{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Delhi के इन बाजारों में चलती रहती है हर समय छप्पर फाड़ डिल्स, मॉल जैसा सामान मिलता है कौड़ियों के भाव

cheapest market in delhi : कई लोग शॉपिंग करने के लिए ऑफर्स का इंतजार करते रहते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं राजधानी दिल्ली के उन बाजारों के बारे में जहां हर वक्त छप्पर फाड़ ऑफर्स चलते रहते हैं। इन बाजारों में आप बेहद कम कीमत में काफी ब्रांडेड सामान खरीद सकते हैं। दिल्ली के इन बाजारों में आपको मॉल जैसा सामान भी कौड़ियों के भाव मिल जाएगा।
 

HR Breaking News : (delhi cheapest market) नए और स्टाइलिश कपड़े पहनना हर किसी की ख्वाहिश होती है, लेकिन बढ़ती महंगाई के इस दौर में हर कोई अपने इन सपनों को पूरा नहीं कर पता है। ऑनलाइन शॉपिंग करना तथा ब्रांडेड स्टोर में जाकर कपड़े खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं रही है। अगर आप भी शॉपिंग करने की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन बजट काम है, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं दिल्ली के कुछ ऐसे बाजारो (some markets of Delhi) के बारे में जहां बेहद कम कीमत में मिल जाएंगे (top branded clothes) टॉप ब्रांडेड कपड़े। सबसे खास बात तो यह है कि मॉल में मिलने वाले कपड़े आपके यहां कौड़ियों के भाव मिल जाएंगे।


पालिका बाजार 


दिल्ली की सबसे फेमस अंडरग्राउंड मार्केट (Delhi's most famous underground market) पालिका बाजार जोकि राजीव चौक मेट्रो स्टेशन (Rajeev Chowk Metro Station) के पास स्थित है। यहां करीब 390 दुकानें हैं जहां एक से बढ़कर एक कपड़ों की वैरायटी मिलती है वो भी बेहद किफायती दामों में। टी-शर्ट जो 800 में कही और मिले, वो यहां 200 में भी मिल सकती है। बारगेनिंग करना जरूरी है, क्योंकि सही मोलभाव से आप बढ़िया डील पा सकते हैं। इस वीकेंड पालिका बाजार जाना न भूलें, बंपर डील्स आपका इंतजार कर रही हैं।
 

करोल बाग 


करोल बाग मार्केट दिल्ली (Karol Bagh Market, Delhi) का जाना-माना शॉपिंग हब है। यहां आपको महंगे ब्रांड्स के डुप्लीकेट लेकिन अच्छे लुक वाले कपड़े सस्ते दामों में मिल जाएंगे। ब्रांडेड लुक्स के दीवाने लड़कों के लिए यह मार्केट किसी जन्नत से कम नहीं। हर तरह के ट्रेंडी कपड़े मिलते हैं – जींस, जैकेट, टी-शर्ट, शर्ट आदि। अगर आपको स्टाइल चाहिए लेकिन ब्रांड का टैग मायने नहीं रखता, तो यहां जरूर जाएं।

गांधी नगर बाजार


गांधी नगर मार्केट (Gandhi Nagar Market) न सिर्फ दिल्ली, बल्कि पूरे एशिया की सबसे बड़ी होलसेल कपड़ा मार्केट मानी जाती है। यहां हर उम्र के पुरुषों के लिए कपड़े बहुत ही सस्ते दामों में उपलब्ध हैं।
जींस – मात्र 150 रूपये
टी-शर्ट – सिर्फ 50–100 रूपये

बेल्ट, टोपी, जैकेट्स भी मिल रहे कौडियों के भाव


दिल्ली के ये बाजार भलें ही थोक के लिए जानी जाते हो, लेकिन अगर आप 1-2 पीस भी लेना चाहें, तो भी दुकानदार मना नहीं करते। ध्यान रहे कि गांधी नगर मार्केट (Gandhi Nagar Market) सोमवार को बंद रहती है।