home page

Uttarakhand की ये जगह घूमने के लिए है सबसे बेस्ट, भीड़भाड़ से दूर ये जगहें कराएंगी जन्नत का अहसास

Uttarakhand Tourist Place : अगर आप भी घूमने पीने के शौकीन है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं उत्तराखंड के बारे में जहां की खूबसूरती हर किसी का मन मोह लेती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उत्तराखंड कि उन बेस्ट जगह के बारे में जहां घूमने फिरने के लिए लोग दूर-दूर से आते रहते हैं।
 | 
Uttarakhand की ये जगह घूमने के लिए है सबसे बेस्ट, भीड़भाड़ से दूर ये जगहें कराएंगी जन्नत का अहसास

HR Breaking News - (Uttarakhand Tourist Place) खूबसूरतीयों से भरा पिटारा भारत देश टूरिस्ट की पहली पसंद बन गया है। भारत देश में घूमने के लिए लोग विदेशों से भी आते रहते हैं। अगर आप भी घूमने फिरने की शौकीन हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं भारत देश के राज्य उत्तराखंड में छिपी उन जगहों के बारे में जहां का टूर प्लान करके आप खुद को जन्नत की सैर कर सकते हैं। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं उत्तराखंड की इन बेस्ट जगहों (Best places of Uttarakhand) के बारे में विस्तार से।

 


Kanatal


काणाताल (Kanatal) उत्तराखंड राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले में स्थित एक सुंदर हिल स्टेशन है। यह मसूरी और चंबा के बीच बसा है और समुद्र तल से लगभग 8,500 फीट (2,590 मीटर) की ऊंचाई पर स्थित है। यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और हिमालय के शानदार नज़ारों के लिए जानी जाती है। 


यह इलाका देहरादून से 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और मसूरी से 40 किमी। दूर है। यह इलाका कैंपिंग, ट्रेकिंग, बोनफायर के लिए सबसे मूफीद जगह है। इसके साथ ही, यहां पर आपको भीड़भाड़ से हटकर शांत वातावरण मिलेगा।

 

 

 

Bhadaraj Temple


भद्रराज मंदिर उत्तराखंड के देहरादून जिले में स्थित एक प्राचीन और शांत पहाड़ी मंदिर है। यह मंदिर जौनसार बावर क्षेत्र की पहाड़ियों में मसूरी के पास ऊंचाई पर स्थित है और भगवान भद्रराज (भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम) को समर्पित है। 


यह मंदिर भीमावाला गांव के पास एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है और यहां से चारों ओर फैली घाटियों और हिमालय की चोटियों का अद्भुत नजारा दिखता है। देहरादून से भद्रराज मंदिर की दूरी लगभग 55–60 किलोमीटर है। ट्रैकिंग और एडवेंचर के लिए ये सबसे शानदार जगह है।

 

Nagthat Trek


नागथात उत्तराखंड राज्य के देहरादून जिले के जौनसार बावर क्षेत्र में स्थित एक सुंदर और ऊंचा ट्रैकिंग स्थल है। यह जगह हिमालय की तलहटी में बसी हुई है और अपने प्राकृतिक सौंदर्य, ऊंची पहाड़ियों और ट्रैकिंग रूट्स के लिए प्रसिद्ध है। 


यहां से बंदरपुंछ, स्वर्गारोहिणी और अन्य हिमालयी चोटियों के अद्भुत दृश्य दिखाई देते हैं। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय आसमान और हिमालय का रंग बदलते देखना अद्भुत अनुभव होता है। यहां शांति, सुकून और एकांत मिलता है। यह प्रकृति प्रेमियों, बर्ड वॉचर और ट्रैवलर्स के बीच लोकप्रिय है।

Hanol


हनोल उत्तराखंड राज्य के देहरादून जिले के जौनसार-बावर क्षेत्र में स्थित एक प्राचीन धार्मिक स्थल और पर्यटन गांव है। यह गांव टोंस नदी (Tons River) के किनारे, उत्तरकाशी और हिमाचल प्रदेश की सीमा के पास स्थित है। 


ट्रेकिंग, ग्रामीण पर्यटन और नदी किनारे कैंपिंग के लिए यह क्षेत्र आकर्षक बनता जा रहा है। इसके अलावा, महासू देवता मंदिर, प्राकृतिक सौंदर्य और नदी घाटी के लिए प्रसिद्ध है। देहरादून से हनोल की दूरी लगभग 180 किलोमीटर है।

Lakhmandal


लाखामंडल उत्तराखंड राज्य के देहरादून जनपद के जौनसार-बावर क्षेत्र में स्थित एक प्राचीन धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल है। यह यमुना नदी के किनारे, पहाड़ियों से घिरे हुए क्षेत्र में स्थित है और हिंदू महाकाव्य महाभारत से इसका गहरा संबंध है। 


देहरादून से लाखामंडल की दूरी लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मान्यता है कि पांडवों ने लाक्षागृह (लाख का महल) यहीं बनवाया था ताकि दुर्योधन द्वारा बनाई गई साजिश से बच सकें। यह जगह 'लाक्षा गृह' का ही अपभ्रंश है, जो बाद में लाखामंडल कहलाया।

Chamba


देहरादून से 65 किलोमीटर दूर यह स्थल हरे-भरे जगलों, ऊंची पहाड़ियों, ट्रेकिंग और साहसिक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है। चंबा से कुछ ही दूरी पर नई टिहरी और टिहरी डैम स्थित है, जहां जल क्रीड़ाएं और बोटिंग का आनंद लिया जा सकता है। 


यह समुद्र तल से लगभग 1,676 मीटर (5,500 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है और हिमालय की पर्वत श्रृंखला के मनोहारी दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है।


Nagtibba


नागटिब्बा ट्रैकिंग और साहसिक गतिविधियों में रुचि रखने वाले पर्यटकों के लिए एक शानदार जगह है। टिहरी गढ़वाल जिले की पर्वतमालाओं में स्थित यह स्थान घने जंगलों, शांत वातावरण और मनोहारी प्राकृतिक दृश्यों से भरपूर है। 


समुद्र तल से 3048 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, नागटिब्बा से हिमालय की बंदरपूंछ पर्वत श्रृंखला का अद्भुत और भव्य दृश्य दिखाई देता है। 
नागटिब्बा, देहरादून से लगभग 85 की दूरी पर स्थित है। यहां आपको रोमांचक ट्रेकिंग अनुभव, (exciting trekking experience) हिमाचलय दर्शन, घने जंगल और शांत वातावरण, कैंपिंग और लोक आस्था से जुड़ा नाग देवत मंदिर देखने को मिलेगा।