Gurugram के इस मॉल को देखकर फैन हो गई रशियन मॉडल, खूबसूरती देखकर खुली रह गई आंखें

Gurugram Mall : गुरुग्राम में यूं तो कई मॉल है, जोकि अपनी शानदार फैसिलिटी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मॉल (Mall in Gurugram) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर विदेशी लोग भी यहां के दीवाने हो जाते हैं। दरअसल यहां पर एक रशियन मॉडल विजिट करने के लिए आई थी। बता दें कि वो इस मॉल की खूबसूरती को देखकर हैरान हो गई। 

 

HR Breaking News (Gurugram Malls) अगर आप भी गुरुग्राम घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है क्योंकि आज हम आपको दिल्ली के एक ऐसे मॉल (Malls in Gurugram) के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर विदेशों से भी लोग आते हैं और इस मॉल की सुंदरता को देखकर हैयार हो जाते हैं। आइए जानते हैं इससे जुड़ी जानकारी। 

 

 

जानिये क्या देखा ब्लॉगर ने


​एलन एपिक मॉल अपनी चमचमाती लाइट्स, ढेरों स्टोर्स और रेस्तरां के लिए जाता है। यहां आप कहीं भी दोस्तों और परिवार के साथ खा पी सकते हैं। रशियन मॉडल (Russian model visit Allen Epic Mall) भी यहां घूमने के लिए आई थीं और यहां उन्होंने जब इस जगह की खूबसूरती देखी तो वो हैरान हो गई थी। उन्होंने यहां कई वीडियो को बनाया था और फ्रूट डिश के साथ मॉल का मजा लिया।


जानिये एलन एपिक मॉल के बारे में पूरी जानकारी

एलन एपिक मॉल सेक्टर-70, गुरुग्राम में एक प्रीमियम कमर्शियल प्रोजेक्ट है जिसे एलन लिमिटेड ने विकसित किया है। ये SPR (Southern Peripheral Road) के किनारे बसा हुआ है। इसके साथ ही गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड और NH-8 से पास है, यहां पहुंचना काफी ज्यादा आसान है। यहां डबल-हाइट दुकानों के साथ रोड-फेसिंग शॉप्स, एक बड़ा वॉटर फाउंटेन, फ्लोटिंग रेस्तरां और एक 5 स्क्रीन मल्टीप्लेक्स (A 5 screen multiplex) है।

एलन एपिक मॉल में मिलेगी ये सुविधाएं

एलन एपिक मॉल, गुरुग्राम (सेक्टर-70) एक प्रीमियम शॉपिंग और एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन है। यहां पर आप कई चीजों का लुफ्त उठा सकते हैं।

यहां पर कई ब्रांडेड स्टोर्स (Allen Epic Mall Facilities) और डबल-हाइट रोड-फेसिंग शॉप्स है, जहां पर आप खरीदारी कर सकते हैं।

फ्लोटिंग रेस्तरां और कैफे में बैठकर अच्छा खाना एन्जॉय कर सकते हैं।

इसके अलावा 5-स्क्रीन वाले आधुनिक मल्टीप्लेक्स (Allen Epic Mall) में भी घूम सकते हैं।

सुंदर वॉटर बॉडी और ओपन एरिया में फैमिली और फ्रेंड्स के साथ एन्जॉय कर सकते हैं।

इस तरह पहुंचें एलन एपिक मॉल

इस मॉल में आप अपने वाहन से , टैक्सी (Allen Epic Mall Location) से केब से जा सकते हैं। Southern Peripheral Road (SPR) से सीधे जाना आसान है। NH-8 से मॉल लगभग 3-5 मिनट ड्राइव की दूरी पर मौजूद है। गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड और द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) से भी कनेक्शन अच्छा रहने वाला है। इसकी वजह से ट्रैफिक कम होने पर पहुंचने में सुविधा मिलने वाली है। इसके अलावा आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट, बस, ओला-उबर से यहां पहुंच सकते हैं। वहीं मेट्रो की मदद से भी मॉल तक पहुंचा जा सकता है।