Cheapest furniture market : इन बाजारों में मिलता है सबसे सस्ता फर्नीचर, थोड़े से पैसों में कर सकते हैं पूरे घर का फर्नीचर चेंज
HR Breaking News - (Cheapest Furniture Market) भारत देश में कई ऐसे बाजार है जिनके चर्चे दूर-दूर तक फैले हुए हैं। इन्हीं बाजारों के बीच अगर बात की जाए फर्नीचर मार्केट की तो देश में कहीं ऐसे फर्नीचर मार्केट भी है जहां आपको बेहद कम कीमत में काफी बढ़िया क्वालिटी का फर्नीचर मिल सकता है। जी हां अगर आप भी अपने घर के फर्नीचर को चेंज करने के लिए किसी ऐसे फर्नीचर बाजार की तलाश कर रहे हैं जहां से आपको कम कीमत में शानदार तथा एक ट्रेंडी स्टाइल का फर्नीचर मिल सके तो यह बाजार आपके लिए बेस्ट रहेंगे। फर्नीचर की खरीदारी (Furniture Buying Tips) करने से पहले आइए नजर डाल लेते हैं इन बाजारों की लिस्ट पर भी, जहां आपको फर्नीचर खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे।
आज हम आपको बताने जा रहे है दिल्ली के उन बाजारों के बारे में जहां से आप बेहद कम कीमत में काफी स्टाइलिश फर्नीचर खरीद सकते है।
करोल बाग-
Karol Bagh Market में आपको कभी भी एक तरह का फर्नीचर नहीं मिलेगा। यहां ब्रांडेड ट्रेंडी फर्नीचर (branded trendy furniture) से लेकर ट्रेडिशनल फर्नीचर की बहुत सारी दुकानें हैं। आप यहां से अपनी पसंद का कोई भी फर्नीचर भी खरीद सकते हैं।
पंचकुइयां रोड-
दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में स्थित पंचकुइयां रोड फर्नीचर मार्केट (Panchkuian Road Furniture Market) 90 के दशक से लोगों के बीच अपनी खास जगह बनाए हुए है। इस पुराने और भरोसेमंद बाजार में आपको घर और ऑफिस को सजाने के लिए की तरह की ट्रेडिशनल राजस्थानी टेबल से लेकर लकड़ी से बने कई तरह के शोपीस मिल सकते हैं, जो आपके घर के इंटीरियर को एक क्लासिक टच देंगे। यह मार्केट सोमवार को बंद रहती है। पंचकुइयां मार्केट सोमवार को बंद रहती है।
अमर कॉलोनी-
लाजपत नगर फेस 4 में बने Amar Colony Furniture Market में विंटेज फर्नीचर के साथ आधुनिक फर्नीचर की एक बड़ी रेंज आपको देखने को मिल सकती है, जो आपके घर को एक नया लुक देगी। यहां से आप पॉकेट फ्रेंडली स्टाइलिश होम-डेकोरेशन की भी शॉपिंग कर सकते हैं। अमर कॉलोनी फर्नीचर मार्केट मंगलवार को बंद रहती है।
जेल रोड मार्केट-
हरी नगर से तिलक नगर तक फैला जेल रोड मार्केट भी फर्नीचर (Jail Road Furniture Market) की खरीदारी के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यहां आपको एक लंबी कतार में दुकानें देखने को मिल जाएंगी। जहां विभिन्न वैरायटी के फर्नीचर के साथ डिजाइनर पर्दे, गद्दे, घड़ियां, लाइटें भी लटकी हुई नजर आएंगी। जेल रोड मार्केट बुधवार को बंद रहता है।
