Delhi में भी मनाली जैसी जगह, हजारों खर्च करके पहाड़ों में जाने की जरूरत नहीं, विदेशी भी आते हैं घूमने
HR Breaking News : (delhi best place) अगर आप भी इस बरसाती सीजन में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ऐसे में आपके लिए दिल्ली की कुछ जगह एकदम परफेक्ट हो सकती है, क्योंकि इस बरसाती सीजन में हजारो रुपये खर्च करके पहाड़ो पर जाने की जरूरत नहीं है। आप कुछ ही पैसों में दिल्ली (delhi best place) में भी मनाली जैसी जगहों का आनंद ले सकते हैं। आइए खबर में जानते हैं इन जगहों के बारे में।
पुराने किले की झील भी रहेगा बेस्ट
अगर आप कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो दिल्ली के पुराने किले को देखने जा सकते हैं। ये जगह अपनी ऐतिहासिक झील की वजह से पर्यटकों की पहली पसंद बन गई है। ये झील बोटिंग के लिए काफी फेमस है। इस जगह पर वीकेंड में काफी भीड़ रहती है। आप फैमिली और फ्रेंडस के साथ यहां प्राकृतिक सुंदरता का मजा ले सकते हैं। दिल्ली के ये झील सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक खुलती है।
ये झील पार्क भी है काफी फेमस
दिल्ली का झील पार्क (Delhi's Lake Park) करोल बाग में मौजुद है, ये जगह सर्दियों में घूमने के लिए एकदम शानदार है। यहां शांत और हरा-भरा माहौल बच्चों और युवाओं को खूब पसंद आता है। यहां के पार्क के चारों ओर हरियाली और एक खूबसूरत झील है। बच्चों के लिए झूले और बड़ों के लिए बोटिंग की सुविधा भी मौजुद है। इस पार्क के खुलने का टाइम सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक रहता है और इसका पास का मेट्रो स्टेशन करोल बाग है।
हौज खास झील क्यों है फेमस
दिल्ली का हौज खास (Hauz Khas of Delhi) से तो आप वाकिफ ही होंगे, हौज खास की झील भी आपका दिल जीत लेगी। इसकी खूबसूरती के आगे सारी झील फेल हैं। ये झील किले के सामने से दिखती है और ये झील किसी का भी दिल जीत लेती है। अब बरसात का मौसम चल रहा है और ऐसे में ये ओर भी ज्यादा हसीन लगती है। यहां पिकनिक मनाने के लिए लोग सबसे ज्यादा आते हैं। आप मेट्रो स्टेशन से हौज खास (Metro Station to Hauz Khas) जा सकते हैं। यहां से आप ऑटो लेकर भी झील तक जा सकते हैं।
ओखला पक्षी विहार है एकदम शांत जगह
दिल्ली एनसीआर सीमा पर ओखला पक्षी विहार शहर (Okhla Bird Sanctuary City) के शोर से दूर एक प्राकृति ओर शांत स्थान मौजुद है। यमुना नदी के किनारे बसा ये पक्षी विहार प्रकृति प्रेमी के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां आकर आप घंटों पक्षियों की चहचहाहट और शांत वातावरण का लुत्फ उठा सकते हैं। आप यहां की प्राकृतिक सुंदरता के बीच सुकून की सांस ले सकती हैं। इसका पास का मेट्रो स्टेशन ओखला बर्ड सेंचुरी है, जिससे आप यहां आसानी से पहुंच सकते हैं।
बांसेरा पार्क भी है काफी बेस्ट
वहीं, आप चाहे तो भ्रमण के लिए बांसेरा पार्क (Bansera Park) जा सकते हैं। ये एक बहुत बड़ा और खूबसूरत पार्क है, जो यमुना नदी किनारे में बना हुआ है और आपको यहां बांस के जंगल जैसी थीम देख आप मंत्रमुग्ण्ध हो जाएंगे। यहां एक झील (Bansera Park Jheel) भी है जहां बैठकर आपको आप सुकून का मजा ले सकेंगे। बता दें कि बांसेरा पार्क के पास मेट्रो स्टेशन आईटीओ और यमुना बैंक मौजुद है।
संजय झील भी है बेस्ट पब्लिक स्पॉट
दिल्ली के साकेत में मौजूद संजय झील (Sanjay Lake kha hai) भी लोगों को काफी पसंद आ रही है, ये झील 170 एकड़ के पूरे वन क्षेत्र में से 42 एकड़ में फैली हुई है। अगर आप दिल्ली में किसी शांत जगह भी घूमना चाह रहे हैं, तो ऐसे में ये जगह आपके लिए बेस्ट रहेगी। आप यहां आकर साइकलिंग बोटिंग भी कर सकते हैं और साथ ही यहां सेल्फी पॉइंट्स भी बने हैं। जहां आप खूबसूरत वातावरण के साथ ही सुबह 6 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक आ सकते हैं।