Tourist place : नवंबर महीने में घूमने के लिए बेस्ट है देश की ये 6 जगह

Tourist place in november : अगर आप भी घूमने फिरने के शौकीन है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं देश की उन खास जगहों के बारे में जहां आप नवंबर महीने का ट्रिप प्लान कर अपने पलों को यादगार बना सकते हैं। अगर आप किसी शांतिपूर्वक तथा सुंदरता की क्वीन कहीं जाने वाली जगह पर घूमने ऑफलाइन कर रहे हैं तो देश की यह जगह आपके लिए बेस्ट रह सकती है।
 

HR Breaking News : (Famous Tourist Places) भारत देश में कई ऐसी सुंदर जगह है जहां घूमने के लिए लोग दूर-दूर से आते रहते हैं। कई लोगों को घूमने फिरने का काफी शौक होता है अगर आप भी देश की शानदार जगह पर ट्रिप प्लान करना चाहते है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं घूमने की उन बेस्ट जगहों के बारे में जहां नवंबर महीने में ट्रिप प्लान करके आप शानदार आनंद ले सकते हैं।


नवंबर के महीने में मौसम काफी हद तक ठंडा हो जाता है। ऐसे में देश की कुछ खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। ऐसे में देश की कुछ खूबसूरत जगहों (Tourist places) को एक्सप्लोर करके आप अपनी ट्रिप को फुल एन्जॉय कर सकते हैं।


नवंबर के महीने से देश में सर्दियां दस्तक दे देती हैं। ऐसे में गुलाबी ठंड के बीच घूमने का मजा भी दोगुना हो जाता है। आइए हम आपको बताते हैं नवंबर में घूमने की कुछ बेस्ट जगहों (best places to visit) के नाम, जहां कि ट्रिप प्लान करके आप मौसम के मिजाज का भरपूर लुत्फ उठा सकते हैं।

 

 


1) Goa


नवंबर में समुद्र किनारे घूमने के लिए आप गोवा का रुख कर सकते हैं। जहां गर्मियों में गोवा की धूप लोगों को काफी चुभती है तो वहीं नवंबर में गोवा के बीच पर आप जमकर मस्ती कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पुर्तगाली किलों और खूबसूरत इमारतों का भी दीदार कर सकते हैं।


2) Pushkar


राजस्थान को एक्लप्लोर करने के लिए भी सर्दियों का मौसम बेस्ट माना जाता है। ऐसे में नवंबर के दौरान आप राजस्थान के पुष्कर को एक्सप्लोर कर सकते हैं। नवंबर में यहां आठ दिन का मेला लगता है, जिसे देखने के लिए देश-विदेश से लोग पुष्कर आते हैं। वहीं, पुष्कर मेले में आप ऊंट की शाही सवारी (Royal camel ride) का भी आनंद ले सकते हैं।


3) Orchha


मध्य प्रदेश में स्थित ओरछा राजा-महाराजाओं की कहानी के लिए मशहूर है। नवंबर में ओरछा को विजिट करना भी बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। बेतवा नदी के किनारे बसा ओरछा शहर अपने खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के लिए जाना जाता है। साथ ही ओरछा की सैर के दौरान आप कई प्राचीन मंदिरों के भी दर्शन कर सकते हैं।


4) Sikkim


देश के पूर्वी राज्यों में शुमार सिक्किम की खूबसूरती से भला कौन वाकिफ नहीं है। खासकर हिमालय का दीदार करने से लेकर मजेदार पकवानों का स्वाद चखने के लिए सिक्किम की सैर बेस्ट होती है। वहीं नवंबर में यहां का तापमान भी सामान्य रहता है। ऐसे में नवंबर के महीने में आप सिक्किम घूमने का भी प्लान बना सकते हैं।
 


5) Manali


देश के फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स (Famous tourist spots of the country) में शुमार मनाली घूमने के लिए नवंबर का महीना बेस्ट होता है। आमतौर पर भीषण गर्मी से राहत पाने और सर्दियों में बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए लाखों की तादाद में पर्यटक मनाली का रुख करते हैं। मगर नवंबर के दौरान मनाली में भीड़ कम होती है। जिसके चलते आप यहां धौलाधार रेंज से लेकर पीर पंजाल रेंज, सोलंग वैली के कई खूबसूरत नजारे देख सकते हैं।
 

6) Amritsar


पंजाब के मशहूर पर्यटन स्थलों (famous tourist places in punjab) में अमृतसर का नाम सबसे ऊपर आता है। वहीं नवंबर में अमृतसर को एक्सप्लोर करना बेस्ट होता है। इस दौरान आप यहां कई ऐतिहासिक इमारतों को इतमिनान से निहार सकते हैं। वहीं अमृतसर की बाजार का रुख करके आप शॉपिंग करने के साथ-साथ पंजाब के लजीज पकवानों का भी स्वाद चख सकते हैं।