Winter Destination : सर्दियों में जरूर करें गुरुग्राम की इन जगहों को एक्सपलोर, घूमकर खिल उठेगा दिल
Winter Destination : अब कुछ ही दिनों गुलाबी सर्दी का मौसम शुरू होने वाला है। ज्यादातर लोगों को इसी मौसम में घूमने का शौक होता है। अगर आप भी इन सर्दियों के मौसम में फैमिली के साथ कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको इस खबर में गुरुग्राम (Gurugram Best Places) की ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां आपका दिल खिल उठेगा।
HR Breaking News : (Toruist Place) अगर आप इन दिनों कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं और गुरुग्राम के आस-पास की जगह तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपको गुरुग्राम की ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां आप अपनों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। गुरुग्राम (best places to visit in Gurugram ) में कई ऐसी जगह है जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। आइए खबर में जानते हैं गुरुग्राम की इन जगहों के बारे में।
सुल्तानपुर राष्ट्रीय अभयारण्य में करें विजिट
आप चाहे तो गुरुग्राम में मौजुद सुल्तानपुर राष्ट्रीय अभयारण्य (Sultanpur National Sanctuary) जा सकते हैं। ये लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है इस जगह पर लगभग 250 से ज्यादा प्रवासी पक्षियों का डेरा है। अगर आप फोटोग्राफी के शौकिन है तो आप इस जगह पर जरूर जाना चाहिए। आप यहां बोटिंग का भी मजा ले सकते हैं। बच्चों को घूमाने के लिए ये जगह एकदम बेस्ट है। आप इस जगह पर खाना-पीना और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं। यहां पर चिड़ियों की चहचहाहट आपका मन खुश कर देगी।
किंगडम ऑफ ड्रीम्स भी है बेस्ट
गुरुग्राम में किंगडम ऑफ़ ड्रीम्स (Kingdom of Dreams) भी घूमने के लिए बेस्ट जगह है। यहां आप कई चीजों का लुत्फ उठा सकते है और साथ ही यहां आप अपनी कला का प्रदर्शन कर सकते हैं। बॉलीवुड से लेकर विदेशी थीम पर कलाकार यहां आकर अपनी लाइव परफॉर्मेंस देते हैं।
इस वजह से किंगडम ऑफ ड्रीम्स से कई बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार जुड़े हैं। यहां पर खाने पीने ओर मनोरंजन की व्यवस्था भी की गई है। यहां पर हर राज्य के थीम पर रेस्टोरेंट बनाया गया है, जहां पर आपको स्वादिष्टा खाना मिल जाएगा। हालांकि यह थोड़ा कॉस्टली हो सकता है, क्योंकि यहां पर फिक्स अमाउंट टिकट के रूप में रखा गया है।
दमदमा झील का ले अनुभव
अगर आप नेचर लवर है तो गुरुग्राम (Best Visit Place In Gurugram )में मौजुद दमदमा झील भी जा सकते हैं। आप यहां पर प्रकृति का एक अलग अनुभव ले सकेंगे। आप इस जगह पर नौका विहार, हॉट एयर बैलून, रैपलिंग जैसी बाकी गतिविधियों का मजा भी ले सकते हैं। इसके साथ ही यहां लगे स्टॉल पर हर तरह के व्यंजनों का मजा ले सकते हैं। बता दें कि इस झील का निर्माण अंग्रेजों ने किया था और आज के समय में ये झील पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।
गुरुग्राम में जरूर करें शीतला माता के दर्शन
अगर आप गुरुग्राम जाते हैं तो आपको शीतला माता (Sheetla Mata Mandir in Gurugram) के दर्शन जरूर करने चाहिए। शीतला माता मंदिर में हर साल लगभग 15 से 20 लाख श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से आते हैं।
कहते हैं कि ये मंदिर 400 साल पुराना है और इस मंदिर में शीतला माता के दर्शन से ही कई गंभीर रोगों से छुटकारा मिल जाता है। बता दें कि इस मंदिर का इतिहास महाभारत काल से भी जुड़ा हुआ है। मान्यताओं के अनुसार यहीं पर आचार्य द्रोणाचार्य ने पांडवों को प्रशिक्षण दिया था।
क्यों बेस्ट है पटौदी पैलेस
इसके साथ ही गुरुग्राम के पटौदी (Pataudi Palace in Gurugram) में मौजुद पटौदी पैलेस भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। आप यहां पर शादी अंदाज में घूमने का मजा ले सकते हैं। इस पैलेस को इब्राहिम कोठी के रूप में भी जाना जाता है। इस पैलेस का संबंध शाही परिवार से है।
लगभग 25 एकड़ में फैले इस पैलेस (Kha Hai Pataudi Palace ) को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। हालांकि इस पैलेस के भीतर जाने के लिए परमिशन लेनी पड़ती है। परमिशन लेने के बाद आप यहां शाही अंदाज में घूम सकते हैं। इसलिए आपको यहां एक बार तो जरूर विजिट करना चाहिए।