home page

देश मे धड़ल्ले से बिक रही BMW की ये इलेक्ट्रिक कार, एक साल में 325 प्रतिशत बढ़ी बिक्री

लक्ज़री कार बनाने वाली कम्पनी, BMW की ये इलेक्ट्रिक कार देश के लोगों को काफी पसंद आ रही है और यही कारण है की इस गाडी की सेल रिपोर्ट ने सबको हैरान कर दिया है | एक साल में इस गाडी ने 325 प्रतिशत की ग्रोथ की है | आइये डेटल में जानती हैं इस गाडी के फीचर और रेट के बारे में 
 | 

HR Breaking News, New Delhi : लग्जरी सेगमेंट की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली दिग्गज कंपनी बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया भारत में अपने वॉल्यूम को बढ़ाने पर जोड़ दे रही है। इसके लिए कंपनी जल्द भारत में बिकने वाली कारों का यहीं पर प्रोडक्शन करने वाली है। बता दें कि कंपनी ने साल 2023 में कुल 1,474 यूनिट EV की बिक्री की थी। जबकि यही आंकड़ा साल 2022 में सिर्फ 347 यूनिट है। इस तरह साल दर साल आधार पर बीएमडब्ल्यू के EV की बिक्री में 325 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया भारत में 5 इलेक्ट्रिक कार बेचती है। आइए जानते हैं कंपनी के प्लान के बारे में विस्तार से।

बिना GST का एक भी रूपए दिए घर ले आएं Hyundai की ये लक्ज़री कार, बचेंगे 1.70 लाख रुपए


कुल बिक्री में 10 पर्सेंट से अधिक हिस्सा EV का
बता दें कि बीएमडब्ल्यू के इलेक्ट्रिक लाइन-अप में BMW iX1, BMW i4, BMW iX, BMW i7 और Mini 3-Door Cooper SE शामिल हैं। जबकि BMW iX साल 2023 में 694 यूनिट के साथ भारत में सबसे अधिक बिकने वाली लक्जरी इलेक्ट्रिक कार थी। वहीं, मिनी 3-डोर Cooper SE ने 239 यूनिट की बिक्री दर्ज की जो सबसे अधिक बिकने वाली लक्जरी इलेक्ट्रिक हैचबैक रही। बता दें कि पिछले साल कंपनी की कुल बिक्री में EV का हिस्सा 10 पर्सेंट से अधिक रहा।

कुछ ऐसा है कंपनी का प्लान

बिना GST का एक भी रूपए दिए घर ले आएं Hyundai की ये लक्ज़री कार, बचेंगे 1.70 लाख रुपए


इंडिया टुडे से बात करते हुए बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने कहा, "फिलहाल EV हमारे लिए एक बिल्कुल नया बिजनेस है। अब हम उम्मीद करते हैं जैसे-जैसे इसका वॉल्यूम बढ़ता वैसे ही हम लोकलाइजेशन पर ध्यान देना शुरू कर देंगे। ऐसा ही हम अपने सभी प्रोडक्ट के लिए करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हम भारत में जो प्रोडक्ट बेचते हैं उनमें से 90 पर्सेंट स्थानीय रूप से उत्पादित होते हैं जबकि उनमें से 50 पर्सेंट लोकल प्रोडक्ट होता है।" बता दें कि पिछले साल कंपनी की कुल बिक्री में EV का हिस्सा 10 पर्सेंट से अधिक रहा।