home page

Delhi में स्वर्ग से भी सुंदर लगती हैं यह पांच 5 जगहें, एक बार जरूर करें विजिट

Delhi Tourist Places : अगर आप अपने दोस्तों और पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं और अच्छी जगह की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपको दिल्ली की पांच उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर घूमने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां जाने के बाद आपका वापस आने का मन नहीं करेगा।

 | 
Delhi में स्वर्ग से भी सुंदर लगती हैं यह पांच 5 जगहें, एक बार जरूर करें विजिट

HR Breaking News (Delhi Best Tourist Places) अगर आप दिल्ली या आसपास के इलाकों में रहते हैं और दोस्तों और फैमिली के साथ ट्रिप प्लान (Tourist Places) कर रहे हैं तो हम आपको दिल्ली के पांच खूबसूरत जगह के बारे में बताने जा रहे हैं। इन जगहों पर घूमने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां का नजारा बेहद ही खूबसूरत है यहां जो भी एक बार आता है। उसका बार-बार आने का मन करता है।

 

 

Lodhi Garden है जबरदस्त-

 

दिल्ली का Lodhi Garden एक ऐतिहासिक और बेहद खूबसूरत जगहों में से एक है। यह गार्डन लगभग 500 साल पुराना है और यहां मुगल काल की कई इमारतें भी मौजूद हैं। चारों ओर फैली हरियाली, (Lodhi Garden Location) रंग-बिरंगे फूल और बड़े- बड़े छायादार पेड़ इसे शहर की भीड़भाड़ से दूर एक शांत जगह बना देते हैं। खासतौर पर बरसात के मौसम में लोधी गार्डन की हरियाली (Lodhi Garden Delhi) और भी निखर जाती है। यहां पर लोग पिकनिक के लिए आते हैं।

 


दिल्ली की इस जगह को करें विजिट-

दिल्ली के जोर बाग इलाके में स्थित Nawab Safdarjung का मकबरा भी एक प्रमुख ऐतिहासिक स्थल है। यह मकबरा 18वीं शताब्दी का है और नवाब सफदरजंग (Nawab Safdarjung) की याद में बनवाया गया था। इस मकबरा का निर्माण मुगल वास्तुकला की शैली में किया गया है। मकबरे के चारों ओर एक सुंदर बगीचा बना हुआ है, जो बारिश के मौसम में और भी ज्यादा हरा-भरा और खूबसूरत हो जाता है। 

Hauz Khas Village को करें विजिट-

Hauz Khas Village दिल्ली की ऐसी जगह है जहां पर इतिहास और आधुनिकता का अनोखा मेल देखने को मिल जाता है। यहां पर आपको प्राचीन किला, खूबसूरत झील (Hauz Khas Village) और आसपास के कैफे इस जगह को खास बना देते हैं। बरसात के दिनों में जब झील का पानी भर जाता है और पेड़ों पर ताजा हरियाली छा जाती है, तो हौज खास की खूबसूरती देखते ही बनती है। 

Damdama Lake है जबरदस्त-

दिल्ली से कुछ ही दूरी पर स्थित गुड़गांव की Damdama Lake भी एक शानदार मानसून डेस्टिनेशन रहने वाली है। यहां पर झील, हरियाली और शांत वातावरण मन को काफी ज्यादा पसंद आता है। वहीं बरसात में जब झील (Damdama Lake) का पानी बढ़ जाता है और चारों ओर हरियाली फैल जाती है, तो यहां बोटिंग और वॉक करने का अलग ही मजा है। आप चाहें तो यहां फैमिली के साथ आकर पिकनिक (Delhi picnic spot) भी मना जा सकता हैं।

Lotus Temple भी है जबरदस्त-

अगर आप बारिश के मौसम में किसी शांत और आध्यात्मिक जगह को विजिट करना चाहते हैं तो Lotus Temple  (Lotus Temple Location) एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। कमल के फूल के आकार में बना हुआ ये मंदिर काफी ज्यादा खूबसूरत है। इसकी बनावट दुनिया भर में मशहूर है। इस मंदिर के चारों ओर बना गार्डन बारिश में काफी सुंदर लग रहा है। यहां बैठकर ध्यान लगाना या बस प्रकृति (Lotus Temple Delhi) के बीच कुछ पल बिताना मन को काफी ज्यादा शांति देता है।