NCR में है दिल्ली से भी सस्ते बाजार, बेहद कम रुपयों में हो जाएगी शॉपिंग
HR Breaking News : (Best Market For Shopping) शॉपिंग करना किसे पसंद नही होता है। खासकर महिलाओं को शॉपिंग करना बेहद पसंद होता है। वे उन बाजारों की तलाश करती रहती है जहां उन्हे बेहद कम कीमत में काफी सारें कपड़े मिल जाएं। अक्सर सुनने मे मिला है कि देश की राजधानी दिल्ली में कई ऐसे बाजार है जहां से आपको कम कीमत में अच्छे कपड़े मिल जाते है लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे है उन बाजारों के बारे में जहां आपको दिल्ली से भी कम कीमत मे कपड़े मिल जाएंगे। आइए खबर में जानते है इन सस्ते बाजारों (Cheapest Market In India) के बारे में विस्तार से।
आज हम आपको जिस बाजार के बारे में बताने जा रहे है जहां आपको दिल्ली के सरोजनी नगर बाजार से कम कीमत में कपड़े मिल जाएंगे।
1) गलेरिया मार्केट
गुरुग्राम (Gurugram News) को महंगे शहर के तौर पर जाना जाता है, लेकिन यहां पर कई ऐसे बाजार हैं जहां पर एकदम सस्ती कीमत पर सामान खरीद सकते हैं। गुरुग्राम के DLF फेज 4 में बने गलेरिया मार्केट (Galleria Market) भी इसमें शामिल है। जहां पर आप कम बजट में अच्छा सामना खरीद सकते हैं। गलेरिया बाजार बहुत संकरी गलियों में बना है, जहां पर बाकी बाजारों के मुकाबले सस्ता सामान (Cheapest Market News) मिलता है।
2) सदर बाजार
दिल्ली के सदर बाजार (Sadar Bazaar, Delhi) के बारे में तो आपने सुना होगा, जहां पर कम कीमत पर सामान खरीदा जा सकता है। ऐसा ही एक सदर बाजार बाजार गुरुग्राम में लगता है, जिसको गुरुग्राम के रत्न के नाम से जाना जाता है। सदर बाजार में फैशन के हिसाब से कम कीमत पर कपड़े खरीदे जा सकते हैं। इसके अलावा यहां पर शादी के लिए सामान किराए पर भी सामान मिल जाता है।
3) ओल्ड फरीदाबाद मार्केट
फरीदाबाद में ओल्ड फरीदाबाद बाजार (Old Faridabad Market in Faridabad) सबसे पुराना बाजार कहा जाता है। यह बाजार दिल्ली के सरोजनी नगर और लाजपत नगर की तरह ही सस्ती शॉपिंग के लिए जाना जाता है। इस बाजार में हर सीजन के कपड़ों के साथ-साथ घर की जरूरत का सामान भी खरीद सकते हैं। लेकिन यहां पर हमेशा काफी भीड़ रहती है, इसके लिए शॉपिंग के लिए जाएं तो कभी भी अपनी कार न लेकर जाएं, भीड़ में फंस सकते हैं।
4) बल्लभगढ़ मार्केट
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ बाजार (Ballabhgarh Market, Faridabad) में शायद ही ऐसा कोई सामान होगा जो न मिलता हो। यह बाजार ऑल इन बाजार कहा जाता है, जहां पर कम पैसों में अच्छी शॉपिंग की जा सकती है। इस बाजार से सर्दियों की शॉपिंग 500 रुपये में कर सकते हैं। लड़कियों के लिए यहां पर वुलन के कुर्ते के सेट अच्छी क्वालिटी के मिल जाते हैं।