Delhi के इस बाजार से करें दिवाली शॉपिंग, लाइटिंग से लेकर सजावट का हर सामान मिलेगा आधे से भी कम दामों पर

Delhi - जैसे ही दिवाली करीब आ रही है, शहरों के बाजारों में रौनक लौट आई है. दिल्ली में दिवाली की खरीदारी के लिए दुकानदार अपने स्टॉल को रंग−बिरंगीझालरों और चमकदारलाइटों से सजा रहे हैं. दिल्ली के बाजारों में सुंदर और अद्वितीय वस्तुएं बेची और खरीदी जा रही हैं. आइए नीचे खबर में जान लेते है कि दिल्ली के किस खास बाजार से आप कौन सी चीज़ खरीद सकते हैं?

 

HR Breaking News, Digital Desk- (Diwali Shopping In Delhi) जैसे ही दिवाली करीब आ रही है, शहरों के बाजारों में रौनक लौट आई है. दिल्ली में दिवाली की खरीदारी के लिए दुकानदार अपने स्टॉल को रंग−बिरंगीझालरों और चमकदारलाइटों से सजा रहे हैं. दिल्ली के बाजारों में सुंदर और अद्वितीय वस्तुएं बेची और खरीदी जा रही हैं. आइए नीचे खबर में जान लेते है कि दिल्ली के किस खास बाजार से आप कौन सी चीज़ खरीद सकते हैं?

चांदनी चौक से करें दिवाली की खरीदारी-
दिल्ली के चांदनी चौक बाजार (Chandni Chowk Market in Delhi) में दीपावली की सजावट के सामान, मोमबत्तियां, और LED लाइट्स की बिक्री जोर-शोर से हो रही है. खासकर बच्चों के लिए खिलौनों और रंग-बिरंगी झालरों की मांग काफी बढ़ गई है. एक स्थानीय दुकानदार, सुरेश ने बताया, ‘हमने इस साल नए डिजाइन की लाइट्स और सजावटी सामान रखे हैं, जो ग्राहकों को काफी पसंद आ रहे हैं.’ (Diwali shopping best market in delhi)

इन मिठाइयों की खूब है डिमांड-
दिवाली के मौके पर मिठाई की दुकानें भी सज-धजकर तैयार हैं. बासुंदी, लड्डू और रसगुल्ले जैसी पारंपरिक मिठाइयां ग्राहकों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं. मिठाई दुकानदार राधेश्याम ने बताया, ‘हमने विशेष तैयारियों के साथ इस बार मिठाइयां बनाई हैं, ताकि ग्राहकों को गुणवत्ता का भरोसा मिल सके और लोग त्योहार का आनंद उठा सके.’

बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पुलिस प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है. उन्होंने ग्राहकों से अपील की है कि वे सजग रहें, भीड़भाड़ में सावधानी बरतें और अपने कीमती सामानों का ध्यान रखें.

सस्ते सामान के लिए पहुंचे यहां-
अगर आप घर के लिए सस्ती लाइट और सजावट का सामान खरीदना चाह रहे हैं, तो पुरानी दिल्ली (Delhi) के अलावा करोल बाघ भी जा सकते हैं. इन मार्केट में सस्ते में आपको हर तरह की लाइट्स मिल जाएंगी.