Delhi के ये 5 बाजार हैं बहुत सस्ते, त्योहारों में बहुत सस्ता मिल रहा हर जरूरत का सामान

Markets in Delhi : दिल्ली में कई ऐसे बाजार है जहां पर आप काफी काम कीमत में ही कपड़ों की खरीदी कर सकते हैं। इन पांच बाजारों में आपको काफी कम कीमत (Cheap market in delhi) में ही घर का सारा समान मिल जाता है। आइए जानते हैं इन बाजारों के बारे में। 

 

HR Breaking News (Delhi Markets) त्योहारों का सीजन करीब आ रहा है, ऐसे में हर कोई खरीदी करने की तैयारी कर रहा है। दिल्ली में कई ऐसे बाजार है जहां पर आपको काफी कम कीमत (Best markets for shoping) में ही शानदार क्वालिटी का सामान मिल जाता है।‌ आज हम आपको दिल्ली के पांच ऐसे बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं जोकि सस्ते सामान के लिए जाने जाते हैं। आईए जानते हैं इन बाजारों के बारे में।

 


चांदनी चौक मार्केट है फैमस 

 

यह दिल्ली का सबसे पुराना और मशहूर बाजार है। यहां पर आपको पारंपरिक भारतीय कपड़े, आभूषण, और त्योहारों के लिए खास सजावट (Chandni Chowk Market) के सामान बहुत ही किफायती कीमत पर मिल जाते हैं। लहंगे-चोली, साड़ियां और पारंपरिक कपड़े खरीदने के लिए यह बहुत अच्छी जगह है।

यहां की गलियों में पूजा का सामान, सजावट और रंग-बिरंगी चूड़ियां बहुत सस्ते दामों में मिल जाती हैं। किनारी बाजार, (Kinari Bazaar) दरीबा कलां और चांदनी चौक की गलियां नवरात्रि की खरीदारी के लिए बहुत बढ़िया हैं। इसके अलावा, यहां के खाने का भी अलग ही स्वाद है।

गांधी मार्केट भी है जबरदस्त 

गांधी मार्केट दिल्ली का एक ऐसा बाजार है जहां पर आपको लगभग हर तरह का सामान काफी कम कीमत में और एक ही छत के नीचे मिल जाता है। कपड़े, जूते, घरेलू सामान, (Gandhi Market) और त्योहारों की सजावट के लिए आइटम्स यहां आसानी से उपलब्ध हैं।


सदर बाजार है जबरदस्त 

सदर बाजार दिल्ली का सबसे बड़ा थोक बाजार है। यहां पर आपको सब चीजें काफी कम कीमत (Sadar Bazaar) पर ही मिल जाती है। दिवाली पर देने के लिए गिफ्ट्स भी आपको काफी कम कीमत में ही मिल जाते हैं।


सरोजिनी नगर करें विजिट  

अगर आप कम पैसे में स्टाइलिश और ट्रेंडी कपड़ों की खरीदी करना चाहते हैं तो सरोजिनी नगर बाजार सबसे अच्छा ऑप्शन है। यहां आपको घाघरा-चोली, वेस्टर्न और पारंपरिक कपड़ों (Sarojini Nagar) का अच्छा कलेक्शन हो सकता है। इसके साथ ही, यहां झुमके, चूड़ियां और जूते भी खरीद सकते हैं।

करोल बाग है जबरदस्त 

अगर आप एंब्रॉयडरी वाली साड़ियां या लहंगे-चोली की खरीदी कर सकते हैं। करोल बाग मार्केट तक जा सकते हैं। यहां डिजाइनर ड्रेसेस के साथ पूजा का सामान (Karol Bagh Market) भी आसानी से मिल जाता है। यहां की जूलरी भी बहुत सुंदर और किफायती होती है। त्योहारों पर यहां भारी छूट भी मिलती है।

त्योहारों में उठा सकते हैं छूट का मजा 

त्योहारों में खरीदारी करते छूट और ऑफर्स का फायदा उठाएं। हालांकि आपको सुबह जल्दी पहुंच जाना चाहिए ताकि भीड़ से बच सकें और अच्छे सामान का चुनाव कर सकें। दिल्ली (Delhi best markets) के ये बाजार त्योहारों की खरीदारी के लिए एकदम परफेक्ट हैं। यहां आपको हर चीज सस्ते दामों पर और विविधता के साथ मिल जाते है।