Apple के सस्ती कीमत के फोन लॉन्च, iPhone 17e और macbook neo आए मार्केट में
Apple - Apple ने इस हफ्ते अपने कई नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं, जिनमें iPhone 17e और MacBook Neo खास चर्चा में हैं। कंपनी ने इन डिवाइस को अपेक्षाकृत कम कीमत पर पेश किया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा यूजर्स Apple के इकोसिस्टम में आसानी से एंट्री कर सकें... तो चलिए आइए नीचे खबर में चेक कर लेते है इनकी कीमत-
HR Breaking News, Digital Desk- इस हफ्ते Apple ने कई नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। कंपनी ने iPhone 17e, नया iPad Air, MacBook Neo के साथ अपडेटेड MacBook Pro और MacBook Air पेश किए हैं। इन लॉन्च से साफ है कि कंपनी अब प्रीमियम सेगमेंट (premium segment) के साथ-साथ बजट कैटेगरी में भी अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।
खासतौर पर iPhone 17e और MacBook Neo उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं, जो कम कीमत में Apple के इकोसिस्टम में एंट्री करना चाहते हैं।
64,900 रुपये में iPhone 17e-
Apple ने अपनी बजट iPhone सीरीज में iPhone 17e लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 64,900 रुपये रखी गई है। यह मॉडल बेस iPhone 17 के मुकाबले करीब 18,000 रुपये सस्ता है, जिससे ज्यादा यूजर्स के लिए Apple इकोसिस्टम में एंट्री करना आसान हो सकता है।
मेन फीचर्स-
A19 चिप (iPhone 17 जैसा ही)
- 256GB स्टोरेज
- 48MP कैमरा
- C1X मॉडेम के साथ फास्ट नेटवर्क स्पीड
- सुपर रेटिना डिस्प्ले
- सिरेमिक शील्ड 2 प्रोटेक्शन
- MagSafe और Qi2 वायरलेस चार्जिंग
iPad Air 12GB RAM, M4 चिप-
Apple ने iPad Air का एक नया वर्जन भी लॉन्च किया है जिसमें M4 चिप दी गई है। इसमें RAM को 8GB से बढ़ाकर 12GB कर दिया गया है, लेकिन कीमत वही है, लगभग 64,900 रुपये।
मेन फीचर्स-
- 11-इंच और 13-इंच लिक्विड रेटिना डिस्प्ले
- 128GB से 1TB तक के ऑप्शन
- iPadOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम
- टच ID सेंसर
- Apple C1X मॉडेम
- Apple Pencil Pro और Apple Pencil (USB-C) सपोर्ट
- Apple इंटेलिजेंस सपोर्ट।
MacBook Neo: सस्ता लैपटॉप-
Apple ने पहली बार MacBook Neo नाम से एंट्री-लेवल लैपटॉप लॉन्च किया है। 256GB मॉडल की कीमत करीब 69,900 है।
मेन फीचर्स-
- 13-इंच डिस्प्ले
- A18 Pro चिप
- 8GB RAM
- दो USB-C पोर्ट
- 512GB मॉडल में भी टच ID दिया गया है।
- स्टूडेंट्स और टीचर्स को करीब 8,300 रुपये (100 डॉलर) की छूट भी दी जाएगी।
