UP Hill Stations : उत्तर प्रदेश के 5 जिलों में हैं हिल स्टेशंस, कश्मीर से कम नहीं हैं ये लोकेशंस
UP Hill Stations - उत्तर प्रदेश में कई ऐसे स्थान हैं जहां आप भीषण गर्मी में भी हिमाचल, कश्मीर या उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों का आनंद ले सकते हैं. इन जगहों पर जाने के लिए आपको लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा और न ही ज्यादा खर्च करना होगा... यहां आपको हरियाली, झील, नदी, झरने और धार्मिक स्थलों में खूब सुकून और शांति का अनुभव होगा-
HR Breaking News, Digital Desk- (UP Hill Stations) उत्तर प्रदेश में कई ऐसे स्थान हैं जहां आप भीषण गर्मी में भी हिमाचल, कश्मीर या उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों का आनंद ले सकते हैं. इन जगहों पर जाने के लिए आपको लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा और न ही ज्यादा खर्च करना होगा। ये स्थान आपको प्रकृति की सुंदरता और शांति का अनुभव कराएंगे.
यूपी में गर्मियों में घूमने की जगह-
यूपी में ऐसी कई जगह हैं जो किसी हिल स्टेशन से कम नहीं हैं. यहां आपको हरियाली, झील, नदी, झरने और धार्मिक स्थलों में खूब सुकून और शांति का अनुभव होगा.
सोनभद्र-
कैमूर की पहाड़ियों की तलहटी में बसा सोनभद्र (Sonbhadra) अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए यूपी ही नहीं दूसरे प्रदेशों में भी मशहूर है. देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने सोनभद्र को 'भारत का स्वीट्जरलैंड' बताया था.
सोनभद्र में कहां घूमें-
सोनभद्र में झरने, बांध और किलों के अलावा एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी कई जगह हैं. विजयगढ़ किला, अगोरी किला, वीर लोरिक पत्थर, रिहंद बांध और मुख्खा फॉल्स और कैमूर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी सोनभद्र की कुछ प्रमुख जगह हैं जहां आप एन्जॉय कर सकते हैं. (Where to visit in Sonbhadra)
चित्रकूट-
चित्रकूट विंध्या पर्वतों में बसा है और इसका इतिहास रामायण काल से जुड़ा है. चित्रकूट (Chitrakoot) में वैसे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल ज्यादा हैं लेकिन यहां कई जगह ऐसी हैं जहां प्राकृतिक सौंदर्य भी कमाल का है.
चित्रकूट में कहां घूमें-
चित्रकूट में झरने, पहाड़ी रास्ते और गुफाओं के अलावा कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल हैं. यहां आप कामदगिरी, हनुमान धारा, सीता रसोई, भरत कूप और कैलिंजर किला, गुप्त गोदावरी, और स्फटिक शिला जैसी जगहें घूमने जा सकते हैं. (Where to visit in Chitrakoot)
महोबा-
उत्तर प्रदेश का बुंदेलखंड विकास की राह पर अग्रसर है और यहां का टूरिज्म भी अब रफ्तार पकड़ रहा है. महोबा में शांत झीले, हरी-भरी पहाड़ियां और कई धार्मिक स्थल जो प्रकृति प्रेमी सैलानियों को खूब लुभाते हैं. (mahoba)
महोबा में कहां घूमें-
गोखर पर्वत महोबा का प्रमुख दर्शनीय स्थल है इसके पास ही चर्खारी शहर जहां कश्मीर जैसी हरी-भरी पहाड़ियों का आनंद लिया जा सकता है. महोबा में सैलानी गोक्खर पहाड़, चर्खारी झील, शिव तांडव मंदिर, राहेलिया सूर्य मंदिर और देवी चंडीका मंदिर की सैर कर सकते हैं. (Where to visit in Mahoba)
मिर्जापुर-
जो लोग कभी मिर्जापुर नहीं गए उनके दिमाग में शायद इस जिले की छवि वेब सीरीज वाले मिर्जापुर की होगी लेकिन असल में ये उससे काफी जुदा है. पहाड़ियों, प्रकृति प्रेमियों, झरनों और धार्मिक स्थलों पर घूमने के शौकीनों के लिए मिर्जापुर माकूल जगह है. मिर्जापुर में आप टांडा वॉटरफॉल, विंधम वॉटरफॉल, त्रिदेवी मंदिर, कालिकोह मंदिर, चुनार किला, लखनिया झरना, और रामेश्वर धाम की सैर कर सकते हैं. (Mirzapur)
बादशाही बाग-
सहारनपुर को 'बादशाही बाग' के नाम से भी जाना जाता है और यह शहर शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में बसा है। यह एक ऐसा शहर है जहाँ घूमने के लिए एक दिन काफी है। यहां के प्रमुख आकर्षणों में बादशाह शिकारगृह, यमुना का किनारा, वाटरफॉल, शाकुंभरी देवी मंदिर और पंचमुखी मंदिर शामिल हैं। (Badshahi Bagh)