Honda Activa 6G और Hero Destini 110 में से कौन सा स्कूटर है बढि़या, जान ले दोनो की कीमत और फिचर्स
HR Breaking News : (Latest Scooters In India) भारत देश में बीते कई दिनों से दो पहिया वाहनों को खरीदने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। स्कूटर की डिमांड भी लोगों के बीच हर रोज बढ़ रही है। इन दोनों ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए स्कूटर कंपनियां भी रोजाना नए स्कूटर मार्केट में पेश करती जा रही है।
फिलहाल में हीरो तथा होंडा के स्कूटर (Hero and Honda scooters) की डिमांड लोगों के बीच काफी ज्यादा हो रही है। होंडा एक्टिवा 6G जिसे खरीदने के लिए लोगों की लाइन लग रही है तो वही हीरो डेस्टिनी 110 की खरीदना भी लोगों का सपना हो गया है।
भारत में स्कूटर सेगमेंट की बात हो और उसमें Honda Activa का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। लेकिन अब Hero MotoCorp ने अपने नए स्कूटर Destini 110 को लॉन्च करके इस सेगमेंट में बड़ी टक्कर दे दी है। दोनों ही स्कूटर फैमिली राइडर्स और रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। आइए जानते हैं, कौन सा मॉडल आपके लिए सही रहेगा।
डिजाइन और कम्फर्ट
Destini 110 को नियो-रेट्रो लुक दिया गया है, जिसमें प्रोजेक्टर LED हेडलैम्प, H-शेप LED टेललाइट और लंबी 785mm सीट के साथ बैकरेस्ट भी है। इसमें 12-इंच व्हील्स, बूट लैंप और एनालॉग-डिजिटल स्पीडोमीटर जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
Honda Activa 6G का लुक क्लासिक है, जो भारतीय कस्टमर्स को सालों से पसंद आता रहा है। इसमें LED हेडलैम्प, डबल बॉडी पैनल और एक्सटर्नल फ्यूल लिड दिया गया है। इसकी सीट 765mm है, जो Destini से थोड़ी छोटी है।
इंजन और माइलेज की बात की जाए तो...
Hero Destini 110 में 110cc का इंजन है, जो 8 bhp पावर और 8.87 Nm टॉर्क देता है। इसमें कंपनी की i3s (Idle Stop-Start) तकनीक भी दी गई है।
इसका माइलेज 56.2 kmpl का दावा किया गया है, जो सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। वहीं, Honda Activa 6G में 109.51cc इंजन है, जो 7.7 bhp पावर और 8.9 Nm टॉर्क जनरेट करता है। माइलेज की बात करें तो यह करीब 50 kmpl तक देता है।
कीमत की बात की जाए तो...
Hero Destini 110 की कीमत 72,000 रुपये से 79,000 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। वहीं, Honda Activa 6G की शुरुआती कीमत 76,000 रुपये के करीब है।
अगर आप बेहतर माइलेज, लंबी सीट और फैमिली-फ्रेंडली फीचर्स चाहते हैं, तो Hero Destini 110 एक बेस्ट ऑप्शन है। लेकिन अगर आप ब्रांड वैल्यू, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और रीसेल वैल्यू को प्राथमिकता देते हैं, तो Honda Activa 6G अब भी ले सकते हैं।
