1000-1200 रुपये किलो मिलने वाले काजू बादाम Delhi की खारी बावली मार्केट में मिलते हैं 500-600 रुपये किलो
cheapest dry fruit market : ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। लेकिन इसकी ज्यादा कीमत होने की वजह से लोगों के लिए ड्राई फ्रूट्स की खरीदी कर पाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आपको 1000-1200 में मिलने वाले ड्राई फ्रूट्स सिर्फ 500-600 रुपये में मिल जाते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी।
HR Breaking News (cheapest dry fruit market)। अगर आप ड्राई फ्रूट की खरीदी करने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। देशभर में कई ऐसे बाजार है जहां पर आपको काफी कम कीमत में ही बढ़िया क्वालिटि के ड्राई फ्रूट्स मिल जाते हैं। दिल्ली के कई ऐसे बाजार है जहां पर आपको काफी कम कीमत में ही शानदार क्वालिटी के ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits Market) मिल जाते हैं। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानिये पूरी है।
इस मार्केट में कम कीमत में मिल जाते हैं ड्राई फ्रूट-
अगर आप दिल्ली-एनसीआर (delhi NCR cheapest dry fruit market) में निवास करते हैं और बढ़ती महंगाई के बीच कम कीमत पर ड्राई फ्रूट्स की खरीदी करना पसंद करते हैं तो आपको इसके लिए राजधानी दिल्ली के खारी बावली मार्केट जाना होगा। इस बाजार को एशिया के सबसे बड़ा थोक बाजार माना जाता है। चांदनी चौक में मौजूद यह मार्केट सिर्फ ड्राई फ्रूट्स के लिए ही नहीं बल्कि मसाला, दाल और जड़ी-बूटियों के लिए भी लोकप्रिय है। यहां आपको किफायती कीमत में ही दुर्लभ जड़ी-बूटी और ड्राई फ्रूट्स (dry fruit market) मिल जाते हैं।
विदेशी ड्राई फ्रूट्स का है भरमार-
जानकारी के लिए बता दें कि खारी बावली मार्केट (Khari Baoli Market) में देशी ड्राई फ्रूट्स से लेकर विदेशी ड्राई फ्रूट्स तक आप कम रेट पर खरीदी की जा सकती है। इस बाजार में अफगानिस्तान, अमेरिका आदि कई देशों से ड्राई फ्रूट्स (Khari Baoli Dry Fruits Market) की खरीदी की जाते हैं। यहां एक लाइन में लगभग हजार से ज्यादा मसाला और ड्राई फ्रूट्स की शॉप मौजूद है। थोक और फुटकर बिक्री को लेकर यहां दिनभर खरीदारों की गहमागहमी रहती है।
जानिये क्यों पड़ा खारी बावली नाम-
5 हजार से अधिक कारोबारी प्रतिष्ठान वाला यह बाजार ऐतिहासिक पहचान बनानी जरूरी है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि पहले यहां एक बावली होती थी, जिसका पानी खारा हुआ करता था। इस वजह से इस बाजार का नाम खारी बावली पड़ा। थोक बाजार (Delhi NCR Wholesale Market) होने के चलते कीमत दूसरे बाजारों के मुकाबले काफी कम रहती है। इस वजह से यह बाजार खरीदारों के बीच लोकप्रिय है।
खारी बावली से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी-
इस मार्केट का निकटम मेट्रो स्टेशन चांदनी चौक है।
बाजार के खुलने के समय के बारे में बात करें तो ये बाजार सुबह 10 बजे से लेकर रात 9 बजे तक खुला रहता है।
खारी बावली में आप कभी भी मसाला, दाल या ड्राई फ्रूट्स खरीदने के लिए जा सकते हैं।