Dry fruits की खरीदारी के लिए बेस्ट है दिल्ली के ये बाजार

Cheapest dry fruit market : सर्दियों के मौसम में अब देश के कई इलाकों में दस्तक दे दी है। सर्दियों के मौसम में ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। ड्राई फ्रूट्स की कीमत काफी ज्यादा महंगी होती है इसी कारण से आम आदमी इसे खरीद नहीं पता है। चलिए आज खबर के माध्यम से आपको बताते हैं दिल्ली के उन सस्ते बाजारों के बारे में जहां आपको बेहद कम कीमत में बढ़िया क्वालिटी के ड्राई फ्रूट्स मिल जाएंगे।
 

HR Breaking News - (Cheapest Dry fruits Market) ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने की सलाह डॉक्टर द्वारा भी दी जाती है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमारी डाइट में ड्राई फ्रूट का होना बेहद जरूरी है लेकिन ड्राई फ्रूट्स की कीमत काफी ज्यादा महंगी होती है इसी कारण से हर कोई इन्हें अपनी डाइट में शामिल नहीं कर पता है। ज्यादातर लोग ड्राई फ्रूट्स की खरीदारी करने के लिए कई ऐसे बाजारों की तलाश करते रहते हैं जहां उन्हें बेहद कम कीमत में अच्छी क्वालिटी का ड्राई फ्रूट्स मिल सके। 
आज हम आपको बताने जा रहे हैं देश की राजधानी दिल्ली में छिपे उन बाजारों के बारे में जहां भी अधिक कम कीमत में मिलते हैं बेहतरीन ड्राई फ्रूट्स।

 


खारी बावली बाजार 


दिल्ली के चांदनी चौक में खारी बावली (Khari Baoli Market) एशिया का सबसे बड़ा मसाला और ड्राइफ्रूट्स बाजार है। ये मार्केट आज भी उतनी फेमस है जैसी 17वीं शताब्दी के दौरान थी।  चांदनी चौक में मौजूद खारी बावली मार्केट सिर्फ मसाला, दाल, और जड़ी-बूटी के लिए ही नहीं है, बल्कि ड्राई फ्रूट्स के लिए भी काफी फेमस है। यहां देशी ड्राइ फ्रूट्स (Dry fruits Price) के साथ विदेशी ड्राइफ्रूट्स भी आपको बहुत कम रेट पर मिल जाएगा।


चांदनी चौक के इस खारी बावली बाजार (Khari Baoli Market) में आपको बेहद की कीमत में ड्राई फ्रूट्स मिल जाएंगे। इस मार्केट में ड्राइफ्रूट्स के दामों (Cheapest Dry fruits) की बात करें तो बादाम- 600-2000 रुपए किलो, काजू 600-1000 रुपए, किशमिश 200-800 रुपए, अखरोट 640-1200 रुपए, पीस्ता 1100 रुपए, अंजीर 1200 रुपए, मुनक्का 800 रुपए, ब्लूबेरी 1600 रुपए, क्रैनबेरी 800 रुपए, मिक्स बीज 600 रुपए, कद्दू के बीज 480 रुपए, सरसों के बीज 440 रुपए,  चिया के बीज 360 रुपए, पटसन के बीज 140 रुपए किलो मिल जाएंगे। 


खारी बावली बाजार की टाइमिंग और लोकेशन की बात की जाएं तो यह मार्केट रविवार को छोड़कर हर दिन खुला रहती है और यह सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहती है। लेकिन, कुछ दुकानें 10 बजे तक भी खुली रहती हैं। इस मार्केट के पास मेट्रो स्टेशन चांदनी चौक है।

 


लाजपत राय मार्केट 


लाजपत राय मार्केट भी दिल्ली का एक और लोकप्रिय थोक बाजार (Lajpat Rai Market) है, जहां बेहद कम रेटों में सूखे मेवे मिलते हैं। इस बाजार में खरीदारी करने के लिए लोग दूर-दूर से आते है। आपके शहर के बड़े-बड़े दुकानदार भी दिल्ली के लाजपत राय मार्केट से ड्राई फ्रूट्स की खरीदारी करने आते है। लाजपत नगर मार्केट सोमवार को बंद रहती है। बाकी सभी दिन यह सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है।