भारत के 5 शहरों की Night Life, लंदन-पेरिस से नहीं है कम, यहां विदेशों से भी आते हैं लोग

Night Life - दिल्ली, मुंबई आदि कई शहर है, जो अपनी ग्लैमरस नाइटलाइफ़ के लिए सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भर में मशहूर है। इन शहरों में रातों को फुल एन्जॉय कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको अपनी इस खबर में भारत के कुछ ऐसे शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो रंगीन शामों के लिए बेहतरीन हो सकते हैं...
 

HR Breaking News, Digital Desk- एक समय था जब रात को घर से निकलने के लिए लोगों के सोचना पड़ता था लेकिन, समय बदला और बदलते समय के साथ लोगों के रहने और मस्ती के तरीके भी बदल गए। आज भारत के लगभग हर शहर में नाइटलाइफ़ भी तेजी से वृद्धि कर रही है और इस नाइटलाइफ को एन्जॉय करने के लिए लाखों लोग शाम को अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ पब या फिर किसी अन्य जगहों पर मस्ती-धमाल के लिए जाते हैं। दिल्ली, मुंबई आदि कई शहर है, जो अपनी ग्लैमरस नाइटलाइफ़ के लिए सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भर में मशहूर है। इन शहरों में रातों को फुल एन्जॉय कर सकते हैं। इस खबर में भारत के कुछ ऐसे शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो रंगीन शामों के लिए बेहतरीन हो सकते हैं, तो आइए जानते हैं।

मुंबई-

सपनों का शहर या फिर माया नगरी के नाम से फेमस मुंबई, बॉलीवुड और ग्लैमर के साथ-साथ अपनी नाइटलाइफ़ के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। मुंबई शहर नाइटलाइफ़ के लिए भारत के लिए सबसे फेमस प्लेसेस में से एक है। वीकेंड के दिन मुंबई शहर रंगीन रातों में तब्दील हो जाता है। यह एक ऐसा शहर है जो कभी भी नहीं सोता है। ताजहोटल, एनिग्मा, फायर एन आइस और टोटो आदि ऐसी कई बेहतरीन जगहें हैं जहां पूरी रात डीजे की धुन पर लाखों युवा लड़के और लडियां नाचते और मस्ती-धमाल करते रहे हैं।

जयपुर-

दुनिया भर में शानदार भवन, किला और इमारत के लिए प्रसिद्ध जयपुर यानि पिंक सिटी अपनी अद्भुत नाइटलाइफ़ के लिए भी विश्व भर में प्रसिद्ध है। यहां की नाइटलाइफ़ को जीने के लिए सिर्फ देशी ही नहीं बल्कि विदेशी सैलानी भी पहुंचते हैं। एक तरह जहां राजस्थानी अंदाज में यह शहर लोगों की मेजबानी करता है तो दूसरी तरह ये शहर रातों को रंगीन बनाने के लिए कई नाइट क्लबों, पबो और बार की भी मेहमान नवाजी करता है। ब्लैक आउट, अमिगोस बार, स्कोर्पियन-ए-पब ऐसे कई जगहों पर मस्ती के लिए जा सकते हैं।

दिल्ली-

यूं ही दिल्ली को दिलवालों की दिल्ली इसे नहीं कहते हैं। एक तरफ जहां राजनीतिक फैसले लिए जाते हैं तो वहीं दूसरी तरफ रातों को मस्ती के लिए हजारों युवा पब, बार या डिस्को में पहुंचते हैं। यह शहर ग्लैमरस नाइटलाइफ़ के लिए पूरी दुनिया भर में मशहूर है। कनॉट प्लेस, हौज़ खास, मॉल, नोएडा, वसंत विहार आदि जगहें नाइट क्लब, पब, डिस्कोथेक, रेस्ट्रो-बार आदि चीजों के लिए प्रसिद्ध है। खासकर वीकेंड के दिनों में इन जगहों पर जो नाइटलाइफ़ देखने को मिलती है वो शायद मुंबई जैसे शहरों में भी न मिले।

गोवा-

एक तरह से गोवा नाइटलाइफ़ का जन्नत शहर है। समुद्र तट के किनारे ऐसे कई नाइट क्लब, पब, डिस्कोथेक, रेस्ट्रो-बार आदि जगहें हैं जहां सिर्फ देश के ही नहीं बल्कि विदेशी कपल्स भी नाइटलाइफ़ को एन्जॉय करने के लिए आते हैं। युवाओं के बीच यह जगह बेहद भी फेमस है। सोरो, कैफ़े मोजों, शोव्बर आदि ऐसे हजारों पब इस शहर में ग्लैमरस नाइटलाइफ़ जीने के लिए जगहें मौजूद है। इन चार शहरों के अलावा बैंगलोर, कोलकाता, पुणे आदि कई शहर है जो अपनी ग्लैमरस नाइटलाइफ के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं।