Bhagwant mann son and daughter : सात साल बाद बच्चों से मिलकर भावुक हुए भगवंत मान, देखिये तस्वीरें

bhagwant mann son and daughter news : भगवंत मान के सीएम पद (CM swearing-in ceremony) पर शपथ ग्रहण समारोह में बसंती सैलाब उमड़ा। जिस तरफ भी नजर जाती बसंती रंग की पगड़ी और बसंती रंग के दुपट्टे ओढ़कर समारोह स्थल की ओर जाती महिलाएं व पुरूष नजर आ रहे थे। खास बात यह है कि इस मौके पर विदेश से उनकी बेटी व बेटा भी पहुंचे।
 

HR BREAKING NEWS अपने शपथ ग्रहण समारोह में बेटे और बेटी (son and daughter) को देखकर भगवंत मान (bhagwant mann) भावुक हो गए। वह लगभग सात वर्ष के बाद अपने दोनों बच्चों को मिले। भगवंत मान (bhagwant mann) ने उन्हें गले से लगा दिया। मान के दोनों बच्चे अमेरिका में पढ़ रहे हैं।

Bhagwant mann son and daughter photo

 

बता दें, 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भगवंत मान की पत्नी (bhagwant wife) इंद्रप्रीत कौर ने मान के लिए चुनाव प्रचार भी किया था, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। पत्नी दोनों बच्चों को लेकर अमेरिका चली गई थी, लेकिन समारोह में भाग लेने के लिए दोनों बच्चे विशेष तौर पर अमेरिका से पंजाब आए। यह सबके लिए चौकाने वाला था।

ये भी पढें : जब भगवंत मान की पत्नी ने कहा या मुझे छोड़ दो या भारत छोड़ दो

 

शपथ ग्रहण समारोह (Oath taking ceremony) में बसंती पगड़ी व बसंती दुपट्टे लेकर सेल्फी लेने का क्रेज इतना था कि पंडाल में भी लोग एक-दूसरे से मांग-मांग कर बसंती पगड़ी और दुपट्टा लेकर सेल्फी ले रहे थे। पंडाल को बसंती रंग से सजाया गया था।

Bhagwant mann wife

हमेशा परिवार को मिस करते रहे मान (bhagwant mann family)

bhagwant mann family : परिवार से अलग होने के बाद भगवंत मान, सियासत में लगातार ऊंचाइयां छूते रहे लेकिन निजी जीवन में वे अपने परिवार को बेहद मिस करते थे। खुद भगवंत मान ने कई बार कहा कि उन्हें अपने बच्चों की हमेशा याद आती है और कमी खलती है लेकिन सियासत में इतनी व्यस्तता रहती है कि बच्चों को मिल भी नहीं पा रहा हूं।

काफी भावुक इंसान हैं भगवंत (bhagwant mann)

नजदीकियों के अनुसार, भगवंत मान काफी भावुक इंसान हैं और खुशी के कई मौकों पर उनकी आंखों में आंसू देखे गए हैं। सीएम चेहरा घोषित होने के समय, भारी बहुमत मिलने के बाद केजरीवाल से मिलते वक्त, लोकसभा सदस्य से त्यागपत्र देते वक्त मान की भावुकता साफ तौर पर दिखाई दी। इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में सवा दो लाख वोट के अंतर से मिली भारी जीत के बाद पत्नी के साथ उनकी इमोशनल तस्वीर सामने आई थी।

अपने मंत्रियों संग पहुंचे अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) अपने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य मंत्रियों के साथ पीली पगड़ियां पहनकर भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। उनके लिए अलग से स्टेज लगाया गया था।

लोग सुबह 7 बजे से ही पंडाल में जुटने शुरू हो गए थे। दोपहर तक अपने चहेते नेता भगवंत मान (bhagwant mann) का शपथ ग्रहण समारोह देखने को लेकर टिके रहे। हालांकि प्रोग्राम लगभग एक घंटा लेट हो गया।