सरोजिनी नगर समेत Delhi NCR की ये है 5 सबसे सस्ती मार्केट, बाहर के दुकानदार भी यहीं से करते हैं खरीदारी
Delhi Cheapest Market : जब भी बात कम बजट में अच्छी शॉपिंग करने की होती है तो दिल्ली एनसीआर की मार्केट का रुख किया जाता है। अगर आप भी कम पैसों में अच्छी क्वालिटी के कपड़े या कोई अन्य सामान खरीदने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको दिल्ली की सरोजिनी नगर मार्केट समेत कुछ ऐसी बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां बेहद ही कम कीमत में अच्छा सामान मिलता है।
HR Breaking News (Delhi Cheapest Market)। अगर आप दोस्तों या पार्टनर के साथ दिल्ली में ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो अब आप एक साथ डबल कम कर सकते हैं। दिल्ली एनसीआर में घूमने की कब बहुत सी जगह है ही, इसके साथ ही आप कम पैसों में बहुत सारी शॉपिंग भी कर सकते हैं। दिल्ली एनसीआर में कई ऐसी मार्केट है, जहां पर अच्छी क्वालिटी के कपड़े बेहद ही कम रेटमें मिल जाते हैं।
कुछ दिनों में त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर आप कम बजट में अच्छी शॉपिंग करना चाहते हैं तो आज हम आपको दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Cheapest Market) की उन पांच मार्केट के बारे में बताने वाले हैं, जहां से आप सर्दियों और गर्मियों के स्टाइलिश कपड़े कम रेट में खरीद सकते हैं। यहां से शॉपिंग करने के लिए लोग दूसरे राज्यों से भी आते हैं। अक्सर इन बाजारों में भीड़ रहती है।
करोल बाग -
अगर आप दिल्ली या आसपास के इलाकों में रहते हैं तो अपने करोल बाग मार्केट (Delhi Karol Bagh) का नाम तो सुना ही होगा। मार्केट से शॉपिंग करने के लिए लड़के और लड़की यह दूर-दूर से आते हैं। यहां से आप सर्दी और गर्मियों के कपड़े सस्ते दामों में खरीद सकते हैं।
सरोजिनी नगर -
राजधानी दिल्ली की सरोजिनी नगर मार्केट (Delhi Sarojini Nagar) दुनिया भर में फेमस है, जब भी बात शॉपिंग करने की आती है तो हर कोई सरोजिनी नगर मार्केट जरूर जाता है। वेस्टर्न कपड़े खरीदने के लिए दिल्ली की सरोजनी मार्केट सबसे बेस्ट है। खासकर विंटर सीजन के लिए कपड़े खरीदने के लिए यहां पर लोग दूर-दूर से आते हैं। लेटेस्ट और स्टाइलिश विंटर वेयर इस मार्केट में बेहद ही कम रेट में मिलते हैं। सरोजिनी अगर मार्केट से आप 100 रुपये में कपड़े खरीद सकते हैं।
जनपथ-
कनॉट प्लेस की जनपद मार्केट (Delhi District Market)भी सस्ते कपड़ों को लेकर काफी मशहूर है। इस मार्केट से आप स्टाइलिश वेस्टर्न कपड़े बेहद ही किफायती दामों में खरीद सकते हैं। यह मार्केट बॉलीवुड एक्ट्रेस की भी पसंदीदा है। यहां से शॉपिंग करने के लिए बड़े-बड़े लोग आते हैं। अगर आप दिल्ली में घूमने जा रहे हैं तो आपको इस मार्केट का दौरा जरूर करना चाहिए।
लाजपत नगर -
साउथ दिल्ली की लाजपत नगर मार्केट (Delhi Lajpat Nagar) भी सस्ती शॉपिंग के लिए काफी मशहूर है। यहां पर लड़कियों लड़कियों के कपड़े बेहद ही कम रेट में मिल जाते हैं। लाजपत नगर बाजार को शॉपिंग के लिए एक वन स्टॉप डेस्टिनेशन माना जाता है। इस मार्केट से आप सर्दियों के कपड़ों के साथ-साथ रजाई कंबल भी सस्ते में खरीद सकते हैं। लाजपत नगर मार्केट में सिर्फ 300 रुपये में आप अच्छी क्वालिटी के स्वेटर खरीद सकते हैं। यहां से शॉपिंग करने के लिए व्यापारी भी आते हैं।
लक्ष्मी नगर में सुभाष चौक -
अगर आप दिल्ली में घूमने के लिए जा रहे हैं और साथ ही में शॉपिंग भीकरने की सोच तो आपको पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में सुभाष चौक मार्केट (Delhi Subhash Chowk Market) भी एक जरूर जाना चाहिए। यहां से आप ससस्ते में शॉपिंग कर सकते हैं और कई अच्छी अच्दी डिश का भी लुफ्त उठा सकते हैं। यह बाजार सस्ते में शॉपिंग करने वालों को आकर्षित करती है। यहां पर 100 रुपए से ही शॉपिंग की शुरुआत हो जाती है।