{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Delhi के इस बाजार में मिलते हैं सबसे सस्ते बर्तन, लोग थोड़े पैसों में कर लेते हैं ढेर सारी खरीदारी

Utensils Market In Delhi : इस त्योहारी सीजन में अगर आप भी अपनी रसोई के बर्तनों को चेंज करना चाहते हैं तथा नए बर्तन खरीदने के लिए किसी ऐसे बाजार की तलाश कर रहे हैं जहां से आपको बेहद कम कीमत में पूरी रसोई के बर्तन मिल जाए तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं राजधानी दिल्ली में छिपे उस बाजार के बारे में, जहां से आप बेहद कम कीमत में ढेर सारे बर्तन खरीद सकते हैं।
 

HR Breaking News : (Cheapest Utensils Market In Delhi) त्योहारी सीजन के इस मौके पर हर कोई अपनी पुरानी चीजों को छोड़कर नई चीज खरीदने की प्लानिंग कर रहा है। ऐसे में अगर आप भी अपनी रसोई के बर्तनों को बदलना चाहते हैं तथा नई स्टील के बर्तन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और किसी ऐसे बाजार की तलाश कर रहे हैं जहां से आपको बेहद कम कीमत में कढ़ाई कुकर चम्मच तथा थाली मिल जाए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं दिल्ली के उस सस्ते बर्तन बाजार के बारे में जहां बर्तनों की खरीदारी करने के लिए लोग दूर-दूर से आते रहते हैं।


देश की राजधानी दिल्ली में कई फेमस बाजार है जहां खरीदारी करने के लिए लोग दूर-दूर से आते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की राजधानी दिल्ली में सबसे सस्ता बर्तन बाजार कहां है जहां से आप घर के बर्तनों की खरीदारी बेहद कम दामों में कर सकते हैं।

सबसे सस्ती बर्तन मार्केट 


देश की राजधानी दिल्ली के होलसेल मार्केट (Wholesale markets in Delhi) के लिए काफी फेमस है- सदर बाजार। (Sadar Bazaar Delhi) यहां आपको घर की हर छोटी से बड़ी बर्तन काफी सस्ते दामों में मिल जाती है। सदर बाजार के पास एक डिप्टी गंज बर्तन मार्केट भी है, जो सस्ते और किफायती बर्तनों के लिए बेहद मशहूर है। 


यहां आपको स्टील के बर्तन (steel utensils) से लेकर लकड़ी के बेलन तक सब कुछ काफी कम दाम में मिलते हैं। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि ये सस्ते दामों में मिल रहे हैं, तो खराब क्वालिटी के होंगे। 
दरअसल, यहां मिलने वाले सारे बर्तनों की क्वालिटी (quality of utensils) भी जबरदस्त होती है। ये बर्तन न तो जल्दी खराब होते हैं और न ही टूटते या फटते हैं। अगर आपको अपने घर के लिए बर्तन खरीदने हैं, तो आप सदर बाजार बेझिझक वीजिट कर सकते हैं। 

मिलते हैं किलो के हिसाब से बर्तन


जानकारी के लिए बता दें कि यहां स्टील के बर्तन (steel utensils) से लेकर लकड़ी तक के सामान भी कम दाम में आपको मिल जाएंगे। यहां से आप चम्मच, ग्लास, स्टील का वाटर बोतल, जूसर ग्राइंडर, कुकर आदि काफी कम प्राइस में खरी द सकते हैं। 


इसके अलावा, आपको स्टील की प्लेट यहां किलो के हिसाब से मिलेगी, जिसमें 3 से 4 प्लेट आराम से आ जाएंगे। साथ ही, दिल्ली के इस बर्तन मार्केट में पतीले, कढ़ाई, थाली, तवा, कलछी, चकला, कटोरे आदि सभी चीजें किफायती दाम में मिल जाते हैं।