Goa : शाम होते ही गोवा की इन 6 जगहों पर माहौल हो जाता है रंगीन, डीजे नाइट में थिरकते हैं लोग
HR Breaking News (Best nightlife place) जब घूमने फिरने की बात आती है तो हर कोई एक बार गोवा का टूर जरूर करना चाहता है। बता दें कि घूमने और नाइट लाइफ एंजॉय (Goa Nightlife) करने के मामले में भारत में गोवा सबसे बेस्ट जगहों में से एक है। आप चाहे नार्थ गोवा चले जाएं या फिर साऊथ गोवा, यहां की वाइब ही ऐसी है कि लोग यहां बार बार जाना पसंद करते हैं।
गोवा नाइटलाइफ (goa best nightlife place) के लिए दुनिया भर में फेमस है, यहां कई ऐसे बीचेस हैं, जहां शाम होते ही डीजे पार्टी शुरू हो जाती है और देर रात तक चलती है। इन बीचेस का मजा उठाने के लिए विदेशों से लोग घूमने के लिए आते हैं। यदि आप गोवा जाने का प्लान बना रहे हैं। तो हम आपको उन छह जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप नाइट लाइफ का फूल मजा उठा सकते हैं।
वागातोर बीच
गोवा की बीच नाइटलाइफ काफी अलग होती है। यहां का शांत माहौल लोगों को खूब पसंद आता है। नार्थ गोवा में मापुसा रोड के पास मौजूद वागातोर बीच (Vagator Beach nightlife) पणजी से 22 किलोमीटर की दूर पर है। यह बीच गोवा का सबसे फेमस बीच है। यहां अन्य बीचों के मुकाबले अधिक भीड़ रहती है। इस बीच पर आप पूरी रात पार्टी कर सकते हैं। यहां 500 साल पुराना पुर्तगाली किला है। जिसके विजिट कर सकते हैं।
कोल्वा बीच
कोल्वा बीच साऊथ गोवा (Colva Beach Nightlife) के बेस्ट बीचों में से एक है। कोल्वा बीच की नाइटलाइफ सबसे अलग होती है। यहां आप स्वादिष्ट सी फूड का लुफ्त उठा सकते हैं और साथ में गाने की धून पर थिरक भी सकते है। यहां आप अलग-अलग कॉकटेल लेने के साथ डांस कर सकते हैं।
बागा बीच
गोवा की राजधानी पणजी से बागा बीच (Baga Beach Nightlife) करीबन 17.3 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां पर एंजॉय करने के लिए आए दिन लाखों लोग आते हैं। इस बीच पर आपको बेहतरीन नाइट क्लब, स्ट्रीट फूड वेंडर्स, वॉटर स्पोर्ट्स और कॉफी बार आसानी से देखने को मिल जाएंगे। इस बीच पर नाइटलाइफ को एंजॉय करने के लिए लड़के और लड़कियां सबसे ज्यादा आते हैं।
अंजुना बीच
अंजुना बीच (Anjuna Beach Nightlife) देर रात तक पार्टियां करने को लेकर काफी फेमस हैं, यहां पर लोग देर रात तक ड्रिंक्स के साथ डीजे पर थिरकते रहते हैं। इस बीच पर क्रिसमस और न्यू ईयर पर लोगों का जमावड़ा लगता है। अगर आप न्यू ईयर पर गोवा जा रहे है तो इस बीच पर जरूर जाएं।
अश्वेम बीच
गोवा के उत्तर में मौजूद अश्वेम बीच पार्टीज (Ashwem Beach Nightlife) के लिए जाना जाता है। इस बीच पर कपल्स एंजॉय करते नजर आते हैं। यहां का शांत वातावरण लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। बता दें, इस बीच की खूबसूरती लोगों को यहां बार बार आने पर मजबूर करती है।