Delhi में घूमने की ये 5 जगहें हैं बेस्ट, पार्टनर के साथ बीतेगा यादगार समय
Delhi - अगर आपका भी डेट पर जाने का मन है तो यहां हम आपको दिल्ली की कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। यहां न केवल आपका यादगार समय बीतेगा बल्कि ये डेट आपको लंबे समय तक याद रहेगी-
HR Breaking News, Digital Desk- (Delhi me ghumne ki jagah) अगर आपका भी डेट पर जाने का मन है तो यहां हम आपको दिल्ली की कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। यहां न केवल आपका यादगार समय बीतेगा बल्कि ये डेट आपको लंबे समय तक याद रहेगी। चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है क्या है इन जगहों का नाम और क्या है वहां की खासियत-
रिज रोड, नॉर्थ कैंपस-
अगर आप शांत जगह पर एक-दूसरे का हाथ थाम कर सुहाने मौसम का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको रिज रोड, नॉर्थ कैंपस (Ridge Road, North Campus) जाना चाहिए। यह शांतिपूर्ण और प्रेमियों के लिए एक खूबसूरत जगह है।
महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क-
कपल्स प्यार के खुशहाल पल बिताने के लिए महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क (Mehrauli Archaeological Park) जा सकते हैं। यह कुतुब मीनार से सिर्फ दो मिनट की पैदल दूरी पर है। यहां आप हरे-भरे बगीचे में रोमांटिक पल गुजार सकते हैं।
दिल्ली हाट-
अगर आपको भीड़भाड़ वाली जगह से कोई दिक्कत नहीं है तो आप दिल्ली हाट (Delhi Haat) जा सकते हैं। यहां आपको खूबसूरत हस्तशिल्प की दुकानों से लेकर देश भर के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद एक जगह ही चखने को मिल जाएगा।
एडवेंचर आइलैंड-
रोहिणी में आप एडवेंचर आइलैंड (Adventure Island) जा सकते हैं। यहां आप अपने बचपन की यादों को दोबारा जीवंत कर पाएंगे। यहां आप बेली डांसिंग, हुला-हूप, फायर एक्ट और मैजिक शो भी देख सकते हैं।
दिल्ली आई, कालिंदी कुंज-
यहां आप बहुत ऊंचाई से पूरे दिल्ली का नजारा अपने पार्टनर (partner) के साथ देख सकते हैं। यहां आपको वातानुकूलित कैप्सूल में, ऊपर से खूबसूरत क्षितिज के साथ नीचे पूरे शहर का नजारा भी दिखाता है।