home page

UP Rain : यूपी में बारिश ने पकड़ी रफ्तार, IMD ने प्रदेश के इन जिलों में किया रेड अलर्ट जारी

UP Rain : बीते कई दिनों की गर्मी के बाद यूपी में बारिश ने एक बार फिर रफ्तार पकड् ली है। यूपी में राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। अब इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश (UP Rain Alert) को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है। आइए खबर में जानते हैं कि यूपी के किन हिस्सों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

 | 
UP Rain : यूपी में बारिश ने पकड़ी रफ्तार, IMD ने प्रदेश के इन जिलों में किया रेड अलर्ट जारी

HR Breaking News : (UP Rain) यूपी में एक बार फिर से जोरदार बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है और लगातार बारिश की वजह से प्रदेश के कई हिससो में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि अभी यूपी (UP Rain Alert) के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, कई हिस्सों में बारिश का रेड अलर्ट है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं यूपी के मौसम के बारे में।

लखनऊ के मौसम का हाल


लखनऊ के मौसम  (Lucknow weather) की बात करें तो लखनऊ में वर्षा का पहला दौर शुरू हुआ। सिस गोमती क्षेत्र में स्थित हजरतगंज, कैंट और आसपास के इलाकों में तेज बौछारें देखी गई है। इसके तुरंत बाद, लगभग चार बजे गोमती नगर और उसके समीपवर्ती क्षेत्रों में कुछ हिस्सों में तेज बारिश रिकॉर्ड की गई है।

हालांकि, रात तक बारिश ने अपना रूप व्यापक कर लिया। रात तक राजधानी (Lucknow  ka mausam) के एक बड़े हिस्से में तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे जलभराव की स्थती पैदा हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि लखनऊ के इस मौसमी बदलाव के चलते उत्तर छत्तीसगढ़ और उससे सटे उत्तर आंतरिक ओडिशा एवं झारखंड पर चिह्नित हवा का निम्नदाब क्षेत्र बना हुआ है।

इन जिलों में किया रेड अलर्ट जारी 


पूर्वी यूपी में अक्तूबर की शुरुआत झमाझम बारिश (UP Rain Alert) और घने बादलों के साथ हुई है। वैसे तो बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब और कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से मानसून अभी तक एक्टिव बना हुआ है। बीते दिनों बारिश हुई और देर शाम को बारिश शुरू हुई जो देर रात तक जारी रही। मौसम विभाग का कहना है कि 5 अक्तूबर तक पूर्वी यूपी के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

औसत से दोगुनी बारिश रिकॉर्ड 


मौसम विभाग (IMD Rain Alert IN Up) का कहना है कि इस दौरान आसमान पर गहरे काले बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक, तेज हवाओं के साथ लगातार बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। उम्मीद है कि  अगले तीन दिनों तक औसत से दोगुनी बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। खासतौर पर बुधवार की रात से गुरुवार की सुबह तक 91.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह इस महीने की पहली भारी बारिश है।


अधिकतम तापमान में आई गिरावट


बीते दिनों अधिकतम तापमान (UP Weather Temprature)  29.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से करीब 4.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। वहीं, इस दौरान रात का न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य 0.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा है। लगातार बारिश व गहराते बादलों के बाद भी उमस की स्थिति बनी हुई है। इस दौरान हवा में अधिकतम नमी 98 प्रतिशत और न्यूनतम नमी 87 प्रतिशत तक दर्ज हुई।

कब तक मानसून रहेगा एक्टिव


मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी यूपी में मानसून (Monsoon in eastern UP) की यह एक्टिवनेस कल 5 अक्टूबर तक बनी रह सकती है। उसके बाद बादल धीरे-धीरे राहत देंगे। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार अक्तूबर के शुरुआती दिनों में होने वाली बारिश औसत से लगभग दोगुनी रिकॉर्ड की जा सकती है। इससे जहां फसलों को सीधा लाभ मिलेगा, वहीं महानगर के कुछ निचले इलाकों में जलभराव की स्थिती हो सकती है।


काशी में बीते दिनों लगातार बारिश से लोग कराह उठे है। इस मानसून सीजन में दूसरी बार इतनी बारिश हुई है। इस भारी बारिश (UP me barish) के चलते सड़कें और गलियां सरोवर बन गईं। बीएचयू परिसर में प्रोफेसरों के आवास और अस्पतालों में भी घुटनेभर तक पानी जम गया है। 


बनारस में लौटा मानसून


बीते चार दिन से बनारस (banaras ka mausam) में लौटते मानसून की खेलकूद जारी हैं। कभी दिन में तो कभी रात में बारिश की बौछारें पड़ रही हैं। बीते दिनों बारिश ने तो रिकॉर्ड ही बना दिया है। इस दौरान बारिश करीब नौ घंटे तक लगातार जारी रही। मूसलाधार बारिश से बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल परिसर में घुटने भर पानी लग गया। 

बनारस, चंदौली में बारिश के चलते बंद रहेंगे स्कूल


बनारस की बात करें तो भारी बारिश (UP me Barish) को देखते हुए बनारस के साथ ही चंदौली और सोनभद्र में स्कूल शनिवार को बंद रहने वाले हैं। इनमें नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यालय शामिल हैं। बनारस में ऑनलाइन मोड में कक्षाएं चालू रहेंगी। बनारस में बीते दिनों 140.4 एमएम बारिश ने 125 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है और 9 अक्तूबर 1900 को 138.9 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई थी। इस सीजन की यह दूसरी सबसे भारी बारिश है।

कब फिर लौटेंगे यूपी में बारिश 


ताजनगरी आगरा (Tajnagari Agra) में कल बादलों की वापसी होने के आसार है। इस दौरान अगले तीन दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि एक बार फिर बदलाव की आहट  रविवार से हो सकती है। इससे पहले दो दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

इस दौरान दिन में एक या अधिक बार तेज हवाओं के साथ बारिश (UP Me Barish) की संभावना जताई गई है। मंगलवार को घने बादल छाए रह सकते हैं। मध्यम स्तर के बारिश के आसार है। इस दौरान तापमान में भी एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती हैं। तीनों दिन बिजली गरजने और गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है।


यूपी का वेदर टेम्प्रेचर


यूपी (UP Weather Forecast) में आज 4 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा होकर 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस वजह से दिन के साथ रात में भी हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है। इस दौरान आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 92 दर्ज रिकॉर्ड किया गया है।


मानसून ने कराया भादो का एहसास


दरअसल, बता दें कि हथिया नक्षत्र में विदाई की बेला पर मानसून (UP Monsoon Updates) ने भादो का एहसास अभी से ही करा दिया है। आश्विन माह यानि क्वार का समापन 7 अक्टूबर को जाएगा, लेकिन दिनभर भादो माह जैसी रिमझिम बारिश जारी रही है। इसके बाद रात में भी रुक-रुक कर बारिश होती जारी रही है। इस दौरान अधिकतम तापमान 2।2 डिग्री सेल्सियस गिरा है और ऐसे में गुलाबी ठंड का एहसास हुआ।


बारिश से मौसम बना सुहावना


बीते दिनों भी सिविल लाइंस, कटरा, मीरापुर, दारागंज व अशोक नगर सहित शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश शुरू दर्ज की गई। इस दौरान काफी देर तक रिमझिम फुहारें पड़ीं। बारिश (UP Rain Updates) से मौसम भी सुहाना हो चला। तेज बारिश के चलते कार्यालयों में दोपहर के बाद एसी बंद करना पड़ा। जबकि घरों में एसी व कूलर बंद करने पड़े। इस दौरान अधिकतम तापमान 27.8 और न्यूनतम 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमन 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

नक्षत्र में हल्की बारिश के आसार


एक्सपर्ट का कहना है कि 27 सितंबर से हस्त नक्षत्र लगा था, जो 10 अक्तूबर तक रहेगा, इस नक्षत्र में हल्की से तेज बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान मौसम (UP Rain Alert) बदलने से ठंड की आहट हो जाती है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए चार, सात, आठ व नौ अक्तूबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान भी जारी किया है।


बारिश और ओलावृष्टि की संभावना


बता दें कि पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से संभावित नम हवाओं के पहुंचने से पूरे उत्तर भारत के मौसम में बदलाव हो रहा है। समय से पहले गुलमर्ग में सीजन की पहली बर्फबारी और कल से उत्तर भारत के राज्यों में बारिश की एंट्री से तापमान गिर सकता है।

6-7 अक्तूबर को वेस्ट यूपी (West UP Rain Alert) सहित कई राज्यों में मध्यम से भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना हैं। इस अवधि में पहाड़ों में व्यापक बारिश एवं बर्फबारी भी हो सकती है। 10 अक्टूबर से मैदानों में बर्फीली हवा मैदानों में असर दिखाना शुरू कर सकती हैं। जिससे रात के समय में तापमान गिर सकता हैं। रात के समय में थोड़ा ठंडा लग सकता है।

प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं


मौसम विभाग का कहना है कि आज 4 अक्टूबर को वेस्ट यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बाारिश (UP Weather Updates) होने की संभावना है, लेकिन कल से इसके दायरे एवं तीव्रता दोनों में इजाफा हो सकता है। 6 से 7 अक्तूबर को वेस्ट यूपी में तेज बारिश, ओलावृष्टि के साथ ही 30-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलते का पूर्वानुमान जारी किया है।

10 अक्तूबर तक कैसा रहेगा मौसम


स्काईमेट वेदर के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नम हवाओं के मिलने से 7 अक्टूबर तक पूरे उत्तर भारत में मौसमी स्थितियां अपने चरम पर पहुंच सकेंगी। पहाड़ों से मैदानों तक बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवा चलने की संभावना है। 8 अक्तूबर से बारिश (UP ka mausam updates) में व्यापक कमी आने की संभावना है और मौसम धीरे-धीरे साफ हो सकता है। 10 अक्तूबर से उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाएं मैदानों में पहुंच जाएंगी। इससे रात के तापमान में बड़ी गिरावट आ सकती है।

कैसा रहा मेरठ का तापमान


बीते दिनों मेरठ (meerut ka mausam) में दिन-रात का तापमान तकरीबन 32.8 एवं 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार के सापेक्ष दिन-रात के तापमान 1.4 एवं 1.6 डिग्री सेल्सियस गिरा है। इसके बाद भी दिन का तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। जबकि रात का 2.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज हुआ है। बीते 24 घंटे में 4.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश से हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ और यह 63 दर्ज हुआ जो संतोषजनक श्रेणी में है।