Delhi-NCR : रात 11 बजे बाद रंगीन हो जाती हैं दिल्ली एनसीआर की ये 7 जगहें, विदेशों जैसे रहता है नजारा
HR Breaking News (Delhi Night Life ) अगर आप दिल्ली या आसपास के इलाकों में रहते हैं और दोस्तों या पार्टनर के साथ नाइट लाइफ एंजॉय करने की सोच रहे हैं तो आपको कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है। राजधानी दिल्ली की ऐसी जगहें हैं जो आपकी नाइट लाइफ (Delhi Night Life) को बेहद खास बना सकती हैं। इसके साथ ही एनसीआर क्षेत्र नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में भी कई ऐसी जगह हैं, जहां आप अच्छी अच्छी डिश का लुफ्त उठा सकते हैं और देर रात तक गानों पर डांस कर सकते हैं।
मॉलेक्यूल, स्काइमार्क-1, सेक्टर-98 (नोएडा)
मॉलेक्यूल एक शानइार लग्जरी रेस्तरां (New Delhi Restaurant) है। इसका लग्जरी लुक के साथ गैस्ट्रोनॉमिक एडवेंचर्स और मिक्सोलॉजी मास्टरपीस के लिए भारत का पहला स्थान है। इस रेस्तरां में जाने के बाद आपको विदेशों जैसी फील आएगी। यहां ग्लैमर, कई तरह के व्यंजन, शानदार संगीत का अनुभव होता है।
मॉलेक्यूल (Molecule, Skymark Restaurants) के बारे में संस्थापक ने बताया कि रेस्तरां का माहौल ऐसा है कि अगर एक बार यहां कोई आएगा उसका यहां बार बार आने का मन करेगा। यहां आपको अलग अलग प्रकार की डिश मिलेगी।
काफी फेमस है हबीबी, अंदाज होटल
दिल्ली एनसीआर में कई होटल हैं जो नाइट लाइफ (New Delhi Night Club) को लेकर खूब जाने जाते हैं। इस लिस्ट में अंदाज होटल भी एक है। अंदाज होटल में स्थित हबीबी रेस्तरां नाइट लाइफ के लिए काफी मशहूर है, इस होटल में आप मिडिट ईस्ट (मध्य पूर्वी यानी खाड़ी देशों) की शाम की तरह एंजॉय कर सकते हैं। रेस्तरां के अंदर का इंटीरियर कमाल का है। जैसे ही आप रेस्तरां के अंदर एंट्री करेंगे आपको लगेगा कि आप मिडिट ईस्ट के देश के किसी रेस्तरां में पहुंच गए हों।
अगर आप यहां जाने का प्लान बना रहे हैं तो बता दें कि नाइट क्लब (New Delhi Night Club) शुक्रवार और शनिवार को खुला रहता है यहां पर शाम होते ही बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है, यहां का संगीत आपकी सारी थकान को दूर कर देगा। यहां का संगीत सुनकर आप अलग अलग चीजों का अनुभव करेंगे।
मैडम चटनी, की अलग होती है नाइटलाइफ -
आज के समय में लोग स्ट्रीट फूड खाना खूब पसंद करते हैं, और इसके लिए बैस्ट प्लेस मैडम चटनी है। यह रेस्तरां (new delhi best restaurant) ब्राइट मूड लाइटिंग, आकर्षक सीटिंग, पॉप ग्राफिक्स और 90 के दशक के पोस्टरों से सजे जीवंत इंटीरियर से सजा हुआ है। यहां आकर आप मैडम चटनी परिवार के साथ अलग अलग डिश का लुफ्त उठा सकते हैं। इस रेस्तरां को पार्टी के लिए बुक कर सकते हैं। यहां पर बैठने और पार्टी करने के लिए प्रर्याप्त जगह है।
रिज्क नाइटक्लब, के लिए है पॉपुलर -
रिज्क नाइटक्लब नई दिल्ली (New Delhi Nightclub) का सबसे पॉपुलर क्लब में से एक है। यह नाइटक्लब तीन मंजिला है। जिसमें एक स्पीकईजी बार और सिगार रूम और लाइव ग्रिल्स और एक आग की जगह के साथ एक बाहरी लाउंज है। जहां आप अपने दोस्तों और पार्टनर के साथ खूब एंजॉय कर सकते हैं। रिज्क का इंटीरियर काफी लग्जरी है। यहां आने के बाद आपको विदेशों जैसा फील आएगा। अक्सर इस नाइटक्लब में शाम होने के बाद कपल्स का जमावड़ा लगता है।
एलओपेरा आर्ट कैफे में कपल्स का लगता है जमावड़ा -
एलओपेरा आर्ट कैफे (L'Opera Art Café) अपनी खूबसूरती को लेकर जाना जाता है। यह कैफे युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां रात को ही नहीं दिन में भी कपल्स का जमावड़ा रहता है। इस कैफे की दीवारों पर शानदार कला के नमूने हैं जो तुरंत कैफे की ओर आकर्षित होते हैं। कैफे में स्वादिष्ट भोजन जैसे कि रिसोट्टो, पास्ता, और पिज्जा जैसे कुछ नामों के साथ सूप से युक्त एक उदार मेनू यहां पर है। पेय और डेसर्ट का अपना विशेष मेनू, यह जगह निश्चित रूप से सभी के लिए एक जरूरी यात्रा है।
बोकोन चीनी सनसिटी बिजनेस टावर -
बोकोन चीनी (Boccon Cheeni) सभी भोजन, गानों के साथ शाम का मजा लेने वालों के लिए यह जगह काफी अच्छी है। अच्छी वाइब्स बार वाला रेस्तरां-बोकोन चीनी गुड़गांव में अपनी तरह का पहला अनुभव है। यूरोपीय इंटीरियर के साथ डिजाइन किया गया है। लकड़ी के डेक और रोशनी पर कैबाना जो अंतरिक्ष को चमकाते हैं, इस रेस्तरां में लोगों की भीड लगी रहती है।
कैफे दिल्ली हाइट्स -
डीएलएफ प्रोमेनेड मॉल (DLF Promenade Mall) में स्थित कैफे दिल्ली काफी फेमस कैफे है। इस रेस्तरां में आप देर रात तक रूकर कई डिश का लुफ्त उठा सकते हैं। यदि आप कुछ अलग डिश खाना चाहते हैं तो यह रेस्तरां आपके लिए बेस्ट है। यहां पर नाइटलाइफ का मजा लेने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं।
