Delhi के इन मार्केट में मिलता है बेहद सस्ता सामान, नवरात्रि पर बनाए दिवाली तक की शॉपिंग का प्लान
Delhi Markets : वैसे तो दिल्ली के कई मार्केट दुनियाभर में फेमस है। दिल्ली के कई ऐसे मार्केट भी है, जहां सारा साल लोगों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे बाजारो के बारे में बताने वाले हैं जहां आपको नवरात्रि से लेकर दिवाली तक का सामान बेहद सस्ते में मिल जाएगा। आइए खबर में जानते हैं दिल्ली (Best market in delhi) के इन मार्केट के बारे में।
HR Breaking News : (Delhi Markets) नवरात्री का त्योहार चल रहा है और नवरात्री सिर्फ माता के स्वागत का नहीं बल्कि नए रंगों के साथ ही नई उम्मीदों के 9 दिन हैं। कई लोग इन 9 दिनों को खरीददारी के लिए भी शुभ मानते हैं। अगर आप भी इस नवरात्री कम बजट में शापिंग का प्लान कर रही है तो आज हम आपको इस खबर में दिल्ली (Delhi Markets ) की ऐसी 5 शॉपिंग की जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जो एकदम बजट फ्रेंडली है।
दिल्ली का सदर बाजार
आप इस नवरात्री (Navratri Shopping 2025 ) की शापिंग के लिए सदर बाजार जा सकते हैं। इस मार्केट में सारा साल भारी भीड़ देखने को मिलती है। आप इस मार्केट से पूजा सामग्री, चुनरी, डेकोरेशन लाइट्स और दुर्गा मां की मूर्तियां बहुत ही किफायती दामों में घर ला सकते हैं।
दिल्ली का फेमस चांदनी चौक
इसके अलावा आप चाहे तो दिल्ली का सबसे पुराना बाजार चांदनी चौक (Delhi ka Chandni Chowk) भी जा सकते हैं, जहां आपको गुजरात की चनिया चोली से लेकर बंगाल की गारद साड़ी जो ज्यादातर शुभ अवसरों पर पहनी जाती है, एकदम रिजनेबल रेट पर मिल जाएगी। इसके साथ ही यहां आपको बड़े डिजाइनर्स की महंगी साड़ियां आधे दाम या उससे कम दामों में मिल जाएंगी।
दिल्ली का फेमस मार्केट है करोल बाग
करोल बाग (Delhi karol bagh) भी दिल्ली के जाने-माने बाजारो में से एक है, जो खासतौर पर महिलाओं के लिए परफेक्ट शॉपिंग डेस्टिनेशन है। बता दें कि दिल्ली का यह बाजार अपने मशहूर ज्वेलरी और डिजाइनर बैग्स के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यहां के यूनीक बोहेमियन ज्वेलरी महिलाओं को खूब पसंद आती है।
क्यों फेमस है सरोजिनी नगर मार्केट
दिल्ली का सरोजिनी नगर मार्केट (Delhi Sarojini nagar market) तो महिलाओं को पसंदीदा मार्केट है। दिल्ली (Delhi ka purana bajar) के इस मार्केट में बेहद सस्ता सामान मिल जाता है। आप दिल्ली के इस मार्केट में कम बजट में बहुत सारा सामान ला सकते हैं।
अगर आप त्योहारी सीजन में शॉपिंग का सोच रहे हैं तो सरोजिनी नगर आपके लिए परफेक्ट जगह है। इस मार्केट में आपको एथनिक वियर, बैग, सैंडल, झुमके और मेकअप प्रोडक्ट्स में हजारों वैरायटी मिलेंगी।