Delhi furniture market : दिल्ली के इस बाजार में मिल जाएगा सस्ते से सस्ता फर्नीचर, खरीदारों की लगी रहती है लाइन
Cheapest furniture market in Delhi : देश की राजधानी दिल्ली में वैसे तो कोई फेमस बाजार है जिनके चर्चे दूर-दूर तक फैल हुए हैं। अगर आप भी अपने घर तथा ऑफिस के इंटीरियर को चेंज करने का प्लान कर रहे हैं तथा ट्रेडिशनल लुक वाले फर्नीचर को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं दिल्ली के उस बाजार के बारे में जहां आपको बेहद कम कीमत में मिल जाएगा स्टाइलिश फर्नीचर। आइए खबर में जानते हैं दिल्ली की इस सस्ती फर्नीचर मार्केट के बारे में विस्तार से।
HR Breaking News - (furniture market in Delhi) अगर आप भी अपने घर या ऑफिस के इंटीरियर को बदलने के लिए और एक ट्रेंडी लुक देने के लिए नया फर्नीचर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं दिल्ली की उस मार्केट के बारे में जहां आपको बेहद कम कीमत में इंटीरियर डेकोरेट का सामान मिल जाएगा।
अगर आप भी फर्नीचर खरीदने के लिए कोई सस्ती मार्केट तलाश रहे है तो आज हम आपको बताने जा रहे है दिल्ली में छिपी एक ऐसी सस्ती मार्केट के बारे में जहां फर्नीचर का सामान बेहद सस्ता मिलता है, तो आप क्या कहेंगे? शायद देखने के लिए निकल जाएंगे कि कहां ऐसी मार्केट जो इतना सब सस्ते में देती है। हम बात कर रहे हैं दिल्ली के फतेह नगर से तिलक नगर तक फैले इस मार्केट की, जहां ये सब कम दाम में मिलता है। चलिए बताते हैं इस मार्केट के बारे में।
इस जगह से खरीदें फर्नीचर
घर के इंटीरियर (home interior) को और भी शानदार बनाने के लिए अच्छे फर्नीचर का रोल हमेशा अहम होता है। अगर आप भी अपने ऑफिस और घर के इंटीरियर को संवारना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताने वाले हैं देश की राजधानी दिल्ली के उस मार्केट (market of Delhi) के बारे में जहां आप काफी नए ट्रेंडी फर्नीचर खरीद सकते हैं। खास बात है दिल्ली के इस मार्केट से आप बेहद कम पैसों में काफी शानदार फर्नीचर खरीद सकते हैं।
घर के इंटीरियर को सजाने के लिए फर्नीचर सबसे ज्यादा जरूरी है, फर्नीचर ना केवल वहां रहने वालों के लाइफस्टाइल को दिखाता है, बल्कि एक बेहतर क्वालिटी वाला ट्रेंडी फर्नीचर घर के आकर्षण को भी बढ़ा देता है। यही वजह है घर के ट्रेंडी कलेक्शन को हमेशा अपडेट करते रहना भी काफी जरूरी है।
पश्चिम दिल्ली में है ये मार्केट
पश्चिमी दिल्ली के फतेह नगर से तिलक नगर तक फैला ये फर्नीचर मार्केट (furniture market) लोगों की नजर में एक टॉप मार्केट है। यहां आप जब भी आएंगे, आपको एक लंबी कतारों में दुकानें देखने को मिलेंगी। हर दुकान पर तरह-तरह की वैरायटी वाले फर्नीचर मिलेंगी, यहां से आप डिजाइनर पर्दे, गद्दे जैसी घर से जुड़ी चीजें भी खरीद सकते हैं।
बेहद कम कीमत में मिलेगा बैड
फर्नीचर दुकानदारों का कहना है इनकी दुकान इस मार्केट में 23 सालों से चल रही है, वहीं ये मार्केट 25 सालों से चलती आ रही है, उन्होंने बताया इस मार्केट में आपको ना केवल नया बल्कि सेकेंड हैंड फर्नीचर (second hand furniture) भी किफायती दाम में मिल जाएगा, इस मार्केट में आपको नया डबल बैड 7500 रु में मिल जाएगा।
सोफा मिल जाएगा सस्ता
वहीं सोफा आपको 5000 रु में मिल जाएगा, साथ ही सेकेंड हैंड डबल बैड इस बाजार में आपको मात्र 4000 रु में मिल जाएगा। इस कीमत में तो आपको नया ब्रांडेड गद्दा भी नहीं मिलेगा। वहीं इस बाजार में आप अपने मुताबिक से बैड कस्टमाइज भी करा सकते हैं।
40 हजार में ले सकते हैं पूरा सामान
वहीं इस मार्केट में आपको फर्नीचर से जुड़ी हर एक चीज मिल जाएगी, जिसमें बैड, टेबल, सोफा, अलमारी, स्टडी टेबल, चेयर और दूसरे कई आइटम मिल जाएंगे। अगर आप 2 बीएचके फ्लैट के लिए यहां से फर्नीचर लेते हैं, तो मात्र 40 हजार में पूरा सामान ले सकते हैं।
मार्केट का समय और लोकेशन
इस मार्केट के टाइम की बात की जाए तो मार्केट सुबह 10 बजे से लेकर रात 9 बजे तक खुलता है। वहीं लोकेशन की बात की जाए तो ये फतेह नगर में मौजूद है, जिसका पास का मेट्रो स्टेशन तिलक नगर है।