Delhi की इन 4 मार्केट में मिलते हैं सबसे सस्ते ब्रांडेड कपड़े, दूर-दूर से खरीदारी करने आते हैं लोग
Delhi - दिल्ली के बाज़ार खरीदारी के लिए मशहूर हैं। यहां कई बाज़ार ऐसे हैं जहां आपको सस्ते में ब्रांडेड और स्टाइलिश कपड़े मिल सकते हैं। सेलेब्रिटी लुक्स को रीक्रिएट करना है? इन मार्केट्स में जाइए! वहां आपको सेलेब्स जैसे ही कपड़े मिलेंगे, जिनसे आप खुद को स्टाइल कर सकते हैं और स्टाइलिश दिख सकते हैं-
HR Breaking News, Digital Desk- (Famous Markets of Delhi) दिल्ली के बाज़ार खरीदारी के लिए मशहूर हैं। यहां कई बाज़ार ऐसे हैं जहां आपको सस्ते में ब्रांडेड और स्टाइलिश कपड़े मिल सकते हैं। दिल्ली के बाहर रहने वाले लोग भी यहां पर शॉपिंग करने के लिए पहुंचते हैं।
यहां हम कुछ ऐसे बाजारों के बारे में बता रहे हैं जहां से आप सस्ते में ब्रांडेड कपड़ों को खरीद सकते हैं। सेलेब्रिटी लुक्स को रीक्रिएट करना है? इन मार्केट्स में जाइए! वहां आपको सेलेब्स जैसे ही कपड़े मिलेंगे, जिनसे आप खुद को स्टाइल कर सकते हैं और स्टाइलिश दिख सकते हैं। (Delhi Shopping Place)
कमला नगर मार्केट-
कमला नगर मार्केट (kamla nagar market) दिल्ली का काफी बड़ा बाजार है। यहां पर काफी सारी दुकानों के अलावा काफी सारे स्टॉल्स भी लगते हैं। यहां अक्सर कॉलेज गर्ल्स शॉपिंग (college girls shopping) के लिए पहुंचती हैं। ये काफी सस्ता बाजार है, जहां से आप सस्ते में ब्रांडेड कपड़े खरीद सकते हैं। यहां पर आपको लेटेस्ट और ट्रेंडी कपड़े आसानी से मिल जाएंगे।
सरोजिनी नगर-
दिल्ली में खरीदारी का सबसे बढ़िया और सस्ता अड्डा है सरोजिनी नगर (Sarojani Nagar)। यह अपनी कम कीमत वाली फैशनेबल चीज़ों के लिए मशहूर है। यहां आपको हर तरह के कपड़े, स्टाइलिश टॉप और ड्रेस मिल जाएंगे। कपड़ों के अलावा, आप यहां पर बैग, जूते और चप्पलें भी खरीद सकते हैं। रविवार को यहां पटरी पर खास स्टॉल्स लगते हैं, जहां 100-200 रुपये में भी सामान मिल जाता है। मौसम के हिसाब से यहां कलेक्शन भी बदलता रहता है।
राजौरी गार्डन-
राजौरी गार्डन (Rajouri Garden) में शॉपिंग के लिए शोरूम और पटरी बाजार दोनों हैं। शोरूम में आपको खूबसूरत एथनिक कपड़े मिलते हैं, जबकि पटरी बाजार से आप जूते और ब्रांडेड कपड़े खरीद सकते हैं। इस बाजार की खास बात है कि आप खरीदारी के साथ-साथ यहां के मशहूर स्ट्रीट फूड का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
मोनेस्ट्री मार्केट-
मोनेस्ट्री मार्केट (Monastery Market) दिल्ली के फेमस बाजारों मे से एक है। यहां पर आपको काफी अच्छी क्वालिटी वाले कपड़े बहुत सस्ते में मिल जाएंगे। यहां पर सीजन के मुताबिक कपड़ों और सामान का कलेक्शन बदलता रहता है।