राशि (kark rashi)
कर्क राशि (kark rashi) के जातकों के लिए इस हफ्ते काम और दिल के मामले में थोड़ा संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। हफ्ते की शुरुआत में आपका पूरा ध्यान रिश्तों पर रहेगा। पार्टनर या किसी करीबी इंसान से आपकी बातचीत हो सकती है। घर में सभी सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें। हफ्ते के बीच में पैसों की लेनदेन को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। हफ्ते के आखिरी दिनों में मन का बोझ हल्का होगा। छोटी-मोटी यात्रा पर जा सकते हैं। पूजा-पाठ जरूर करें। इससे आपका मन शांत होगा। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करने की जरूरत है। आपकी छोटी सी गलती सारा काम बिगाड़ सकती है। लहजे में थोड़ा लचीलापन रखें इससे रिश्ते और मजबूत होंगे। अकेले समय बिताने से आपका मन शांत होगा।
सिंह राशि (singh rashi)
सिंह राशि (singh rashi) के जातक इस हफ्ते खाने-पीने सोने और अपने काम पर ध्यान दें। इससे आपका आने वाला समय अच्छे तरीके से निकलेगा। हफ्ते की शुरुआत में काम और जिम्मेदारियां का बोझ बढ़ सकता है जिसके चलते भाग दौड़ बनी रहेगी। लेकिन अगर आप थोड़े तरीके से काम करेंगे, तो सब कुछ आसानी से हैंडल कर लेंगे। खुद को तरोताजा रखने के लिए सुबह कुछ समय के लिए टहलने या योग करें। दिन भर शरीर में फुर्ती बनी रहेगी और कुछ नया सोचने की शक्ति मिलेगी। इसके बाद पार्टनरशिप और लेनदेन से जुड़े मामले सामने आएंगे। ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी आपके सिर आ सकती है। इसके लिए पहले से ही तैयार रहें। हफ्ते के आखिरी दिनों में पैसे के हिसाब को लेकर ज्यादा दिमाग लगाना पड़ सकता है। भाई-बहन और दोस्तों के साथ बेमतलब की बातों को लेकर उलझने से बचें। शाम के समय परिवार के साथ बैठे इससे आपके मन को सुकून मिलेगा।
कन्या राशि (kanya rashi)
कन्या राशि (kanya rashi) के जातकों के लिए यह सप्ताह काम और घर की जिम्मेदारियों के लिहाज से बढ़िया रहेगा। हफ्ते की शुरुआती दिन सुकून भरे बीतेंगे। इससे आपका काम करने का दिल करेगा। अगर आपका कोई शौक है तो यह समय बहुत ही बढ़िया है उसे पूरा करने के लिए। घर के लोगों के साथ समय बिताएं अच्छा महसूस करेंगे। हफ्ते के बीच में काम पर ध्यान देने की जरूरत है। ऑफिस की छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखें, वरना साइकिल खड़ी हो सकती है। रास्ते के आखिरी दिनों में आपका पूरा ध्यान रिश्तों और अपनों पर रहेगा। पैसों और जमा पूंजी को लेकर सभी बातचीत क्लियर रहेगी जिस मन का विश्वास और बढ़ेगा। खाली समय में खुद की कमियां निकाल कर बेवजह सोचना ठीक नहीं है।
तुला राशि (tula rashi)
तुला राशि (tula rashi) के जातकों के लिए इस सप्ताह अपनों के साथ जुड़ने और कुछ नया सोने के लिए सही समय है और यह सप्ताह के लिए सकारात्मक रहने वाला है। हफ्ते की शुरुआत में आप अपने परिवार के लोगों पर ज्यादा ध्यान देंगे। आपकी पूरी कोशिश रहेगी कि घर का माहौल एकदम शांत रहे। घर को सजाने के लिए सामान लेने का मन बन सकता है। हफ्ते के बीच का समय मौज-मस्ती में गुजरेगा। हफ्ते के बीच का समय पार्टनर के साथ प्यार मोहब्बत में गुजरेगा। पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने का मन बन सकता है।
वृश्चिक राशि (vrishchik rashi)
वृश्चिक राशि (vrishchik rashi) के जातकों के लिए इस सप्ताह अपनी जुबान पर कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। हफ्ते के शुरुआती दिनों में जरूरी काम, कागजी करवाई या किसी छोटी ट्रिप में समय निकाल सकता है। हफ्ते के बीच में पूरा ध्यान घर परिवार पर रहेगा। हफ्ते के आखिरी दिनों में आप सुकून भरा महसूस करेंगे। पार्टनर के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। कुछ नया और क्रिएटिव करने की सोच सकते हैं। पुरानी बातों और बीती शिकायतों को बुलाकर आगे बढ़ना ही सही रहेगा। अपने किसी खास इंसान से बिना किसी झिझक के दिल खोल कर बात करें। इससे आपका मन हल्का होगा सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है नींद के साथ समझौता न करें, टाइम से सोए और टाइम पर उठें।
धनु राशि (dhanu rashi)
धनु राशि (dhanu rashi) के जातकों के लिए यह सप्ताह कैरियर और पैसों की लिहाज से एकदम बढ़िया है। हफ्ते के शुरुआती दिनों में पैसों को लेकर आप सोच विचार कर सकते हैं। आपका पूरा ध्यान पैसों की बचत करने पर और कमाई के नए रास्ते खोजने पर रहेगा। अगर कोई बड़ा निवेश या बड़ा खर्च प्लान कर रहे हैं, तो सोच समझ कर ही कदम आगे बढ़ाएं हफ्ते के बीच में भाग दौड़ बनी रह सकती है किसी के साथ छोटी सी बातचीत भी आपके लिए कोई नया मौका खोल सकती है। किसी नए लोगों के साथ मिलने जुलने से पीछे ना हटें। आपके क्या आखिरी दिनों में घर परिवार में मन लगा रहेगा और आप शांत माहौल में रहना पसंद करेंगे। अगर आपकी घर के किसी सदस्य के साथ पुरानी अन बन है तो बातचीत के जरिए आप उसे सुलझा सकते हैं।
मकर राशि (makar rashi)
मकर राशि (makar rashi) के जातकों के लिए हफ्ते की शुरुआती दिन बहुत ही अच्छे रहने वाले हैं। इन दिनों में आपको खुद पर सबसे ज्यादा भरोसा रहेगा। आप किसी भी काम की कमान खुद संभालेंगे। अगर आपको ऑफिस में किसी बड़े काम को करने की जिम्मेदारी दी जाती है तो बिना हिचकिचाए आगे आएं। आपकी पुरानी अटके हुए काम पूरे होंगे। पुराने कामों के पूरा होने से अच्छा महसूस करेंगे। हफ्ते के बीच में आपका पूरा फोकस पैसों की लेनदेन और घर परिवार की जरूरत को पूरा करने पर रहेगा। अगर आप सही प्लानिंग के साथ चलेंगे तो जब पर ज्यादा बोझ नहीं बढ़ेगा। घर के किसी बड़े मसले में आपकी सलाह को पूरी तवज्जो दी जाएगी। हफ्ते के आखिरी दिनों में लोगों के साथ मिलना जुलना लगा रहेगा। ऑफिस में बड़े अफसर और सीनियर से सलीके के से बात करें।
कुंभ राशि (kumbh rashi)
कुंभ राशि (kumbh rashi) के जातकों के लिए पूरा सप्ताह खास रहने वाला है। शुरुआती दिनों में आपका समय पुराने कामों को निपटने में निकलेगा। आप बिना किसी शोर-शराबे की बजाए चुपचाप अपना काम करना ज्यादा पसंद करेंगे। पुरानी थकान को उतारने के लिए यह सही समय है। इसके बाद आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और आप एकदम नए जोश के साथ अपने काम को करेंगे। इस दौरान अपने लिए कुछ नए लक्ष्य तय करना आपके लिए बेहतर रहेगा हफ्ते के आखिरी दिनों में आपका पूरा ध्यान पैसों की बजट करने और परिवार की सुरक्षा पर गुजरेगा। घरवालों के साथ किसी जरूरी मसले पर गंभीर बातचीत इस समय हो सकती है।