Delhi : कनॉट प्लेस से भी महंगा दिल्ली का ये इलाका, किराया जानकर उड़ जाएंगे होश
Delhi : दिल्ली के सबसे महंगे इलाकों की लिस्ट सामने आई है, जिसमें कनॉट प्लेस, खान मार्केट और करोल बाग जैसे नाम शामिल हैं. इस लिस्ट में कनॉट प्लेस को दिल्ली का दिल कहा जाता है, लेकिन सबसे महंगा इलाका कनॉट प्लेस (canaught place) नहीं हैं... तो ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है आखिर दिल्ली का कौन सा सा इलाका महंगा हैं-
HR Breaking News, Digital Desk- (Delhi) दिल्ली के सबसे महंगे इलाकों की लिस्ट सामने आई है, जिसमें कनॉट प्लेस, खान मार्केट और करोल बाग जैसे नाम शामिल हैं. इस लिस्ट में कनॉट प्लेस को दिल्ली का दिल कहा जाता है, लेकिन सबसे महंगा इलाका कनॉट प्लेस (canaught place) नहीं, बल्कि खान मार्केट (khan market) है. यहां किराए में 1.3 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है.
यह लिस्ट रियल एस्टेट फर्म कुशमैन एंड वेकफील्ड द्वारा जारी की गई है. इस रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के कई प्रमुख बाजारों में किराए में मामूली वृद्धि हुई है, जबकि कुछ इलाकों में यह स्थिर रहा है.
इस इलाके में किराये पर प्रॉपर्टी लेना कतई आसान काम नहीं है. इसके लिए काफी रकम चुकानी पड़ती है, पर यह जानकर हैरत होगी कि दिल्ली में कनॉट प्लेस यानी सीपी से भी महंगा एक इलाका है. उसके सामने ग्रेटर कैलाश का एम-मार्केट कहीं नहीं टिकता है.
जनवरी-मार्च 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का खान मार्केट कनॉट प्लेस से भी महंगा हो गया है. रियल एस्टेट कंसल्टेंट कुशमैन एंड वेकफील्ड (Real Estate Consultant Cushman & Wakefield) की लिस्ट के अनुसार, खान मार्केट में प्रति वर्ग फुट का किराया ₹1600 से ₹1650 है, जबकि कनॉट प्लेस के इनर सर्किल में यह किराया ₹1150 से ₹1250 है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, खान मार्केट दिल्ली का सबसे महंगा इलाका बन गया है.
कनॉट प्लेस में खूब बढ़ा किराया-
कुशमैन एंड वेकफील्ड के अनुसार, जनवरी-मार्च की अवधि के दौरान दिल्ली के कनॉट प्लेस में रिटेल स्पेस के किराये में 14 प्रतिशत की सालाना वृद्धि देखी गई, जबकि खान मार्केट में मजबूत मांग के कारण 7 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी गई. रियल एस्टेट कंसल्टेंट कुशमैन एंड वेकफील्ड के आंकड़ों से पता चलता है कि राष्ट्रीय राजधानी में एक प्रमुख हाई-स्ट्रीट रिटेल लोकेशन (कॉनॉट प्लेस-इनर सर्किल) में मासिक किराया 2025 की पहली तिमाही के दौरान 1,150-1,250 रुपये प्रति वर्ग फुट था, जो साल-दर-साल 14 प्रतिशत की वृद्धि है. दुनिया भर में सबसे महंगे हाई-स्ट्रीट स्पेस में से एक खान मार्केट ने जनवरी-मार्च में 1,600-1,650 रुपये प्रति वर्ग फुट का मासिक किराया कमाया, जो साल-दर-साल 7 प्रतिशत की वृद्धि है.
ग्रेटर कैलाश और साउथ एक्स का हाल-
इस साल जनवरी-मार्च के दौरान दिल्ली के प्रमुख बाजारों में रिटेल स्पेस का किराया बढ़ गया। ग्रेटर कैलाश-I के एम-ब्लॉक मार्केट में किराया 12% बढ़कर ₹475-500 प्रति वर्ग फुट हो गया. उत्तरी दिल्ली के कमला नगर मार्केट में 25% की बड़ी वृद्धि देखी गई, यहां किराया 480-510 रुपये प्रति वर्ग फुट प्रति माह तक पहुंच गया. वहीं, लाजपत नगर (lajpat nagar) में 9% की बढ़ोतरी के साथ किराया ₹290-310 प्रति वर्ग फुट प्रति माह हुआ, और पंजाबी बाग में यह 8% बढ़कर 250-270 रुपये प्रति वर्ग फुट प्रति माह हो गया. यह बढ़ोतरी खुदरा बाजारों की मजबूत मांग को दर्शाती है.
करोल बाग में 3 प्रतिशत की मामूली वृद्धि देखी गई, जो 390-400 रुपये प्रति वर्ग फुट प्रति माह हो गया. दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन (South Extension of Delhi) और राजौरी गार्डन मार्केट में मासिक किराया 800-850 रुपये और 250-260 रुपये प्रति वर्ग फुट पर स्थिर रहा.
