अनिल विज: कांग्रेस ने देश मे बोए विभाजनकारी बीज

HR BREAKING NEWS हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शनिवार को कहा कि विभाजनकारी नीतियों के बीज कांग्रेस ने बोए जिससे देश का बंटवारा हुआ और आज यह विभाजन आतंकवाद के रूप में तो कभी हिजाब के रूप में देश के सामने आ रहा है। 
 
पत्रकारों को संबोधित करते हुए विज ने आगे कहा कि हिंदू-मुसलमान के नाम पर कांग्रेस ने देश का बंटवारा किया है।

विज ने कहा कि कांग्रेस द्वारा बोए गए विभाजनकारी बीज के कारण ही देश आज भी चैन से नहीं रहता, 'कभी आतंकवादी के रूप में, कभी हिजाब के रूप में'। उन्होंने हिंदुओं, मुसलमानों के नाम पर देश का बंटवारा करवाया।

null

हरियाणा के मंत्री ने कहा कि कांग्रेस खुद को सेक्युलर कहती, लेकिन धर्म के आधार पर कांग्रेस ने ही हिंदू-मुसलमान के नाम पर देश का बंटवारा कराया।

हाल ही में भाजपा में शामिल हुए ग्रेट खली (दलीप सिंह) ने गृह मंत्री अनिल विज से उनके आवास पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान खली ने कहा कि मेरी लाइन की शुरुआत गृह मंत्री अनिल विज से होती है और मैं उनके काम करने के तरीके से प्रभावित हूं।

गुरुग्राम: 54 घंटे के बाद मलबे से निकाला गया महिला का शव, रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हुआ

विज ने कहा कि खली उनके पुराने दोस्त हैं और अब वह भाजपा में शामिल हो गए हैं जिससे पार्टी को ताकत मिलेगी। खली लोगों के बीच पहचाने जाते हैं और लोग खली की बात सुनते और मानते हैं। 

विज ने कहा कि खली ने खेल जगत में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं और दुनियाभर में भारत का नाम रोशन किया है, इसी तरह वह भाजपा को भी उतनी ही ऊंचाई पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में खेलों को आगे ले जाने के लिए ग्रेट खली से बातचीत चल रही है।

 ताज़ा खबरों के लिए हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे!