मौज मस्ती करना चाहते हैं तो Noida की ये 3 जगह आपके लिए बनी हैं
HR Breaking News : (Best Nightlife In Noida) अब तक आपने नाइट लाइफ के लिए देश में मुंबई, चंडीगढ़ गोवा के बारे में सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि नोएडा शहर में भी कई ऐसे खास पब, क्लब और रेस्तरां है जहां का रंग बिरंगा माहौल आपके इंजॉय को डबल कर देगा। जी हां, नोएडा के ये क्लब सच में विदेशी डिजाइनों पर तैयार किए गए हैं जहां रात गुजारकर आपको विदेशों वाली फील आएगी।
अगर आपको पार्टी करना और मौज-मस्ती (Best Nightlife Place In Noida) करना पसंद है तो आपको नोएडा में कई ऐसी जगहें मिल जाएंगी जो आपको नाइटलाइफ का मजा देंगी। यहां ऐसे कई क्लब और रेस्टोरेंट हैं, जहां शाम होते ही युवाओं का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। आइए जानते हैं नोएडा के उन क्लबों के बारे में जहां आप रात 12 बजे तक मौज-मस्ती कर सकते हैं।
1) सेक्टर 18 का पब एक्सचेंज
दिल्ली एनसीआर का सबसे अच्छा क्लब (Noida Best Place For Nightlife) माना जाने वाला पब एक्सचेंज नोएडा के सेक्टर 18 में स्थित है। इस क्लब में शराब की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। यहां एक लाइव बैंड है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसे सुनने के बाद (Pub Exchange) लोगों का यहां से लौटने का मन ही नहीं करता है।
बात करें अगर ड्रिंक्स की तो आप डेथ फ्रैपे, वॉटरमेलन पैशन फ्रूट मोजिटो और शर्ली टेम्पल ट्राई कर सकते हैं। यह क्लब दोपहर 12:30 बजे से रात 11:55 बजे तक खुला रहता है, आप यह खूब एन्जॉय कर सकते हैं।
2) ब्लू क्लब और लाउंज
नोएडा सेक्टर 18 में स्थित ब्लू क्लब और लाउंज (Blue Club & Lounge) में आप दोस्तों के साथ कॉकटेल पार्टी का मजा ले सकते हैं। अगर आप यहां आ रहे हैं तो यहां के मुगलई व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। 1800 रुपये में दो लोग यहां पूरी रात एन्जॉय कर सकते हैं।
3) द आयरिश हाउस
नोएडा के द आयरिश हाउस क्लब (The Irish House) की रात बेहद रंगीन होती है और इसकी रंग-बिरंगी खिड़कियां यहां आने वाले लोगों को आकर्षित करती हैं। इस क्लब में कॉन्टिनेंटल, यूरोपीय और अमेरिकी फूड भी उपलब्ध हैं। यह क्लब दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक खुला रहता है। आप सप्ताह के किसी भी दिन यहां आने का प्लान बना सकते हैं।