Night life के लिए मशहूर है दिल्ली की ये जगहें, सुबह के 3 बजे तक कर सकते हैं मस्ती

Delhi nightlife : अगर आप दोस्तों या पार्टनर के साथ नाइट लाइफ इंजॉय करने की योजना बना रहे हैं। तो यह खबर आपके काम की है। आज हम आपको दिल्ली की खूबसूरत जगह के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां पर आप देर रात तक पार्टी कर सकते हैं। यहां पर अच्छी-अच्छी डिश का भी लुप्त उठा सकते हैं।

 

HR Breaking News - (Delhi nightlife)। जब भी जिक्र नाइट लाइफ का होता है तो सभी के दिमाग में मुंबई का नाम आता है। लेकिन आपको नाइट लाइफ इंजॉय करने के लिए ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है। दिल्ली में भी बहुत सी जगह हैं, जहां देर रात तक इंजॉय कर सकते हैं। इन जगहों पर आपको विदेश जैसा नजारा मिलेगा। राजधानी दिल्ली के इन बेस्ट नाइट क्लब में एंजॉय करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं जहां आप रात के 12:00 तक और सुबह के 4:00 बजे तक को एंजॉय कर सकते हैं चलिए जानते हैं। इन जगह के बारे में

 

 

इलेक्ट्रिक रूम -

दिल्ली का इलेक्ट्रिक रूम (Delhi Electric Room Club) सबसे बेस्ट क्लब में से एक माना जाता है। यहां की नाइटलाइफ काफी अलग है। शाम होते ही यहां का नजारा रंगीन हो जाता है। इस क्लब में आपको गोवा जैसा फूल आएगा। यहां की लाइटिंग म्यूजिक की जगह काफी अलग बनाती है। इस क्लब में आपको कॉकटेल और मॉकटेल की कई वैराइटीज भी मिल जाएगी। यहां आप रात के 4:30 तक पार्टी कर सकते हैं। यह क्लब दिल्ली लोधी रोड पर स्थित है। अगर आप यहां दो लोगों के साथ आते हैं तो 4900 में पार्टी का मजा ले सकते हैं।

लिट बार और रिस्टोरेन्ट -

आप ग्रेटर कैलाश में रहते हैं तो आपने लिट बार के बारे में तो सुना ही होगा। यहां स्मोक बार और ग्रिल (Lit Bar and Ristorante) का भी पूरा मजा उठा सकते हैं। हल्की लाइट और नॉर्मल डेकोरेशन लोगों का दिल जीत लेती है। यही नहीं यहां का कॉन्टिनेंटल और इटालियन फूड काफी अच्छा माना जाता है। यहां का ‘गोट पनीर बॉल्स’, ‘पोर्क बेली बाओ’ जरूर ट्राई करें। ‌ इस रेस्टोरेंट का म्यूजिक लोगों का दिल जीत लेता है। यह रात के 2:00 बजे तक ओपन रहता है। नई दिल्ली के मस्जिद मोड पर स्थित है। अगर आप यहां दोनों में साथ आते हैं तो 1200 में फुल इंजॉय कर सकते हैं।

प्लेबॉय क्लब न्यू दिल्ली

पार्टी करने के लिए भी ये जगह एकदम बढ़िया है। प्लेबॉय क्लब (Playboy Club New Delhi) जगह लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आपको आमतौर पर क्लब में लोगों की भीड़ भी काफी देखने को मिल जाएगी। यही आप रात के 3 बजे तक पार्टी कर सकते हैं। फिर वो टेस्टी खाना हो, मजेदार म्यूजिक हो, हर किसी के लिए ये जगह बेस्ट है। प्लेबॉय क्लब नई दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में स्थित है। य कल्ब रात 9 बजे से सुबह 3 बजे तक खुला रहता है।

क्लब बीडब्ल्यू

पार्टी करने के लिए इससे परफेक्ट जगह और कोई नहीं हो सकती। क्लब बीडब्ल्यू (club bw) में आपको लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल जाएगी। अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें खाना खाते-खाते मजेदार डीजे पार्टी का भी मजा लेना होता है, वो इस क्लब का रूख कर सकते हैं। बीडब्ल्यू क्लब सूर्या नई दिल्ली, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में है। यह क्लब रात 9 बजे से सुबह 3 बजे तक खुला रहता है।

द हॉन्ग कॉन्ग क्लब

अगर आप विदेशी खाने और ड्रिंक्स का मजा लेना चाहते हैं, तो आप हांगकांग क्लब (The Hong Kong Club) का मजा ले सकते हैं। 5 स्टार माहौल के साथ-साथ आप यहां मजेदार पार्टी में भी शामिल हो सकते हैं। अगर आपको नाचना नहीं आता तो चिंता मत करिए ये जगह आपको यकीनन नचाने पर मजबूर कर देगी। साथ ही यहां के हर तरह खानों का भी पूरा मजा उठा सकते हैं। द हॉन्ग कॉन्ग क्लब अंदाज दिल्ली, एसेट 1, एरोसिटी में बना हुआ है। इस क्लब के खुलने का समय: शाम 6 बजे - सुबह 4 बजे तक है यहां पर दो लोगों के साथ आते हैं तो 4500 रुपए खर्चा आएगा।